For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

माता को प्रसन्न करने के लिए रख रहे हैं नवरात्र का व्रत, तो जानें क्या खाएं और क्या नहीं: Chaitra Navratri 2024

06:00 AM Apr 02, 2024 IST | Ankita Sharma
माता को प्रसन्न करने के लिए रख रहे हैं नवरात्र का व्रत  तो जानें क्या खाएं और क्या नहीं  chaitra navratri 2024
Chaitra Navratri 2024
Advertisement

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहे हैं। मां दुर्गा की स्तुति के ये नौ दिन हर किसी के लिए खास होते हैं। कई लोग माता का आशीर्वाद पाने के लिए नौ दिन के व्रत भी करते हैं। व्रत और उपवास को हमारी संस्कृति में महत्वपूर्ण माना गया है। लेकिन अधिकांश लोग इसे करने का सही तरीका नहीं जानते। उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि उन्हें व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे में कई बार लोग कमजोरी महसूस करने लगते हैं। उनकी एनर्जी एकदम कम हो जाती है। वहीं कुछ लोग इस दौरान इतना तला हुआ भोजन करते हैं कि इससे भी उनकी सेहत खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि व्रत के समय क्या खाना चाहिए और किनसे दूसरी बनानी चाहिए।

Also read: अगर चट मंगनी पट ब्याह करवाना चाहते हैं तो चैत्र नवरात्रों की षष्ठी को कर लें यह काम: Wedding on Chaitra Navratri

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ बाजार में अब कई नए फल भी आने लगे हैं। ऐसे में आप अपनी नवरात्र थाली में भरपूर फलों को शामिल करें। आम, तरबूज, खरबूज, अंगूर, मौसंबी आदि से आपको एनर्जी भी मिलेगी और शरीर हाइड्रेट भी रहेगा। इन सभी फलों में नेचुरल शुगर होती है, जिससे आपको कमजोरी फील नहीं होगी। फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर भी होता है, जिससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत रहेगा।

Advertisement

नवरात्र के समय काफी गर्मी होने लगती है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। यह स्थिति व्रत के समय और भी खतरनाक हो सकती है। इसलिए अगर आप किसी कारण से फल नहीं खा पा रहे हैं तो आप फ्रेश जूस का सेवन करें। इससे आपको क्विक एनर्जी मिलेगी। कोशिश करें कि आप पैकेज्ड जूस का सेवन न करें। क्योंकि इनमें बहुत ज्यादा शुगर होती है।

व्रत में अक्सर लोग सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पकौड़ियां या पूरियां खाते हैं। ये काफी ऑयली होती हैं। ऐसे में आपके शरीर में काफी एक्स्ट्रा कैलोरी चली जाती हैं। इसलिए आप सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पकौड़ियों या कोफ्तों को अप्पे पैन में बनाएं। इससे इसमें बहुत कम घी लगता है। साथ ही आपका काम भी जल्दी हो जाता है।

Advertisement

गर्मी के मौसम में अगर आप सिंघाड़े के आटे से बनी पूरियां या हलवा खा रहे हैं तो ऐसा करना आपकी गलती हो सकता है। सिंघाड़े का आटा गर्मी भी करता है। इसलिए आप तीखुर का सेवन करने की कोशिश करें। तीखुर काफी हेल्दी होता है। इसके सेवन से गैस, दस्त, अपच जैसी परेशानियां नहीं होती हैं।

व्रत में दूध, दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड आदि डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें। ये टेस्टी विकल्प आपकी व्रत की थाली को रिच और आपको हेल्दी बना देंगे। इसी के साथ आप मावे से बनी मिठाइयां भी खा सकते हैं। ये सभी आपको भरपूर पोषण देंगे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement