For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हाउस वाइफ अपने खाली समय के प्रयोग  से अपना सकती हैं ये तरीके, ताकि सजा रहे उनका घर संसार: Home Decor Ideas

महिलाएं अपने खाली समय का प्रयोग कर के बनाए अपने घर को स्वर्ग से भी ज्यादा सुन्दर आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताएंगे जिनसे आप अपने घर को खूबसूरत व आकर्षक बना सकती हैं।
09:00 PM Sep 11, 2023 IST | Shrishti Singh
हाउस वाइफ अपने खाली समय के प्रयोग  से अपना सकती हैं ये तरीके  ताकि सजा रहे उनका घर संसार  home decor ideas
Home Decor Ideas for House wife
Advertisement

Home Decor Ideas: हाऊस वाइफ घर को अपने प्यार और संस्कारों से सजाती है। दुनिया की सबसे मुश्किल जॉब में से एक है एक हाउस वाइफ बनना क्योंकि यह 8,9 घंटे की जॉब न होकर 24 घंटे की ही होती है ऐसे मे भी कुछ हाउस वाइफ अपने लिए थोड़ा बहुत वक्त निकाल लेती हैं। घर गृहस्थी से अगर फुरसत मिल जाए तो हाउस वाइफ खाली समय में घर को सवारने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि की कैसे समय का सदुपयोग करके घर को स्वर्ग बनाएं।

पुराने फर्नीचर से सजाएं

अगर आप पुराना फर्नीचर बदलने की सोच रही हैं तो आप इन पुरानी कुर्सियों और टेबल को दूसरी तरह से भी इस्तेमाल में ला सकती हैं। पुरानी कुर्सी को बेडसाइड टेबल की तरह यूज कर सकती हैं। इतना ही नहीं केन स्टूल जिसमें छेद हो गया हो उसे ट्रे से ढककर उस पर फ्लावर वास रीडिंग लैंप  या अलार्म घड़ी रख सकती हैं।
यह भी देखे-लिविंग रूम को इन 5 स्मार्ट तरीकों से ऑर्गजाइज़ करें

मोमबत्तियों से करें रोशन

Home Decor Ideas
Side view of mid-adult focused woman making homemade decorations for colorful candles during her isolation time at home.

मोमबत्तियां घर रौशन करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई घर में ढेर सारी मोमबत्ती बच जाती हैं जो घर मे इधर उधर पड़ी रहती है तो ऐसे मे फेकने से पहले इनके रियूज का भी ख्याल कर लें। बची हुई मोमबत्ती को कलर मिलाकार किसी स्माल कप में डेकोरेट कर सकतें हैं।

Advertisement

फूलों से सजाएं अपने घरों को

घर की सजावट में फूल काफी मदद करते हैं। घर के ही निकले समान से आप फूल बनकर डेकोर कर सकते हैं। पिस्ता के छिलके या कागज से फूल बनाकर घर को सजा सकती हैं। अगर आपके पास काफी रंग बिरंगे कपड़े के टुकड़े पड़े हैं तो उससे भी फूल बनाकर घर सजा सकती हैं।

मेन गेट डेकोरेशन

किसी के घर की रौनक उसके मेन गेट से ही समझ आ जाती है। दरवाजे के उपर लगे बंदवार ही घर की खुशियां बयां कर देते हैं। बंदनवार को बनाने के लिए घर पर पड़ें पुराने हरे कपड़े और ऊन से एक झालर बना सकती हैं, जो न तो जल्दी खराब होती है न ही ज्यादा खर्चे वाली है। बता दें यह दरवाजे की शोभा बढ़ा देती हैं।

Advertisement

टेरा कोटा क्ले से सजावट

 टेरा कोटा क्ले से घर पर सजावट का सामान बना सकती हैं।
Colorful potteries made of clay, handicrafts on display during the Handicraft Fair in Kolkata , earlier Calcutta, West Bengal, India. It is the biggest handicrafts fair in Asia.

अगर आपको थोड़ा बहुत क्राफ्टिग करना पसन्द है तो आप टेरा कोटा क्ले से घर पर सजावट का सामान बना सकती हैं। इस क्ले से दरवाजे का बंदनवार से लेकर घर की दीवारों तक की सजावट की शो पीस बना सकती हैं। अगर ज्वैलरी का शौक रखती हैं तो यह मिट्टी काफी काम आ सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement