For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हीरे की अंगूठी को इस तरह से करें साफ: Diamond Cleaning Hacks

03:00 PM Jun 02, 2024 IST | Anjali Mrinal
हीरे की अंगूठी को इस तरह से करें साफ  diamond cleaning hacks
Diamond Cleaning Hacks
Advertisement

Diamond cleaning hacks: हीरे की ज्वेलरी बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में रहती है और सभी लोग इसको पहनाना भी पसंद करते हैं। फिर चाहे वह नेक पीस हो या फिर अंगूठी हो। सबसे खास बात यह होती है कि डायमंड की ज्वेलरी सभी महिलाओं को बहुत ही ज्यादा पसंद होती है। यही वजह होती है जो महिलाएं डायमंड की ज्वेलरी अफोर्ड कर सकती है वह अधिकतर डायमंड की ज्वेलरी ही खरीदती है। ऐसे में महिलाओं के पास अक्सर ही हीरे की अंगूठी का कलेक्शन देखने को मिलता है।

लेकिन जब इसे लगातार पहना जाए तो यह गंदी हो जाती है और इस पर गंदगी जमने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप हीरे की अंगूठी को घर पर साफ करना चाहे तो इसे घर पर ही साफ कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप घर बैठे ही अपने हीरे की अंगूठी को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं।

Also read : Turtle: कछुए की अंगूठी पहनने से पहले बरतें ये सावधानियां

Advertisement

लिक्विड सोप और पानी का करे इस्तेमाल

Liquid soap and water
  • अगर आप अपनी हीरे की अंगूठी को आसान और सुरक्षित तरीके से साफ करना चाहते हैं तो इस तरीके से साफ कर सकते हैं।
  • अंगूठी को साफ करने के लिए सबसे पहले कटोरे में गुनगुना पानी ले अब पानी में कुछ बंदे लिक्विड सॉप की डाल ले।
  • अब हीरे की अंगूठी को लगभग 30 मिनट के लिए इस घोल में रखकर छोड़ दें।
  • 30 मिनट के बाद एक मुलायम ब्रश की मदद से अंगूठी को रगड़े खासकर उस जगह पर जहां पर आपको ज्यादा गंदगी दिखाई दे रही है।
  • इसके बाद अंगूठी को अच्छी तरह से साफ पानी से साफ करें और मुलायम कपड़े से सुखा ले।

बेकिंग सोडा का करे इस्तेमाल

Baking soda
  • हीरे की अंगूठी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • थोड़े से बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले।
  • अब इस पेस्ट में अपनी अंगूठी को रख दे और इस सॉफ्ट ब्रश की मदद से साफ करें।
  • इसके बाद अंगूठी को अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें।
  • आखरी में एक मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करके अंगूठी को सुखा ले।
  • अगर आप चाहे तो हीरे की अंगूठी को साफ करने के लिए पानी और अमोनिया का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • इन दोनों को मिलाकर एक घोल तैयार करें।
  • अब इस मिश्रण में हीरे की अंगूठी को लगभग 30 मिनट तक रखें।
  • इसके बाद ब्रश की मदद से साफ करें और साफ पानी से धो ले।

इन बातों को रखे ध्यान

things to remember
  • जब आप हीरे की अंगूठी को साफ करते हैं तो उसके लिए कभी भी कठोर रसायन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • हीरे की अंगूठी को बहुत ज्यादा गर्म पानी में नहीं भिगोना चाहिए इससे अंगूठी टूट सकती है।
  • अगर आपकी अंगूठी में जटिल डिजाइन या फिर नाजुक पत्थर है तो इसे साफ करने के लिए जौहरी की मदद ही लेनी चाहिए।

अगर आप चाहे तो घर पर हीरे की अंगूठी को साफ कर सकते हैं। अगर आपको यह तरीका नहीं समझ आता है तब आप जौहरी के पास जा सकते हैं, लेकिन अगर हीरे की अंगूठी सिंपल डिजाइन की है तो आप घर पर ही उसे साफ कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement