For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हर महीने करें ट्रिप प्लान,ये हैं बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन्स: Holiday Destination

10:30 AM Oct 01, 2023 IST | Priyanka Sharma
हर महीने करें ट्रिप प्लान ये हैं बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन्स  holiday destination
holiday destination
Advertisement

Holiday Destination: ज्यादातर लोग साल में एक या दो बार हॉलिडे प्लान करते हैं, लेकिन कुछ लोगों को घूमने और नए जगह जाना बेहद पसंद आता है ऐसे में जब भी उन्हें मौका मिलता है किसी नई जगह के सैर पर निकल जाते हैं। लेकिन इसमें एक समस्या आती है, कि कहां के लिए ट्रिप प्लान करें। हम आपके इसी समस्या का हल लेकर आएं हैं। यहां आपको वह सारी जगह की लिस्ट मिलेगी जहां आप पूरे साल हर महिने छुट्टी प्लान कर सकते हैं। इससे आपकी बोरिंग लाइफ में मस्ती और एडवेंचर शामिल होगा। आइए आपको भारत की अनोखी जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप अपनी छुट्टियां बीता सकते हैं।

कश्मीर

Holiday Destination
Holiday Destination-Kashmir

कहा जाता है कि पृथ्वी पर कहीं स्वर्ग है वह है कश्मीर, यह जगह भारत में लगभग सभी का पसंदीदा स्थान है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केद्र है। यहां अद्भुत मौसम का नजारा मिलेगा और श्रीनगर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों का भंडार मिलेगा। परिवार के साथ हॉलिडे प्लान के लिए यह परफेक्ट जगह है। यहां आप डल झील, शालीमार बाग, ट्यूलिप गार्डन, परी महल और चश्मे शाही देख सकते हैं। साथ ही डल झील में शिकारा की सवारी, हजरतबल तीर्थ की यात्रा करें और हरि पर्वत का अन्वेषण करें। वहीं खाने की बात करें तो दम आलू, कश्मीरी पुलाव, मटन रोगन जोश का स्वाद ले सकते है। यहां पहुंचने के लिए आप दिल्ली से जम्मू के लिए ट्रेन भी ले सकते हैं और श्रीनगर जा सकते हैं।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग को भारत में बच्चों की छुट्टियों के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। इसके साथ ही यह परिवार के साथ हॉलिडे और कपल्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर शांत वातावरण से लेकर टॉय ट्रेन के आनंद तक, दार्जिलिंग में पर्यटकों के लिए कभी भी मनोरंजक समाप्त नहीं होता।

Advertisement

अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो दार्जिलिंग में आपको स्थानीय भोजन को जरूर चखना चाहिए जिसमें मोमोज, थुकपा, नागा थाली शामिल है। वहीं यहां के खूबसूरत मठों में जा सकते हैं। इसके साथ यहां आप बतासिया लूप, हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, पीस पैगोडा, समसिंग, भूटिया बस्टी मठ और रॉक गार्डन जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी दार्जिलिंग का निकटतम रेलवे स्टेशन है।

शिमला

Holiday Destination-shimla

शिमला एक ऐसा जगह है जहां लोग ब्रिटिश युग ही आना खुब पसंद करते हैं, यहां गर्मी के मौसम में लोग ठंडक के लिए आते हैं। हिमाचल प्रदेश में शिमला को भारत के सभी बेहतरीन यात्रा स्थलों में सबसे प्रसिद्ध माना जाता है। यहां मॉल रोड पर खरीदारी, टॉय ट्रेन के आकर्षण, जाखू मंदिर, द रिज, राष्ट्रपति निवास, शिमला विरासत संग्रहालय और क्राइस्ट चर्च के साथ देखने के लिए बहुत कुछ है, वहीं यहां खाने में आपको मिलेगी चा गोश्त, हिमाचली चना दाल, मोमोज, पकी हुई मिठाई। यहां पहुंचने के लिए आप नई दिल्ली से रात भर चलने वाली वोल्वो बसों से आ सकते हैं। वहीं अगर आप टॉय ट्रेन की सवारी का अनुभव लेना चाहते हैं तो आपको चंडीगढ़ से शुरुआत करनी होगी।

