For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अगर आपको भी पैरों में आलता लगाना पसंद है तो इन डिजाइन का करें इस्तेमाल: Latest Alta Designs

10:00 AM Apr 14, 2024 IST | Anjali Mrinal
अगर आपको भी पैरों में आलता लगाना पसंद है तो इन डिजाइन का करें इस्तेमाल  latest alta designs
Latest Alta Designs
Advertisement

Latest Alta Designs: जब दुल्हन का सिंगार किया जाता है तो वह बहुत सारी चीजों से मिलकर ही पूरा होता है। सिंगार में जितना महत्व मेकअप को दिया जाता है उतना ही महत्व ज्वेलरी आउटफिट हेयर स्टाइल इन सभी चीजों का भी होता है। मगर दुल्हन के सिंगर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पैरों में आलता लगाकर पूरा किया जाता है। अगर देखा जाए तो हिंदू धार्मिक परंपरा के अनुसार आलता का बहुत ही ज्यादा महत्व बताया जाता है।

इसे लगाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। मगर मेहंदी डिजाइन की तरह आलता में आपको अनेक खूबसूरत डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही आलता के नए-नए डिजाइन बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी अपने पैरों पर अप्लाई कर सकते हैं और सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।

Also read : लहंगा खरीदते वक्त इन 7 बातों का रखें ध्यान

Advertisement

फूल आलता डिजाइन को करें ट्राई

Latest Alta Designs
flower alta designs

अगर आप चाहे तो फ्लोरल मेहंदी डिजाइन की तरह आलता में भी फूल और पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं और इस डिजाइन को बना सकते हैं। इस तरह का डिजाइन नोकादार वस्तु में कॉटन को फंसा कर बनाया जा सकता है। इस डिजाइन में आप पैरों को आउटलाइन भी कर सकते हैं और पंजे के ऊपर भी इस तरह के डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलता की डिजाइन को हाईलाइट करने के लिए आप स्किन फ्रेंडली कलर्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह भी बहुत ज्यादा खूबसूरत लगता है। अगर आप सफेद रंग के डॉट आदि बनाकर रंगोली को नया डिजाइन देते हैं तो यह और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

मोर आलता डिजाइन को कर सकते हैं ट्राई

peacock alta designs
peacock alta designs

मेहंदी डिजाइन की तरह मोर वाली डिजाइन को आलता में भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपकी आर्ट अच्छी है तो आप आलता से भी अपने पैरों पर खूबसूरत डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए आपको आलता को थोड़ा सा गाढा करना होता है ताकि आपका डिजाइन अच्छी तरह से बनकर तैयार हो जाए। मोर के साथ आप कैरी डिजाइन भी बना सकते हैं। यह भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। इस बात का जरूर ध्यान रखें की मेहंदी की तरह आलता के ज्यादा डिज़ाइन पैरों पर अच्छी नहीं लगती है इसीलिए आप पंजों की आउटलाइन पर इस तरह के डिजाइन बना सकते हैं या फिर पंजे पर बीचो-बीच भी डिजाइन बनाया जा सकता है। अगर आप आलता डिजाइन को अच्छा लुक देना चाहते हैं तो इसमें गोल्डन स्पार्कल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Advertisement

मंडला आर्ट डिजाइन को कर सकते हैं ट्राई

mandala
mandala alta designs

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इस आर्ट को आप आलता डिजाइन में भी बना सकते हैं। आप पंजों के बीचो-बीच गोल डिजाइन बनाएं और उसी को अन्य कलाकृति के साथ बढ़ाते जाएं। अगर आप चाहे तो स्किन फ्रेंडली कलर का इस्तेमाल भी आलता के साथ कर सकते हैं। इसके जरिए आपका डिजाइन भी पूरा हो जाता है। इस डिजाइन को पूरा करने के लिए आपको बहुत ज्यादा बड़ा सर्किल नहीं बनाना है क्योंकि पैर यदि आलता से बहुत ज्यादा भर जाएंगे तो वह अच्छे नहीं दिखाई देते हैं।

इस तरह के आलता डिजाइन आप भी अपने पैरों पर ट्राई कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। अगर आपको भी आलता लगाने का शौक है तो इस तरह के डिजाइन का जरूर करें इस्तेमाल।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement