For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मलाई की बदबू को कम करने के लिए जमा करते समय इन बातों का रखें ध्यान: Tips to Store Malai

06:30 PM Sep 25, 2023 IST | Nikki Mishra
मलाई की बदबू को कम करने के लिए जमा करते समय इन बातों का रखें ध्यान  tips to store malai
Tips to Store Malai
Advertisement

How To Store Malai : क्या आप भी महीनों मलाई जमा करके घी तैयार करते हैं? अगर हां, तो कई बार मलाई जमा करने के दौरान इसमें आने वाली बदबू का सामना आपको करना पड़ा होगा? क्या आप मलाई से आने वाली बदबू को कम करना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि आपका घी खुशबूदार बने? अगर हां, तो आज हम आपको कुछ हैक्स बताएंगे, जिससे आप लंबे समय तक मलाई को स्टोर कर सकते हैं। इससे मलाई से बदबू भी नहीं आएगी। साथ ही घी का स्वाद भी डबल हो जाएगा। आइए जानते हैं जमा हुई मलाई की बदबू को कम करने के हैक्स क्या है?

मलाई हमेशा स्टील के बर्तन में करें स्टोर

यदि आप मलाई स्टोर करके घी बनाते हैं, तो सबसे पहले मलाई किस बर्तन में स्टोर कर रहे हैं इस बात पर जरूर जोर दें। ध्यान रखें कि कभी भी प्लास्टिक के बर्तन में मलाई को स्टोर न करें। इससे मलाई से बदबू जल्दी आने लगती है। मलाई को स्टोर करने के लिए स्टील का बर्तन सबसे सही होता है। अगर आप स्टील के कंटेनर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे मलाई को ज्यादा दिनों तक स्टोर करना आसान रहता है। साथ ही मलाई फ्रेश भी बनी रहती है।

बर्तन में जरूर लगाएं घी

Tips to Store Malai
Tips to Store Malai-Ghee

मलाई से आने वाली बदबू को कम करने के लिए आप मलाई को जिस बर्तन में स्टोर करते हैं, उसपर घी लगाना बिल्कुल भी न भूलें। अगर आप बर्तन के सतह पर घी लगाते हैं, तो इससे मलाई कई दिनों तक फ्रेश रहता है। इससे घी काफी अच्छा बन सकता है।

Advertisement

फ्रिज में नहीं फ्रिजर में स्टोर करें मलाई

कई लोग मलाई को फ्रिज में स्टोर करते हैं, लेकिन ऐसा करने से मलाई से बदबू आने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि मलाई को फ्रिजर में स्टोर करें। फ्रिजर में मलाई स्टोर करने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम होता है, जिससे मलाई लंबे समय तक सुरक्षित रहती है। साथ ही इससे घी अधिक से अधिक निकाला भी जा सकता है।

लिड वाले बर्तन का करें प्रयोग

मलाई से आने वाली बदबू को कम करने के लिए मलाई को स्टोर करने के लिए हमेशा ऐसे बर्तन को चुने, जिसमें लिड लगी हुई हो। इससे मलाई कंटेनर के आसपास रखी हुई चीजों की बदबू कम आती है। साथ ही मलाई को बैक्टीरिया से फ्री रखा जा सकता है। जो आपकी मलाई को लंबे समय तक फ्रेश रखता है।

Advertisement

Tips to Store Malai-
Tips to Store Malai-Kitchen Utensils

मलाई से बने मक्खन को 5-6 बार धोएं

जब आप मलाई से घी तैयार करते हैं, तो इस दौरान इससे भीनी सी गंध आती है। ऐसे में घी का स्वाद बिगड़ सकता है। इस गंध को कम करने के लिए मलाई से मक्खन तैयार करने के बाद इसे ठंडे पानी से कम से कनम 5 से 6 बार जरूर धोएं। इससे मलाई की बदबू काफी कम हो सकती है। साथ ही घी ज्यादा और खुशबूदार बन सकता है।

Butter
Tips to Store Malai-Butter

मलाई को जमा करने के दौरान अगर आप इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं, तो इससे आपकी घी काफी फ्रेश बन सकती है। साथ ही इससे घी या मलाई में बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी कम हो सकता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement