स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

परिवार संग उठाए ठंडी वादियों का आनंद, चंडीगढ़ से कुछ ही दूरी पर हैं ये हिल स्टेशन: Hill Stations Near Chandigarh

10:30 AM May 27, 2023 IST | Swati Kumari
Hill Stations Near Chandigarh
Advertisement

Hill Stations Near Chandigarh: चंडीगढ़ बेहद खूबसूरत शहर है, जहां एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है। इस भीषण गर्मी में अगर आप भी अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रही है, तो चंडीगढ़ के आसपास ऐसे कई खूबसूरत हिल स्टेशंस है, जहां आप जा सकती हैं। इन जगहों पर आपको खूबसूरत वादियां देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप यहां सुकून के पल भी बिता सकती हैं। ऐसे में ज्यादा सोचे नहीं, बस छुटियां बिताने के लिए अपना बैग तैयार रखिए। इसके लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। आज हम आपको चंडीगढ़ के आस-पास स्थित हिल स्टेशनों के बारे में बताने वाले हैं, जो बजट फ्रेंडली भी हैं।

Advertisement

परवाणू

Parvanu

चंडीगढ़ से 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित परवाणू हिल स्टेशन है। आपको यहां जाने में सिर्फ 1 घंटे का ही समय लगेगा। आप यहां अपने परिवार के साथ खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकती हैं। परवाणू में घूमने के लिए गुरखा फोर्ट और कैक्टस गार्डन के अलावा पिंजौर गार्डन और धार्मिक स्थान, गुरुद्वारा नाडा साहिब भी हैं। परवाणू में फलों के बाग हैं, जहां आप घूमना पसंद करेंगी। अगर आप खाने की भी शौकीन हैं, तो इन फलों का आनंद उठा सकती हैं। परवाणू उन लोगों के लिए एकदम सही जगह घूमने के लिए है, जो शहर की हलचल के भीतर शांति की तलाश कर रहे हैं।

Advertisement

कसौली

Kasauli

देश से लेकर विदेश तक के पर्यटकों के बीच कसौली फेमस हिल स्टेशन है। कसौली हर साल लाखों पर्यटक अपने परिवार संग छुटियां बिताने के लिए पहुंचते हैं। कसौली चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली के काफी करीब है। यहां आपको कई खूबसूरत पहाड़ देखने को मिलेंगे। इस जगह पर आपको तमाम तरह के पर्यटन स्थलों के साथ साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य दिखाई देंगे। कसौली देश के रोमांटिक डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां फैली हरियाली आपका मन मोह लेगी। झीलों से सजी यह जगह काफी खूबसूरत हैं। कसौली में आपको कई एडवेंचरस एक्टिविटीज करने का मौका भी मिलेगा।

Advertisement

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला कई कारणों की वजह से पर्यटकों के बीच फेमस है। ठंडे मौसम और हरे-भरी वादियां आपको शिमला का दीवाना बना देगी। हिमालय की तलहटी में स्थित, यह शहर देवदार के पेड़ों से भरा पड़ा है, जहां की घाटी के मनमोहक दृश्य पर्यटकों को यहां आए दिन छुटियां बिताने पर मजबूर कर देते हैं। आप शिमला के मॉल रोड पर घूमने के अलावा प्रतिष्ठित लक्कर बाजार में लकड़ी की कलाकृतियों की खरीदारी के लिए जा सकती हैं। इसके साथ ही आप शिमला में भारत के एकमात्र ओपन एयर आइस स्केटिंग रिंक में आइस-स्केटिंग का भी आनंद ले सकती हैं। अगर आप कार से ट्रेवल करेंगी, तो आपको चंडीगढ़ से शिमला आने में तकरीबन 3 घंटे का समय लग सकता हैं।

Advertisement

कुफरी

Kufri

इस छुट्टियों में अगर आप कुछ पल पहाड़ों पर जाकर बिताना चाहती हैं, तो कुफरी एक खास जगह है। जो आपके दिल और दिमाग को तरोताजा कर देगी। यहां आने वाला हर पर्यटक अपने दिल में एक नई याद बनाकर जाता है। कुफरी के पहाड़ सर्दियों में बर्फ की चादर से ढके होते है, जबकि गर्मियों में तो यहां घूमने का अलग ही आनंद आता है। आप परिवार या अपने पार्टनर के साथ यहां कई एडवेंचर एक्टिविटी कर सकती हैं। कुफरी में घूमने के लिए हिमालयन नेचर पार्क, कुफरी मेन बाजार, इंदिरा टूरिस्ट पार्क जैसी फेमस जगहें हैं। चंडीगढ़ से कुफरी 127 किलोमीटर दूर है। आप को कार से कुफरी आने में तकरीबन 4 से 5 घंटे लग सकते हैं।

बड़ोग

बड़ोग हिल स्टेशन चंडीगढ़ से सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी पर है। आप वीकेंड में यहां जाने का प्लान कर सकती हैं। ये हिल स्टेशन चीड़ और देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है, जिसकी खूबसूरती देखने लायक हैं। यहां आपको बहुत ही पुरानी मोनेस्ट्री, मंदिर और कैंपिंग साइट्स देखने को मिलेंगी। बड़ोग में आप ट्रैकिंग का भी भरपूर आनंद ले सकती हैं, प्रकृति की सैर कर सकते हैं और डोलनजी बॉन मठ में जा सकती हैं।

मोरनी हिल्स स्टेशन

चंडीगढ़ से मोरनी हिल स्टेशन 42 किलोमीटर की दूरी पर हैं। अगर आप गाड़ी से मोरनी हिल स्टेशन जा रही हैं, तो आपको तकरीबन डेढ़ से 2 घंटे का समय लगेगा। मोरनी हिल स्टेशन को स्विजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां के खूबसूरत पहाड़ और झीलें आपका मन मोह लेंगे। इसके अलावा अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आप जिप लाइनिंग, रॉक क्लाइंबिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। घूमने के लिए मोरनी में करो पीक, ठाकुर द्वार मंदिर, गुरुद्वारा नाडा साहिब जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं।

टिक्कर ताल

चंडीगढ़ से मात्र 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित टिक्कर ताल हिल स्टेशन अपने शांत वातावरण से पर्यटकों का मन मोह लेता है। चारों ओर से पहाड़ियों से घिरे टिक्कर ताल की खुबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है। अगर एडवेंचरस एक्टिविटीज के शौकीन है तो आप वाटर स्पोर्ट्स, राफ्टिंग, कायकिंग और हाइकिंग भी कर सकते हैं। आप अपनी फैमिली के साथ यहां पैराग्लाइडिंग और बोटिंग का भी भरपूर लुत्फ उठा सकती हैं।

सोलन

हिमाचल प्रदेश में सोलन एक बेहद खूबसूरत जगह है। जो चंडीगढ़ से काफी नजदीक है। अगर आप नेचर लवर या एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आप सोलन में अपने दोस्तों के संग काफी मस्ती कर सकती हैं। अगर आप भीड़ भाड़ से दूर होने के लिए एक शांतिपूर्ण जगह की तलाश कर रही हैं, तो धरती पर कोई अन्य स्थान नहीं है, जो सोलन की तुलना कर सके। सोलन में आप शूलिनी माता मंदिर, कुथार का किला, सिरमौर , जवाहर पार्क , दरलाघाट और मजथल अभयारण्य घूमने के लिए जा सकती हैं।

आपको इन गर्मियों के छुट्टी में कई ऐसे मौके मिलने वाले है, जिसमें आप अपने परिवार या दोस्तों संग एक लॉन्ग ट्रिप का मजा ले सकती हैं।

Tags :
chandigarhgrehlakshmihill stationssummer vacation
Advertisement
Next Article