For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मुंहासों से हैं परेशान तो करें घरेलू उपाय: Home Remedies for Acne

11:00 AM Apr 02, 2024 IST | Pinki
मुंहासों से हैं परेशान तो करें घरेलू उपाय  home remedies for acne
Home Remedies for Acne
Advertisement

Home Remedies for Acne: बदलते मौसम में त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। त्वचा में नमी की कमी के चलते रूखापन और खुजली बेहद ही आम बात है। लेकिन कुछ लोगों को इस मौसम में मुंहासे और फुंसियों की शिकायत भी होती है। यह देखने में आता है कि इस मौसम में सिर्फ ऑयली या एक्ने प्रोन त्वचा वालों को ही यह समस्या नहीं होती है, बल्कि गर्मियों में यह समस्या सामान्य त्वचा वालों को भी कई बार हो जाती है।

अमूमन इस स्थिति में हम बार-बार अपने ब्यूटी व स्किन केयर प्रोडक्ट्स को बदलते हैं। हो सकता है कि इससे आपको कुछ हद तक आराम मिल जाए, लेकिन उसके बाद आपको फिर से वही समस्या हो। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले ठंड में होने वाली एक्ने की समस्या के कारण को जानें और फिर उसके अनुसार कुछ घरेलू उपाय अपनाने की कोशिश करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ठंड में एक्ने के कारण और उसे ठीक करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

बदलते मौसम में मुंहासे

Also read : खाने की इन 5 बुरी आदतों से होते हैं मुंहासे व पिंपल

Advertisement

अगर आपको इस बार बदलते मौसम में मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मसलन-

  • इस मौसम में हवा काफी रूखी होती है, जिसके कारण आपकी त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में रूखी त्वचा, नमी की कमी की भरपाई के लिए वसामय ग्रंथियों को अधिक तेल का उत्पादन करने के लिए प्रेरित कर सकती है। अतिरिक्त तेल उत्पादन से रोमछिद्र बंद हो सकते हैं और आपको मुंहासों की शिकायत हो सकती है।
  • सर्दियां खत्म होने लगती हैं तो दोपहर की धूप सीधा चेहरे पर पड़ती है, इसके साथ चलती ठंडी हवा रूखी होने के साथ काली भी पड़ जाती है। ऐसे में त्वचा अधिक तेल उत्पादन करता है, जिससे मुंहासे हो सकते हैं। रूखी त्वचा से निपटने के लिए अक्सर लोग मॉइश्चराइजर का उपयोग करते हैं। लेकिन बहुत अधिक हैवी मॉइश्चराइजर रोमछिद्रों को बंद करके मुंहासों की समस्या को जन्म दे सकते हैं।
  • इस मौसम में दिनचर्या में बदलाव इफेक्टिव डिसऑर्डर आदि तनाव को बढ़ाते हैं। यह तनाव हार्मोनल परिवर्तनों को ट्रिगर करके एक्ने की समस्या को बढ़ा सकता है।
  • ठंड के दिनों में लोग अमूमन अधिक प्रोसेस्ड और उच्च ग्लाइसेमिक फूड आइटम्स खाते हैं। यह खाने में तो टेस्टी होते हैं, लेकिन इससे स्किन में इंफ्लेमेशन और तेल उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे एक्ने हो सकते हैं।

एक्ने को दूर करने के लिए क्या करें

अगर आपको ठंड में एक्ने की शिकायत का सामना करना पड़ रहा है और बार-बार अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स बदलकर थक गए हैं तो अब आप कुछ आसान उपाय अपनाएं। मसलन-

Advertisement

  • शहद और दालचीनी के मास्क का इस्तेमाल करें। शहद अपने जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है और आपकी त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद कर सकता है। वहीं, दालचीनी के रोगाणुरोधी गुण एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं। आप शहद और दालचीनी को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, गुनगुने पानी से धो लें।
  • आप चाहें तो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने और अतिरिक्त तेल को सोखने करने के लिए ओटमील मास्क लगाएं। एक्ने के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए पहले ओटमील को पकाएं। अब इसे ठंडा होने दें और फिर इसे त्वचा पर मास्क की तरह लगाएं। करीबन 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • एप्पल साइडर विनेगर में पाए जाने वाली एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज एक्ने के इलाज में मददगार साबित हो सकती है। आप सेब के सिरके को पानी में घोलकर उसे एक टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करने के साथ-साथ एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मददगार है।
  • टी ट्री ऑयल को एक्ने के लिए काफी अच्छा माना गया है। आप टी ट्री ऑयल में नारियल तेल या जोजोबा तेल डालकर मिक्स करें। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इसे प्रभावित एरिया पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें। अगली सुबह अपनी त्वचा को साफ कर लें।
  • एलोवेरा जेल भी आपकी स्किन सूदिंग इफेक्ट देने और एक्ने से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Advertisement
Tags :
Advertisement