Advertisement

धर्मशाला

dharamshala

हिमाचल प्रदेश जैसे सुंदर राज्य में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है, यहां की पहाड़ियों में स्थित धर्मशाला भी लोगों के बीच खूब मशहूर है। लोगों के लिए यहां पहुंचना भी आसान है, आप दिल्ली से रात भर की यात्रा कर अगले सुबह धर्मशाला में होंगे। यहां का दृश्य आश्चर्यजनक हैं और वातावरण शांतिपूर्ण हैं। यहां आप परिवार, दोस्त सबके साथ अलग तरह से इंजॉय कर सकते हैं। धर्मशाला के स्थानीय स्वादों में आप मोमोज, तिब्बती भोजन का आनंद ले सकते हैं। घूमने की जगह के बारे में बात करें तो आप नामग्याल मठ, करेरी डल झील और धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम जा सकते हैं।

लद्दाख

Ladakh
Holiday Destination-Ladakh

लद्दाख जाने का प्लान आजकल हर युवा करते हैं, यहां परिवार के साथ जाने की जगह लोग दोस्तों के साथ जाना पसंद करते हैं। सर्दियों में लद्दाख स्वर्ग जैसा लगता है, यहां शांति स्तूप, लेह पैलेस और नुब्रा घाटी, शांति स्तूप, त्सो मोरीरी झील, लेह पैलेस, नुब्रा घाटी, नामग्याल त्सेमो गोम्पा, हॉल ऑफ फेम संग्रहालय और स्पितुक मठ जैसे पर्यटक स्थल पर आप खुब इंजॉय कर सकते हैं। वहीं पैंगोंग झील के पास कैंपिंग, हिमालय के नज़ारों का अन्वेषण, जांस्कर नदी में व्हाइट वाटर राफ्टिंग और मैग्नेटिक हिल तक ड्राइव कर अपने हॉलिडे को यादगार बना सकते हैं।

Advertisement

नैनीताल

Nanital
Holiday Destination-Nainital

खूबसूरत पहाड़ो से घिरा नैनीताल आपको एक ही जगह सारे मनोरंजन देता है। बीच में झिलमिलाती झील और चारों ओर स्थित नैनीताल लोगों के दस छुट्टी स्थलों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। भारतीय परिवार यहां गर्मियां बिताने के लिए सबसे अधिक आते हैं। यहां आप नैनीताल झील में शाम को नौका विहार, स्नो व्यू के लिए रोपवे की सवारी, टिफिन टॉप तक ट्रेक और सत्तल में बर्ड वॉचिंग कर सकते हैं। घूमने की जगहों में आप नैनीताल चिड़ियाघर, नैनी पीक, गुफा उद्यान, हनुमानगढ़ी और जामा मस्जिद मस्जिद जा सकते हैं। दिल्ली से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं, वहीं आप काठगोदाम तक ट्रेन या बस ले सकते हैं। यहां से आपको कई प्राइवेट और शेयर्ड टैक्सियां मिल जाएंगी जो आपको नैनीताल ले जाएंगी।

मैक्लोडगंज

McLeod Ganj
Holiday Destination-McLeod Ganj

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ों के बीच एक और खूबसूरत जगह है मैक्लोडगंज। यहां के दिल में शांति का निवास है, कांगड़ा जिले में स्थित मैक्लोडगंज अपनी खूबियों से धर्मशाला से प्रमुख भीड़ को खींचने का काम करता है। यहां आप सेंट जॉन चर्च, सुगलगखांग मंदिर, नामग्याल मठ और तिब्बती संग्रहालय जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों पर जा सकते हैं। इसके साथ आप यहां भागसू नाग मंदिर जाएं, भागसू नाग झरने देखें, डल झील में नौका विहार करें और स्थानीय बाजारों में खरीदारी करें। मैक्लोडगंज धर्मशाला से कुछ ही किलोमीटर दूर है।

गोवा

Goa
Holiday Destination-Goa

युवा हो या जवान हर कोई अपनी लाइफ में गोवा जरूर जाना चाहता है। भारत में समुद्र तट पर जाने का प्लान बने तो गोवा ही जाते हैं। यहां आपको सिर्फ  समुद्र तट ही नहीं बल्कि किलों और पुर्तगाली चर्चों, अनगिनत समुद्र तटों, लक्जरी होमस्टे और असीमित समुद्री भोजन विकल्पों के लिए भी खूब मशहूर है।गोवा का  दूधसागर जलप्रपात, अगुआड़ा किला, संग्रहालय, क्रिश्चियन आर्ट, चर्च ऑफ सेंट कैजेटन और नेवल एविएशन म्यूजियम लोगों को अलग अनुभव देता है। साथ ही आप यहां प्रसिद्ध भोजन पोर्क विंदालू, चिकन कैफेरियल, गोवा फिश करी का स्वाद ले सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement