For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मिट्टी के टीलों के नीचे दबा ये 2000 साल पुराना शहर: Amazon Rainforest City

12:00 PM Mar 13, 2024 IST | Nikki Mishra
मिट्टी के टीलों के नीचे दबा ये 2000 साल पुराना शहर  amazon rainforest city
Amazon Rainforest City
Advertisement

Amazon Rainforest City: दुनिया में कई अजीबों-गरीब चीजें सामने आती हैं, जिसके बारे में हम अनजान रहते हैं। इन अजब-गजब की चीजों में एक ऐसा शहर है, जो लगभग 2000 साल पुराना है। इस शहर को हाल ही में खोजा गया है, जो अमेजन रेनफॉरेस्ट में एक खोया हुआ था। यह शहर अमेजन की जंगलों की गहराई में छिपा हुआ था, जो अमेजन की जंगलों के पहाड़ों के पास स्थित है। कहा जाता है कि इस पुराने शहर में एक समय में लगभग 10 हजार लोगों का घर था, जहां करीब 1000 साल तक लोग रहे हैं।

Also read : आपकी ये आदतें बन सकती हैं हार्मोन असंतुलन का कारण

2000 साल पुराने शहर से पुरातत्विदों को कई चीजों के अवशेष प्राप्त हुए हैं। पुरातत्विदों के मुताबिक, इस शहर में एक समय में चौड़ी-चौड़ी सड़कें, दुकानें, खेज और नहरें हुआ करती थीं।

Advertisement

लेजर सेंसर टेक्नोलॉजी के माध्यम से एंडीज की तलहटी के नीचे सदियों से पड़े मिट्टी के टीलों से शहर के सड़कों के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। यहां की कई सड़कें बिल्कुल सीधीथी।

Amazon City Forest
Amazon Rainforest Mystery

इतना ही नहीं, इस पुराने शहर में जल निकासी वाले गड्डों और कृषि क्षेत्र भी प्राप्त हुए हैं। शहर की सबसे चौड़ी सड़क लगभग 33 फीट की बताई जा रही है। यह सड़क लगभग 10 से 19 किमी तक जाती है। रिसर्च कर्ताओं के अनुसार, इस शहर में लगभग 10 हजार लोगों का घर था।

Advertisement

रिसर्च में खुलासा हुआ है कि इस शहर में लगभग 15 से 30 हजार लोग भी रहते थे। ऐसे में यह संख्या रोमन-युग के लंदन के बराबर बताई जा रही है।

Ajab gajab
Ajab gajab

बताया जा रहा है कि अमेजन में छिपा यह शहर टीलों के नीचे दवा हुआ था। इसके बाद यूरोपीय लोग दक्षिण अमेरिका पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस शहर के बारे में लगभग 20 साल पहले पहली बार पता चला है। इस क्षेत्र में मिट्टी के टीले देखे थे। लोगों को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि शहर इतना प्राचीन है। फिलहाल इसपर अभी भी खोज जारी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement