For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

खाना खाते ही सीने में जलन होने पर तुरंत आजमाएं ये नुस्खे: Heartburn Remedy

Heartburn After Eating : खाना खाने के बाद सीने में होने वाली जलन को शांत करने के लिए आप कुछ प्रभावी नुस्खे का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
08:00 AM Jan 24, 2024 IST | Nikki Mishra
खाना खाते ही सीने में जलन होने पर तुरंत आजमाएं ये नुस्खे  heartburn remedy
Heartburn Remedy
Advertisement

Heartburn : कुछ लोगों को खाना खाने के बाद सीने में काफी ज्यादा जलन की परेशानी होने लगती है। ऐसी स्थिति में अक्सर समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें। अगर आपको भी खाना खाने के बाद सीने में जलन की परेशानी हो रही है, तो दवा खाने के बजाय आप इसे कम करने के लिए कुछ आसान से नुस्खों को आजमाएं। इन नुस्खों की मदद से सीने में जलन को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको खाना खाने के बाद सीने में होने वाली जलन की परेशानी को दूर करने के कुछ आसान से नुस्खों को बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं सीने में जलन की परेशानी को कम करने के आसान से उपायों के बारे में-

Also read: डायबिटीज के घाव जल्द ठीक करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

Heartburn Remedy
Heartburn Remedy-Mint

खाना खाने के बाद अगर आपको सीने में जलन की परेशानी हो रही है, तो ऐसी स्थिति में आप पुदीने की पत्तियों को चबा सकते हैं। पुदीने की पत्तियों को चबाने से सीने में होने वाली जलन को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए आप कुछ पत्तियां लें और इसे मुंह में रख लें। इससे आपको पेट और पूरे शरीर को इंस्टेंट आराम मिलेगा। इसके अलावा आप पुदीने के फ्लेवर्ड का चुइंगम भी ले सकते हैं।

Advertisement

baking soda
baking soda

सीने में होने वाली जलन की परेशानी को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का प्रयोग करना काफी हद तक फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें आधा चम्मच करीब बेकिंग सोडा मिक्स कर लें। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करके इसका सेवन करें। इससे पेट में होने वाली एसिडिटी और सीने की जलन को कम किया जा सकता है।

सीने की जलन को कम करने के लिए कैमोमाइट टी का सेवन करना काफी प्रभावी माना जाता है। दरअसल, इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जो सीने की जलन को कम कर सकता है। इसके लिए कैमोमाइल लें और इसे 1 कप पानी में अच्छी तरह से उबालकर खाना खाने के बाद इसका सेवन करें। इससे सीने की जलन को कम किया जा सकता है।

Advertisement

Almond
Almond

सीने की जलन से छुटकारा पाने के लिए भीगे हुए बादाम का सेवन करना काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 5 से 6 बादाम लें। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें। अब इसे रोजाना सुबह खाएं। इससे सीने की जलन और एसिडिटी की परेशानी कम हो सकती है।

Aloevera gel
Aloevera gel

खाना खाने के बाद होने वाली सीने की जलन को कम करने के लिए एलोवेरा जेल काफी हद तक प्रभावी माना जाता है। इसमें मौजूद गुण खाना खाने के बाद सीने की जलन को तुरंत शांत करने में प्रभावी होता है। इसके लिए रोजाना सुबह या फिर खाने के बाद एलोवेरा जेल  का सेवन करें। इससे काफी हद तक आराम मिलेगा।

Advertisement

सेब फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आप खाना खाने के बाद सीने में जलन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में सेब का सेवन करें। सेब में मौजूद गुण एसिडिटी की समस्या को दूर कर सकता है। इससे जलन को शांत करने में मदद मिलती है।

Apple
Apple

सीने में होने वाली जलन की परेशानी को दूर करने के लिए इन नुस्खों का आजमाया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement