For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

हर पार्टी के लिए नई ड्रेस चाहिए तो ऐसे करें अपने पुराने आउटफिट को रीयूज: Reuse Old Outfits

04:30 PM May 08, 2024 IST | Ankita Sharma
हर पार्टी के लिए नई ड्रेस चाहिए तो ऐसे करें अपने पुराने आउटफिट को रीयूज  reuse old outfits
Reuse Old Outfits
Advertisement

Reuse Old Outfits: अपने पुराने कपड़ों को वियर करते करते अक्सर लोग बोर हो जाते हैं। सही कंडीशन में होने के कारण इन महंगे कपड़ों को आप किसी को दे भी नहीं पाते और बार-बार एक ही ड्रेस को पार्टी में वियर भी नहीं करना चाहते। ऐसे में अलमारी में कपड़ों की संख्या तो बढ़ती जाती है, लेकिन वो किसी काम की नहीं होती। इस परेशानी से राहत पाने का एक शानदार हल है पुराने कपड़ों को नया लुक देने के लिए डाई करवाना। जी हां, इस आसान तरीके से आप अपना नया आउटफिट बहुत ही आसान से तैयार करवा सकते हैं। जानते हैं कैसे होगा ये।

Reuse Old Outfits
Some fabrics are perfect for dyeing.

कुछ फैब्रिक डाई करवाने के लिए परफेक्ट होते हैं। इन्हें दूसरा रंग देना बहुत ही आसान होता है। नेचुरल फाइबर जैसे कॉटन, लिनन, सिल्क और वूल डाईबल होते हैं। इनपर आसानी से कोई भी रंग चढ़ जाता है। वहीं सिंथेटिक फाइबर जैसे पॉलिएस्टर और नायलॉन पर डाई नहीं करवानी चाहिए, क्योंकि इन पर डाई अच्छे से नहीं हो पाती है। इसी के साथ हल्के रंग के कपड़ों को गहरे रंग में रंगना आसान होता है।

Advertisement

कपड़े को डाई करवाते समय जरूर पता करें कि कौनसा डाई यूज किया जा रहा है। इससे डाई अच्छी भी होगी और लंबे समय तक कपड़े पर रहेगी। दरअसल, डाई कौन सी यूज की जाएगी ये फैब्रिक पर निर्भर करता है। कॉटन और लिनन फैब्रिक पर हमेशा फाइबर रिएक्टिव डाई करवानी चाहिए। वहीं वूल और सिल्क पर एसिड डाई यूज करनी चाहिए। अगर आप सिंथेटिक फाइबर को डाई करवा रहे हैं तो डिस्पर्स डाई यूज करनी चाहिए।

डाई के लिए सही फैब्रिक चुनने के साथ ही कुछ बातों का और ध्यान रखना चाहिए। डाई करवाने से पहले कपड़े को अच्छे से वॉश या ड्राईक्लीन करवा लेना चाहिए। क्योंकि अगर कपड़े पर कोई गंदगी, परफ्यूम के निशान आदि होंगे तो वहां की डाई का कलर चेंज हो सकता है। अगर आप घर पर ही फैब्रिक डाई कर रहे हैं तो हमेशा ग्लव्स पहनें। अच्छे से सूखे हुए कपड़े को ही हमेशा डाई करें। अपने पसंद का रंग चुनें और उसे पानी में डालें। फिर कपड़े को डाई में भिगो दें। कपड़े को पूरी तरह से डाई में डुबोने के बाद इसे कम से कम 30 मिनट तक भीगने दें। फिर कपड़े को धोकर सुखा लें। रंग को सेट करने के लिए कपड़े को हमेशा ठंडे पानी से धोएं। फिर इसे हवा में सूखने दें।

Advertisement

आपकी ड्रेस के रंग के अनुसार उसे दूसरे रंग में बदला जा सकता है। यहां हम आपको कुछ बेस्ट विकल्प बता रहे हैं।

व्हाइट कलर के कपड़े को डाई करवाएं : रेड, येलो, ऑरेंज, पिंक, ग्रीन, ब्लू, ब्लैक, पर्पल या कोई भी कलर।

Advertisement

येलो कलर के कपड़े को डाई करवाएं : डार्क येलो, ऑरेंज, रेड, पिंक, ग्रीन, ब्लू, पर्पल।

रेड कलर के कपड़े को डाई करवाएं : डार्क रेड, ऑरेंज,पर्पल, ब्लैक, रॉयल ब्लू

ग्रीन कलर के कपड़े को डाई करवाएं : एमरल्ड ग्रीन, ब्राउन, येलो, ब्लू

पिंक कलर के कपड़े को डाई करवाएं : फूशिया पिंक, रेड, डार्क रेड, पर्पल, ब्लैक

Advertisement
Tags :
Advertisement