For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गर्मी में घूमने का बना रहे प्लान तो द्वारका के नजदीक इन खूबसूरत बीचों को जरूर करें चेक: Gujarat Beaches

07:30 AM Apr 26, 2024 IST | Ayushi Jain
गर्मी में घूमने का बना रहे प्लान तो द्वारका के नजदीक इन खूबसूरत बीचों को जरूर करें चेक  gujarat beaches
Beautiful Beach in Gujarat
Advertisement

Gujarat Beaches: देश में गर्मी के मौसम का आगमन हो चूका है। जिसके चलते अब गर्मी का वेकेशन भी शुरू हो चूका है। गर्मी के मौसम में ज्यादातार लोग ऐसी जगह जाना चाहते है, जहां पर मौसम ठंडा हों और सुगम हों। आज इस आर्टिकल में हम एक ऐसी जगह की बात करने जा रहे है। जहां आप गर्मी की छुट्टियों में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते है। द्वारका, भारत के गुजरात राज्य में स्थित एक प्रमुख स्थल है।

द्वारका एक प्राचीन नगर है जिसे हिंदू धर्म के अनुसार श्री कृष्ण के नगर के रूप में जाना जाता है। द्वारका गुजरात के पश्चिमी किनारे पर स्थित है और अपनी प्राचीनता, धार्मिक महत्व और सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर का इतिहास महाभारत काल में भी है। द्वारका एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है, जहां आप प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा, द्वारका के पास कई सुंदर बीच हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। आज इस आर्टिकल में हम द्वारका के पास मौजूद कुछ खूबसूरत बीचों की चर्चा करेंगे।

Also read: सूर्यास्त के लिए मशहूर है पुरी बीच

Advertisement

गोमती बीच

गोमती घाट पर आप समुद्र से मिलने वाली नदी के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यह बीच द्वारका के पास स्थित है और अपने स्वच्छ पानी और शांत माहौल के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

बेट द्वारका

Bet Dwarka
Bet Dwarka

यह एक छोटा और शांत बीच है, जो आपको समुद्री जीवन का आनंद लेने का मौका देता है। यहां आप डाइविंग, स्नोर्कलिंग और समुद्री जीवन का अनुभव कर सकते हैं। यह बीच गहरे नीले पानी और स्वच्छ रेत के लिए जाना जाता है। यहां आप शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

Advertisement

पोरबंदर बीच

यह बीच महात्मा गांधी के जन्मस्थान के नजदीक होने के साथ-साथ अपनी सुनहरी रेत और साफ पानी के लिए भी जाना जाता है। यह बीच द्वारका के पास स्थित है और वन्यजीवन को संरक्षित करने के लिए प्रसिद्ध है। यह बीच अपनी साफ रेत और कछुआ संरक्षण के लिए भी प्रसिद्ध है।

द्वारका बीच

Dwarka Beach
Dwarka Beach

यह बीच अपने सनसेट के लिए मशहूर है और द्वारिकाधीश मंदिर घूमने आए लोग यहां सूर्यास्त का नज़ारा देखने जरूर जाते हैं। रोजाना इस बीच पर हज़ारों की संख्या में सैलानी मौजूद रहते है। इस बीच के आस-पास कई होटल्स भी है, जहां से आप बीच के सुन्दर दृश्य को भी देख सकते है।

Advertisement

शंकोद्धार पार्क

यह बीच द्वारका के नजदीक स्थित है और अपनी सुन्दर लहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप समुद्र के किनारे शांतिपूर्ण वातावरण में घूम सकते हैं। इसके साथ ही इस बीच से सनसेट का नज़ारा बेहद सुन्दर रहता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement