For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अगर आपके घर में भी है लड्डू गोपाल तो रात में सोने से पहले उन्हें जरूर बोलें यह शब्द, हर लेंगे सारे दुख: Laddu Gopal Upay

06:00 AM May 22, 2024 IST | Sunaina
अगर आपके घर में भी है लड्डू गोपाल तो रात में सोने से पहले उन्हें जरूर बोलें यह शब्द  हर लेंगे सारे दुख  laddu gopal upay
Laddu Gopal Upay
Advertisement

Laddu Gopal Upay: आजकल अधिकतर हिंदू परिवारों में लड्डू गोपाल को घर लाया जाता है और अपने बच्चे की तरह ही इनकी पूजा की जाती है। अगर आप इनकी विधि विधान से पूजा करते हैं तो आप को काफी लाभ मिल सकता है। रात में सोने से पहले आप को लड्डू गोपाल से कुछ शब्द जरूर कहने चाहिए। ऐसा करने से आप को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से लड्डू गोपाल जी आप के सारे दुख हर लेते है। इससे आप के जीवन में खुश हाली बनी रहती है और आप को काफी लाभ मिल सकता है। आइए जान लेते है कौन से हैं वह शब्द जिन्हें सोते समय आप को लड्डू गोपाल को बोलने चाहिए।

Also read: Laddu Gopal: लड्डू गोपाल की करते हैं सेवा, तो इन नियमों का रखें सदैव ख्याल

सोने से पहले लड्डू गोपाल को जरूर बोलें यह बात

Laddu Gopal Upay
laddu gopal

रात को सोने से पहले आप को लड्डू गोपाल की प्रतिमा के सामने जाना है और उनके चरणों को स्पर्श करके यह बात कहनी है कि, हे वृंदावन धाम, हे आचार्य, हे गुरुदेव, अगर मुझ अज्ञानी से शारीरिक, मानसिक या वाचिक तौर पर कोई भी भूल हो गई हो तो मुझे उसके लिए क्षमा करें और प्राश्चित प्रदान करें। ऐसा करने से अगर जाने अनजाने में आपसे कोई भूल या कोई अपराध भी हुआ होगा तो भगवान आप को माफ कर देंगे और आप को सुख शांति और समृद्धि प्रदान करेंगे। ऐसा करने से आप पर आने वाले कष्टों और सभी संकट को लड्डू गोपाल जी हर लेंगे।

Advertisement

लेकिन आप को पूरे विधि विधान से लड्डू गोपाल की बाल स्वरूप में पूजा करनी होगी। इन्हें समय से नहलान और भोग लगाना बिल्कुल भी न भूलें। भोग के साथ साथ इनके पास एक गिलास पानी का जरूर रखें और तुलसी के पत्ते को भी इनके पास जरूर रखें। रात में सोने से पहले इन्हें दूध जरूर पिला दें।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement