For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

कामकाजी महिलाएं नहीं दे पा रही हैं अपने बच्चों को समय, तो यह टिप्स आएंगे आपके काम: Working Women Parenting

12:30 PM Feb 04, 2024 IST | Monika Agarwal
कामकाजी महिलाएं नहीं दे पा रही हैं अपने बच्चों को समय  तो यह टिप्स आएंगे आपके काम  working women parenting
Working Women Parenting
Advertisement

Working Women Parenting: कामकाजी महिलाओं के लिए घर का काम, नौकरी और बच्चों को एक साथ संभालना कोई आसान काम नहीं है। काम के साथ ही बच्चे की देखभाल जरूरी है। अब वो जमाना नहीं है जब महिलाएं बच्चों की देखभाल के लिए नौकरी तक छोड़ देती थी। आजकल बच्चों की देखभाल, नौकरी और घर के काम सबको एक साथ मैनेज करना जरूरी है। ऐसे में अधिकतर कामकाजी महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि वो पूरा दिन व्यस्त रहती है, ऐसे में उन्हें अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाती हैं। ऐसे में कुछ टिप्स इस शिकायत को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जाते हैं कि कामकाजी महिलाएं कैसे निकाल सकती हैं अपने बच्चों के लिए समय।

Also read: अब एयरटेल पेमेंट बैंक दे रहा है महिलाओं को घर बैठे पैसे कमाने का मौका: Earn Money From Airtel

अपने काम को बांट लें

Working Women Parenting
Parenting tips in Hindi

सबसे पहले ऐसे कामों की लिस्ट बनाएं, जिनके लिए आपको निजी रूप से ध्यान देने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप किसी को घरेलू मदद के लिए नियुक्त कर सकते हैं। इससे आपका काम बहुत अधिक तक कम हो सकता है। इसके साथ ही आप ऑनलाइन सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे खरीददारी के लिए। यह खरीददारी फल-सब्जियों की हो सकती है, ग्रोसरी की या घर की अन्य चीजों की भी। इससे आप अपने बच्चों के लिए समय निकाल पाएंगे।

Advertisement

अपने शेड्यूल ठीक सही बनाएं 

कामकाजी महिला के रुप में आपको अपने कामों को व्यवस्थित रखने के लिए कामों की लिस्ट बनाना सबसे आसान काम है। इससे ना केवल आप अपने काम को सही समय पर कर पाएंगे, बल्कि इससे आपका समय भी बचेगा। इसके साथ ही आप रोजाना के लक्ष्य को भी पहले ही सेट कर लें।

काम करने का समय निर्धारित करें

कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से पहले यह जरूर निर्धारित कर लें कि क्या आप सच में इसके लिए तैयार हैं या नहीं। इस नई जिम्मेदारी से आपकी दिनचर्या या सामान्य लाइफ पर कोई असर तो नहीं हो रहा। यह बात भी आप जानते ही होंगे कि जो व्यक्ति चिंता में हो वो कभी भी अच्छे से काम नहीं कर पाता। इसका प्रभाव आपके काम पर और घर दोनों पर पड़ेगा। ऐसे में अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए परिवार के साथ पिकनिक, छुट्टियां बिताने अवश्य जानें।

Advertisement

सब कुछ लिख लें

दिन के हर काम को याद रखने से परेशान करने वाली बात से और कोई नहीं हो सकती। अपनी प्राथमिकता के अनुसार कामों को लिस्ट में ऊपर या नीचे जगह दें। इसमें आप ऑफिस के कामों, घर के काम और अन्य जिम्मेदारियों को भी शामिल कर सकते हैं। इस लिखित लिस्ट से आपको व्यवस्थित रहने में मदद करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आप कुछ भी महत्वपूर्ण न भूलें। इससे आपके काम समय पर होंगे और आप बच्चों के लिए भी समय निकाल पाएंगी।

write everything down
write everything down

कामकाजी महिलाएं कई बार सब कुछ बैलेंस करने में बहुत सी चुनौतियों का सामना करती हैं। जिसके कारण वो अपने बच्चों को प्राथमिकता नहीं दे पाती हैं। लेकिन, इसके लिए खुद को जिम्मेदार मानने लगती हैं। लेकिन, सबसे पहले इस अपराधबोध को छोड़ें और अपने मन में किसी भी नकारात्मकता को न आने दें। आप एक मां हैं लेकिन, इसका अर्थ यह बिलकुल नहीं है कि आप अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लक्ष्यों को भूल जाएं। ऊपर बताए टिप्स को अपनाएं ताकि आप सब कुछ मैनेज कर पाएं। इससे आप आपका परिवार और बच्चे सब खुश रहेंगे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement