For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गुरुग्राम के पास हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड ट्रिप करें प्लान: Hill Stations Near Gurugram

10:30 AM Sep 16, 2023 IST | Swati Kumari
गुरुग्राम के पास हैं ये खूबसूरत हिल स्टेशन  वीकेंड ट्रिप करें प्लान  hill stations near gurugram
Advertisement

Hill Stations Near Gurugram: शहरों से हिल स्टेशन तक का सफर तय करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि, इस दौरान ज्यादा पैसे और समय भी खर्च होते हैं। इसलिए आज हम आपको गुरुग्राम से बेहद कम दूरी पर स्थित कुछ खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप प्राकृतिक सुंदरता का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

कसौली

Hill Stations Near Gurugram
Hill Stations Near Gurugram-Kasauli

हिमाचल प्रदेश स्थित कसौली एक खूबसूरत पहाड़ी इलाका है, जहां पर्यटक भारी संख्या में घूमने आते हैं। अगर आपको शांति वाली जगहों पर जाना पसंद है, तो एक बार आपको यहां जरूर आना चाहिए। कसौली में मौजूद गॉथिक शैली के चर्च, छोटे ट्रेकिंग ट्रेल्स और हरे-भरे प्रकृति के रास्ते आपको अद्भुत आनंद देंगे। एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यहां गरखल, कालका और जब्ली जैसे ट्रेकिंग के कई सारे रास्ते मौजूद हैं। कसौली गुरुग्राम से 338 किमी की दूरी पर है, जहां आप 6 घंटे 30 मिनट की ड्राइव करके पहुंच सकती हैं। आप अपने परिवार के साथ यहां कम बजट में भी घूमने आ सकती हैं।
कनाताल

कनाताल

kanatal
Hill Stations Near Gurugram-kanatal

कनातल एक बेहद खूबसूरत छोटा गांव है, जो उत्तराखंड में मौजूद है। यह बाकी हिल स्टेशनों से काफी अलग है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए जाना जाने वाला यह स्थान शहर के शोर से दूर कुछ दिन शांति से जीने के लिए अच्छा विकल्प हैं। आप टिहरी बांध से हरी भरी हरियाली से घिरे कनातल की खूबसूरती को देख सकती हैं। कनाताल में ट्रैकिंग के लिए कोडिया जंगल सबसे अच्छा माना जाता है, यहां आप कैंपिंग का भी पूरा मजा उठा सकती हैं। कैंपसाइट्स के पास रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग जैसी अन्य रोमांचकारी गतिविधियां भी मौजूद हैं। ये शहर गुरुग्राम से 351 किमी की दूरी पर है। अगर आप अपने ट्रिप के दौरान कुछ अलग करना चाहती हैं, तो कनाताल में आपको रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां करने का मौका मिलेगा।

Advertisement

नारकंडा

narkanda
Hill Stations Near Gurugram-narkanda

गुरुग्राम के पास स्थित नारकंडा गांव खूबसूरत पहाड़ी इलाकों में से एक हैं। यह शिमला से लगभग 2 घंटे की ड्राइव दूर है। नारकंडा का पूरा रास्ता खूबसूरत नजारों से घिरा हुआ है।नारकंडा गांव चेरी ब्लॉसम सीजन और सेब के बागों के लिए लोकप्रिय है, आप हाटु पीक के लिए 7 किमी लंबी ट्रेक के लिए भी जा सकते हैं। गर्मी के महीने में नारकंडा की सड़कें और जंगल खूबसूरत फूलों से ढक जाते हैं, जो राह चलते आपके सफर को बेहद मनमोहक बनाने का काम करते हैं। अगर आप वीकेंड ट्रिप में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रही है, तो नारकंडा आपके लिए बेहतर विकल्प हैं।

नौकुचिया ताल

Naukuchia Taal
Hill Stations Near Gurugram-Naukuchia Taal

हमारी सूची में नौकुचियाताल का भी नाम शामिल है, जो गुड़गांव के पास स्थित हिल स्टेशनों में से एक हैं। यहां से नैनीताल सिर्फ 25 किमी की दूरी पर है। ये यह छोटा सा गांव अपनी नौ कोनों वाली झील के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है, जो हरे-भरे जंगलों, सीढ़ीदार खेतों और राजसी पहाड़ों से घिरा हुआ है। आप 175 फीट गहरी झील में बोटिंग का लुत्फ उठा सकती हैं। आपको यहां सुबह और शाम का नजारा और चिड़ियों का शोर एक अलग ही अनुभव देगा। गुरुग्राम से नौकुचियाताल की दूरी 358 है, जहां आप अपनी गाड़ी से 8 घंटे 30 मिनट में पहुंच सकती हैं।

Advertisement

शिमला

shimla
Hill Stations Near Gurugram-shimla

भारत से लेकर विदेश तक में शिमला सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। हिमालय की तलहटी में स्थित, यह शहर देवदार के पेड़ों से भरा पड़ा है, जहां की घाटी के मनमोहक नजारे पर्यटकों को यहां आए दिन वीकेंड मनाने पर मजबूर कर देते हैं। आप शिमला के मॉल रोड पर घूमने के अलावा प्रतिष्ठित लक्कर बाजार में लकड़ी की कलाकृतियों की खरीदारी के लिए जा सकती हैं। इसके साथ ही आप शिमला में भारत के एकमात्र ओपन-एयर आइस-स्केटिंग रिंक में आइस-स्केटिंग का भी आनंद ले सकती हैं। गुड़गांव से शिमला की दूरी 393 किमी है। आप शिमला कम बजट में भी घूम के आ सकती हैं।

तीर्थन घाटी

tirthan ghati
tirthan ghati

आप हिमाचल प्रदेश कई बार घूमने गई होंगी। लेकिन, क्या आपने कभी कुल्लू जिले में स्थित तीर्थन घाटी के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया है। अगर आज तक आप तीर्थन घाटी नहीं गई हैं, तो आपको तुरंत अपने परिवार के साथ यहां पर वीकेंड ट्रिप का प्लान बनाना चाहिए। बादलों को चूमते पहाड़ों से लेकर जंगलों के बीच छिपी नदी के किनारे की जगहों तक, यह जगह शहर से दूर कुछ समय बिताने के लिए एकदम सही है। आप यहां सेरोलसर झील तक ट्रैकिंग का आनंद ले सकती हैं। ये हिल स्टेशन भी गुड़गांव से काफी नज़दीक है, जहां आप कुछ घंटे की ड्राइविंग करके पहुंच सकती हैं।

Advertisement

लैंसडाउन

lensdown
Hill Stations Near Gurugram-lensdown

लैंसडाउन समुद्र तट से 1700 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। लैंसडाउन से गुड़गांव की दूरी 279 किमी है, जहां आप लगभग 7 घंटे में पहुंच सकती हैं। इस छोटे से शहर में आप ताजी हवा में आराम कर सकती हैं और सूर्योदय और सूर्यास्त के सबसे मनमोहक दृश्यों का आनंद उठा सकती हैं। यहां का कालागढ़ वन्यजीव भी देखने वाली जगहों में से एक है। यहां आपको ट्रैकिंग के लिए कई अच्छे विकल्प मिल जाएंगे।

परवाणू

Parwanoo
Hill Stations Near Gurugram-Parwanoo

अगर आप अपने परिवार के साथ पहाड़ों पर जाकर शांति के कुछ पल बिताना चाहती हैं, तो 'परवाणू' आपके लिए एकदम सही हिल स्टेशन है। 760 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, सोलन जिले का यह खूबसूरत हिल स्टेशन गुड़गांव के पास स्थित हैं। ये गुड़गांव से लगभग 6 घंटे की दूरी पर है। अगर आप परवाणु जा रही है तो रोपवे की सवारी जरूर करें। आपको यहां से प्रकृति की खूबसूरती को देखने का एक अलग ही अनुभव मिलेगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement