For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद है शहद, गोल्‍डन ग्‍लो के लिए इस तरीके से स्किन केयर रूटीन में करें शामिल: Skincare Routine

11:00 AM Mar 21, 2024 IST | Pratima Singh
चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद है शहद  गोल्‍डन ग्‍लो के लिए इस तरीके से स्किन केयर रूटीन में करें शामिल  skincare routine
Skincare Routine
Advertisement

Skincare Routine: शहद हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही त्वचा के दाग-धब्बों और कई अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकता है। इसमें पावरफुल कंपाउंड होते हैं, जो स्किन के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। इसे पुराने जमाने से दादी नानी के द्वारा इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके अलावा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को बनाने के लिए भी इसका ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही चेहरे के फाइन लाइंस को भी हटाता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

इसके साथ ही इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, ग्लूकोज, कार्बोहाइड्रेट और एंजाइम की मात्रा भी होती है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल स्किन ट्रीटमेंट में किया जाता है। इससे जैल, मॉइश्चराइजर, लिप बाम और क्लींजिंग मिल्क जैसे प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं। कुल मिलाकर कहा जाय तो यह स्किन के लिए बेहतरीन घरेलू उपचार में से एक होता है। इसको स्किन केयर रूटीन में शामिल करके आप हेल्दी और यंग स्किन पा सकती हैं। तो जानते हैं कि इस स्किन केयर रूटीन में कैसे शामिल कर सकते हैं।

Also read: चीनी से स्किन हो सकता है खराब, ज्यादा इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर: Sugar Effects on Skin

Advertisement

Skincare Routine
Diy Honey and Sugar Scrub

शहद का फेस स्क्रब बनाने के लिए चीनी और कॉफी का उपयोग बेहतरीन बताया जाता है। दोनों चीजों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने पर यह बेहतरीन एक्सपोलेंट की तरह काम करता है। कॉफी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। वहीं चीनी डेड सेल्स से छुटकारा पाने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में कॉफी, शाहद और चीनी को साथ अच्छी तरह मिक्स करें।फिर इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए अप्लाई करें। इस स्क्रब को आप सप्ताह में एक बार अपने चेहरे, गर्दन, हाथों के साथ ही होंठों पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

cucumber and honey face mask
cucumber and honey face mask

आप शहद को खीरे के साथ मिक्स करके एक बढ़िया फेशियल मास्क तैयार कर सकती हैं, जो पार्लर वाले फेशियल से भी ज्यादा ग्लो दे सकता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर होने वाले कील- मुहांसे की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद मिल सकती है। यह आपके चेहरे के पोर्स को कसने में सहायता करता है।

Advertisement

Honey Face Pack
Homemade Honey Face Pack

शहद में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन के नेचुरल मॉइश्चर के लेवल को बेहतर बनाते हैं। जो लोग ड्राई स्किन से परेशान रहते हैं उन्हें शहद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो स्किन के नेचुरल मॉइश्चर के लेवल को बेहतर बनाते हैं। हनी का इस्तेमाल करने से रूखी त्वचा भी हेल्दी, नरम और मुलायम बनती है। आप ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए शहद से एक बढ़िया फेस पैक बना सकते हैं।

इस जादूई फेसपैक को बनाने के लिए एक कटोरी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच ग्लिसरीन डालें। इसके बाद तीनों सामग्रियों को अच्छी तरीके से मिलाएं। अब इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद अपनी त्वचा को पानी से साफ करें। धीरे-धीरे आपकी त्वचा निखरी और कोमल नजर आने लगेगी। यह पैक सर्दी के लिए बेस्ट होता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement