For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

04:03 PM Jan 10, 2024 IST | Swati Kumari
ऋतिक रोशन  hrithik roshan
Hrithik Roshan
Advertisement

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बहुचर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। ऋतिक को फिल्म जगत में अच्छे लुक और एक अच्छे डांसर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्री में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसकी वजह से उन्हें अब तक छह बार फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

HRITHIK ROSHAN BIOGRAPHY

नामऋतिक रोशन
उपनामग्रीक गॉड, डुग्गू
जन्म स्थानमहाराष्ट्र, भारत
जन्म तारीख10 जनवरी 1974
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेता, गायक, प्रस्तुतकर्ता
आंखों का रंगहेज़ल ग्रीन
ऊंचाई5 फीट 11 इंच
पिताराकेश रोशन
मातापिंकी रोशन
भाई-
बहनसुनैना रोशन
पत्नीसुजैन खान (2000-2014)
बेटारिदान रोशन , रेहान रोशन
स्कूलबांबे स्‍कॉटिश स्‍कूल
हॉबीट्रैवलिंग, फोटोग्राफी
राशिमकर (Capricon)
Facebook@Hrithikroshan
Instagram@Hrithikroshan
Twitter@Hrithikroshan
Hrithik Roshan Bio

सलमान खान पोस्ट


ऋतिक रोशन जीवनी

ऋतिक रोशन का जन्‍म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम राकेश रोशन है, जो अपने समय के मशहूर अभिनेता और निर्देशक भी रहे हैं। उनकी मां का नाम पिंकी रोशन है। अभिनेता ने अपनी शुरूआती पढ़ाई बांबे स्‍कॉटिश स्‍कूल मुंबई से की है। आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चले गए थे। जब वो वापस लौटे तो उन्होंने अपने पिता के निर्देशन में रहकर कई फिल्मों में असिटेंट की तरह काम किया था।

ऋतिक रोशन के फिल्‍मी करियर की शुरूआत मुख्‍य अभिनेता के तौर पर फिल्‍म 'कहो ना प्‍यार है' से हुई थी। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने ना सिर्फ दर्शकों का बल्कि क्रिटिक्स की भी वाहवाही लूटी थी। फिल्‍म में उनके द्वारा निभाए गए डबल रोल के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार और सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का भी फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला था। इस फिल्म के बाद ऋतिक की कई फिल्में फ्लॉप हो गई थी, लेकिन उनके पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'कोई मिल गया' ने उनके करियर मे नई जान भर दी थी। इसके बाद ऋतिक ने अपने करियर में कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा।

कहो ना प्‍यार है, मिशन कश्मीर, फिजा, कभी खुशी कभी गम, धूम 2, मुझसे दोस्‍ती करोगे, कोई मिल गया, क्रिश, क्रिश 3, लक्ष्‍य, जोधा अकबर, काइट्स, गुजारिश, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, अग्निपथ और वॉर है।

ऋतिक रोशन ने अपने कैरियर के शुरुआती दौर में ही बचपन की दोस्त सुजैन खान से शादी कर ली थी। दोनों की इस शादी से दो बेटे भी है। जिनका नाम रेहान और रिधान है। लेकिन फिल्म काइट्स के शूटिंग के दौरान ऋतिक और एक्ट्रेस बारबरा मोरी की अफेयर के खबरों के कारण ऋतिक और सुजैन ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। हालांकि, अब ये कपल काफी अच्छे दोस्त हैं और सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं।

Hrithik Roshan and Kangana Ranaut
Hrithik Roshan and Kangana Ranaut

ऋतिक और कंगना रनौत ने फिल्म क्रिश 3 में एक साथ काम किया था। तब से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, ऋतिक और कंगना के बीच दरारें तब आना शुरू हुईं, जब कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को अपना एक्स बताया और कहा कि ऋतिक उनकी अटेंशन पाने के लिए उनके आगे पीछे घूमते हैं। अभिनेत्री के इस बयान के बाद ऋतिक ने पलटवार करते हुए कंगना को दिमागी तौर से बीमार बताया था। ये दोनों सेलिब्रिटीज कोट में एक-दूसरे के ऊपर केस भी कर चुके हैं।

hrithik roshan and saba azad
Hrithik Roshan and Saba Azad

ऋतिक और एक्ट्रेस सबा आज़ाद एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि भी कर दी है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते है।


ऋतिक रोशन फ़िल्म

वर्षशीर्षकभूमिकाअन्य नोट
2000कहो ना...प्यार हैरोहित कुमार/राज चोपड़ा 
फिजाअमान इकरामुल्लाह 
मिशन कश्मीरअल्ताफ खान 
2001यादेंरोनित मल्होत्रा 
कभी खुशी कभी ग़म...रोहन रायचंद 
2002आप मुझे अच्छे लगने लगेरोहित 
ना तुम जानो ना हमराहुल शर्मा 
मुझसे दोस्ती करोगे!राज खन्ना 
2003मैं प्रेम की दीवानी हूंप्रेम किशन माथुर 
कोई... मिल गयारोहित मेहरा 
2004लक्ष्यकरण शेरगिल 
2006क्रिशकृष्णा "क्रिश" मेहरा/रोहित मेहरा [ए] 
धूम 2आर्यन/श्री ए 
मिलते हैंअज्ञातकैमियो
2007शांतिवह स्वयंकैमियो
2008जोधा अकबरजलालुद्दीन मोहम्मद अकबर 
क्रैजी 4वह स्वयंकैमियो
2009लक बाय चांसअली जफर खानकैमियो
2010काइट्सजय रेकैमियो
गुजारिशएथन मैस्करेनहास 
2011जिंदगी ना मिलेगी दोबाराअर्जुन सलूजा 
डॉन 2अगुआकैमियो
2012अग्निपथविजय दीनानाथ चौहान 
2013मैं कृष्णा हूंवह स्वयंकैमियो
कृष 3कृष्णा "क्रिश" मेहरा/रोहित मेहरा [ए] 
2014बैंग बैंग!राजवीर नंदा/जय नंदा 
2015अरे भाईअज्ञातकैमियो
2016मोहनजोदड़ोसरमन 
2017काबिलरोहन भटनागर 
हृदयान्तरकृष्णा "क्रिश" मेहराकैमियो
2019सुपर 30आनंद कुमारकैमियो
वॉरमेजर कबीर धालीवाल 
2022विक्रम वेधावेधा 
2023टाइगर 3मेजर कबीर धालीवालकैमियो
2024फाइटर (अपकमिंग फिल्म)शमशेर "पैटी" पठानिया
2025वॉर 2 (अपकमिंग फिल्म)मेजर कबीर धालीवाल
Hrithik Roshan Films

  • सलमान द्वारा रितिक की फिल्म 'गुजारिश' पर टिप्पणी करने के बाद से दोनों अभिनेताओं के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं।
  • फिल्म 'काइट्स' की शूटिंग के बाद, राकेश रोशन ने ऋतिक और बारबरा से जुड़े कुछ सीन्स को हटा दिया था। इसके साथ ही ऋतिक को बारबरा के साथ काम करने से भी मना कर दिया था।
    एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक और बारबरा मोरी के अफेयर की खबरों से नाराज़ होकर सुज़ैन ने घर छोड़ दिया था।
    फिल्म धूम 2 में ऋतिक और ऐश्वर्या के बीच फिल्माए गए लिप-लॉक सीन से बच्चन फैमिली खुश नहीं थी। जिस वजह से इसे हटा दिया गया था।
  • साल 2022 में ऋतिक रोशन ने फूड कंपनी जोमाटो का एड किया था। जिसे लेकर भी काफी विवाद खड़ा हो गया।
    कंगना रनौत द्वारा किए गए दावों का जवाब देते हुए ऋतिक रोशन ने उनपर इमेज खराब करने का आरोप लगाया था।
सालवर्गफिल्म नाम
2000सर्वश्रेष्ठ अभिनेताकहो ना प्यार है
2004सर्वश्रेष्ठ अभिनेताकोई मिल गया
2007सर्वश्रेष्ठ अभिनेताधूम 2
2009सर्वश्रेष्ठ अभिनेताजोधा अकबर
2011सर्वश्रेष्ठ अभिनेतागुजारिश
Hrithik Roshan Filmfare Awards List
  • बियर्डो
  • बिस्क फार्म
  • बर्गर किंग
  • कोका कोला
  • माउंटेन ड्यू
  • फेरेरो रोचर
  • प्रोबस
  • सिंपोलो
  • ज़ोमैटो
पसंदीदा अभिनेताअमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्रीमाधुरी दीक्षित
पसंदीदा फिल्मकिंग अंकल
पसंदीदा डांसरमाइकल जैक्सन
पसंदीदा खेलक्रिकेट 
पसंदीदा रंगकाला
पसंदीदा भोजनभारतीय व्यंजन, चाइनीज व्यंजन, स्पेनिश व्यंजन 
पसंदीदा पालतू जानवरबिल्ली
पसंदीदा गंतव्यलंदन
पसंदीदा कारमर्सिडीज एस 500
Hrithik Roshan Favourites
कार
रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II
मर्सिडीज एस 500
जगुआर एक्सजे
फेरारी मोडेना
पॉर्श केयेने टर्बो
रेंज रोवर
वॉच
रोलेक्स
कार्टियर
जैगर-लेकोल्ट्रे
प्रॉपर्टी
लोनावाला फार्म हाउस
सी-फेसिंग घर, जूहू
Hrithik Roshan Expensive Things

ऋतिक रोशन तस्वीरें

Hrithik Roshan Before & After Pic

FAQ | ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कौन सी है?

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में अमीषा पटेल के साथ राकेश रोशन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ' कहो ना.. प्यार है ' से डेब्यू किया था।

ऋतिक रोशन की कितनी शादी हुई?

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। इस कपल ने साल 2014 में तलाक ले लिया है।

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड कौन है?

ऋतिक रोशन इन दिनों एक्ट्रेस सबा आज़ाद को डेट कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन के कितने बच्चे हैं?

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। शादी के बाद इनके दो बेटे हुए रिदान और रेहान।

ऋतिक रोशन की आंखों का रंग क्या है?

ऋतिक रोशन को 'बॉलीवुड के ग्रीक गॉड' के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उनकी आंखों का रंग हेज़ल ग्रीन है।

Advertisement
Tags :
Advertisement