For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पार्टी में फुल मस्ती और धमाल करने को हैं रेडी तो नोरा फतेही से लें स्टाइलिश दिखने के टिप्स: Nora Traditional Look

04:30 PM Apr 01, 2024 IST | Ankita Sharma
पार्टी में फुल मस्ती और धमाल करने को हैं रेडी तो नोरा फतेही से लें स्टाइलिश दिखने के टिप्स  nora traditional look
Nora Traditional Look
Advertisement

Nora Traditional Look: बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस नोरा फतेही जितनी ब्यूटिफुल हैं, उतनी ही स्टाइलिश भी। वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ही नोरा इंडियन वियर में भी काफी स्टाइलिश लगती हैं। सूट हो या फिर साड़ी वो हर एक आउटफिट को ऐसे कैरी करती हैं कि उसके लुक में चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी ऑफिस पार्टी या हाउस पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं तो नोरा फतेही का स्टाइलिश अंदाज आपके काम आ सकता है।

Also read: स्टाइलिश शिमरी ड्रेसेज में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस अनन्या पांडे, जमकर तारीफ कर रहे फैंस: Shimri Dresses

ऑफिस पार्टी के लिए अगर कुछ सिंपल लेकिन रॉयल चुनना चाहती हैं तो नोरा की तरह चिकनकारी सूट चुन सकती हैं। चिकनकारी सूट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। एक्ट्रेस ने ब्राइट येलो कलर का सूट चुना है, जो इस मौसम के लिए परफेक्ट है। प्लाजो पैंट इस आउटफिट को और भी कंफर्टेबल बना रहा है। इसके साथ सिंपल एक्सेसरीज चुनें, जैसे नोरा ने लॉन्ग ईयररिंग्स के साथ कॉकटेल रिंग वियर की है। मिनिमम मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट करेंं।

Advertisement

होली पार्टी मतलब फुल मस्ती, फुल धमाल। ऐसे में कॉकटेल साड़ी आपके लिए बेस्ट च्वॉइस हो सकती है। इन साड़ियों के दो फायदे हैं। पहला तो ये काफी स्टाइलिश पैटर्न में आती हैं और आपको ग्लैमरस लुक देती हैं। दूसरा, इनमें आपको रेडीमेड साड़ी का ऑप्शन भी मिलता है। जिसके कारण ये काफी आसानी से कैरी की जा सकती हैं। आपको इन्हें पहनने में बिलकुल भी प्रॉब्लम नहीं होगी। आप भी नोरा के जैसे ब्राइट कलर पसंद कर सकती हैं।

होली पर व्हाइट कलर के आउटफिट्स का अपना ही ग्रेस होता है। ऐसे में किसी भी पार्टी में आप  व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहनकर अपनी ग्रेसफुल प्रजेंस दिखा सकती हैं। नोरा का यह सिंपल और सोबर सूट ऑफिस की डीसेंट पार्टी के लिए बेस्ट है। इस फुल स्लीव्स घेर वाले अनारकली सूट का कॉलर पैटर्न का गला बहुत ही शानदार लुक देगा।

Advertisement

कई बार हमारे ऑफिस में ही पार्टी होती है। ऐसे में आप कुछ हैवी भी नहीं पहन सकती और ज्यादा सिंपल रहना भी अच्छा नहीं लगता। इसलिए आप नोरा का यह ​लुक चुन सकती हैं। इस सूट को नोरा ने ​ब्यूटीफुल ज्वेलरी के साथ पेयर किया है। प्लाजो पैंट के साथ जूतियां उन्होंने वियर की हैं, जो उनके लुक को बहुत ही एलिगेंट बना रही हैं।

चंदेरी सूट हमेशा से ही बहुत ग्रेसफुल लगते हैं। आप ​ऑफिस पार्टी या हल्की गैदरिंग के लिए  कॉटन चंदेरी सूट को चुन सकती हैं। नेकलाइन पर हो रही एंब्रॉयडरी इसे शानदार लुक दे रही है। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और इस समय लाइट कलर का कोई भी सूट आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

Advertisement

अगर आप होली पार्टी को बहुत ही आरामदायक अंदाज में एंजॉय करना चाहती हैं तो नोरा का यह सूट आपके लिए बेस्ट है। यह स्ट्रेट फिट सूट आपको स्लिम लुक देगा। इसमें हो रही सेम थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और नेक पर लगे टैसेल्स आपके आउटफिट को शानदार बना देंगे। इसके साथ सिंपल ज्वेलरी पेयर करें। यह किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट लुक है।

Advertisement
Tags :
Advertisement