For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए? जानें सही मात्रा में खाने का तरीका: Almond Eating Tips

07:00 AM Apr 13, 2024 IST | Ayushi Jain
एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए  जानें सही मात्रा में खाने का तरीका  almond eating tips
Almond Eating Tips
Advertisement

Almond Eating Tips: देश का ऐसा कोई हिस्सा नहीं जहां मां-बाप अपने बच्चों को बादाम खिलाने की जिद नहीं करते है। हर मां-बाप अपने बच्चों को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत चाहते है। इसके आधार पर अभिभावक अपने बच्चें की शुरुआत उम्र से ही उन्हें बादाम खिलाना शुरू कर देते है और बादाम सिर्फ बच्चों के लिए नहीं हर उम्र में फायदेमंद होते है।

बादाम में उच्च प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का स्तर होता है। इसके साथ ही बादाम में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, फॉस्‍फोरस, प्रोटीन और भी कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते है। सही मात्रा में बादाम खाना शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर फायदेमंद होता है।

Also read : सुपरफूड है बादाम मिल्क, स्वाद के साथ सेहत से जुड़े हैं कई फायदे: Almond Milk Benefits

Advertisement

अमूमन लोग बादाम या काजू भूनकर और कच्चा खाते है। ये शरीर के लिए फायदेमंद होता है। मगर भीगी हुई बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बादाम की तासीर गरम होती है, इसीलिए सर्दी में इसे खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। भीगे हुए बादाम हम सभी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

मगर इसका सेवन एक सही मात्रा में होना चाहिए। क्यूंकि ज्यादा बादाम खाना नुकसान साबित हो सकता है। बादाम को अधिक मात्रा में खाने से कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है। इसे यदि अत्यधिक मात्रा में खाया जाता है, तो इससे पेट दर्द, एलर्जी, या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते है कि हमें एक दिन या नियमित समय में कितने बादाम खाने चाहिए और इसे खाने का सही तरीका क्या है

Advertisement

एक दिन में कितने बादाम खाना सही

Almond
How many almonds is it okay to eat in a day?

बादाम को अपनी डाइट में शामिल करना काफी बेहतर फैसला है। मगर इसे सही मात्रा में खाना बेहद जरुरी है। इसीलिए अगर आप बादाम खाना शुरू कर रहे है, तो शुरुआत में सिर्फ 2 भीगे हुए बादाम खाना शुरू करें। इसे खाने का सबसे बेहतर तरीका है कि रात में बादाम भिगो दें और सुबह छीलकर खाएं। आप शुरुआत 2 बादाम से करें और जब यह सही तौर से पचने लगे तो धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाएं।

आप एक या दो हफ्ते के अंदर 5 से 7 बादाम खाना शुरू कर सकते है। अगर आपको पेट दर्द, एलर्जी या फिर अपच महसूस हो रहा है, तो बादाम की संख्या न बढ़ाएं। एक्सपर्ट के अनुसार, अचानक से बादाम की गिनती ना बढ़ाएं। आप धीरे-धीरे इसकी संख्या बढाकर एक दिन में 8 से 10 बादाम खा सकते हों। इसके साथ ही आप नियमित रूप से इसका सेवन करते है तो इसका लाभ सेहत में देखने को मिल सकता है।

Advertisement

यदि आपका डाइजेशन अच्छा है, प्रतिदिन या नियमित रूप से आप एक्सरसाइज करते हैं, पानी भरपूर मात्रा में पीतें है, तो आप प्रतिदिन 20 से 25 बादाम भी खा सकते है। बादाम के साथ आप बाकी नट्स भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। क्यूंकि ये फैट्स, फाइबर और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते

Advertisement
Tags :
Advertisement