For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अगर लानी है घर के फर्श पर चमक तो पोछे के पानी में मिलाएं यह चीज: Floor Cleaning Tips

05:30 PM Apr 08, 2024 IST | Anjali Mrinal
अगर लानी है घर के फर्श पर चमक तो पोछे के पानी में मिलाएं यह चीज  floor cleaning tips
Advertisement

Floor Cleaning Tips: अपने घर को साफ करने के लिए सभी लोग झाड़ू पोछा जरूर करते हैं तभी हमारा घर अच्छी तरीके से साफ होता है। सबसे ज्यादा साफ सफाई करने में ही मुश्किल आती है। यह बात तो आपको भी पता है कि हॉल रूम किचन बालकनी सभी जगह की सफाई करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप घर की साफ सफाई करते समय पोछे के पानी में कुछ ऐसी चीज मिला सकते हैं जिसके जरिए आपके फर्श पर बहुत ही ज्यादा चमक आ जाएगी और आपका फर्श पूरे तरीके से साफ हो जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप पोछे के पानी में क्या चीज मिलाएं जिसके जरिए आपका फर्श पूरी तरह से साफ हो जाए।

Also read : कपड़ो की चमकती सफाई के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

फ्लोर क्लीनिंग लिक्विड बनाने के लिए क्या करें

floor cleaning liquid

सबसे पहले थोड़ा सा गुनगुना पानी लें। इसके बाद उसमें दो चम्मच डिश वॉश सोप मिलाये। अब इसमें आपको एक चम्मच सफेद सिरका मिलाना है। इसके बाद इस पानी में आपको दो चम्मच बेकिंग सोडा भी मिलाना है। अब आपका फ्लोर क्लीनिंग लिक्विड तैयार हो जाता है इसके बाद इस लिक्विड से आप पूरे घर की साफ सफाई कर सकते हैं।

Advertisement

लैमिनेटेड फ्लोर के लिए बनाए क्लीनर

cleaning liquid for leminated floor

आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि अगर आपका फ्लोर लैमिनेटेड है तो ऐसे में आपको बेकिंग सोडा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इस तरह बनाएं क्लीनिंग लिक्विड

लिक्विड बनाने के लिए आपको गुनगुना पानी लेना है। इसके बाद इसमें दो कप सफेद सिरका मिला लेना है। इसमें अब आपको 5 से 10 ड्रॉप एसेंशियल ऑयल की भी मिलानी है। अगर आप पोछे के पानी में यह चीज मिलाते हैं तो लैमिनेटेड फ्लोर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।

Advertisement

हाई वुड फ्लोर के लिए बनाए क्लीनिंग लिक्विड

high wood floor cleaning liquid

अगर आपका फ्लोर लकड़ी का है तो ऐसे में इन चीजों से स्क्रैच पड सकते हैं। इसके लिए आपको माइल्ड इनग्रेडिएंट का इस्तेमाल करना होता है।

किस तरह बनाएं लिक्विड

आधा कप नींबू का रस, तीन चौथाई कप ओलिव ऑयल, एक बाल्टी गुनगुना पानी, इन तीनों चीजों को मिला ले। अब पानी और तेल मिक्स नहीं होगा। हम यहां पर तेल सिर्फ इसीलिए मिलाते हैं ताकि हमारे फ्लोर पर पॉलिश हो जाए।

Advertisement

नेचुरल स्टोन फ्लोर के लिए बनाए क्लीनिंग

cleaning liquid for natural stone floor

अगर आपका घर नेचुरल स्टोन का बना हुआ है तो इसमें लगे दाग और पत्थर के बीच की जगह को साफ करना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है।

किस तरह बनाएं लिक्विड

इस तरह के फ्लोर को साफ करने के लिए आधा कप रबिंग अल्कोहल, एक चम्मच डिश वॉश सॉप और आधा बाल्टी गुनगुना पानी अब तीनों चीजों को मिला ले और इस पानी से पोछा लगाएं।

मार्बल फ्लोर के लिए बनाए लिक्विड

cleaning liquid for marble floor

मार्बल का फ्लोर दिखने में जितना अच्छा होता है उतना ही मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। इस पर अगर आप थोड़ा भी हाई क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे रंगत पर असर पड़ जाता है।

इस तरह बनाए लिक्विड

एक बाल्टी गुनगुना पानी ले। अब इसमें 1/4 कप रबिंग अल्कोहल मिलाएं। इसमें आपको तीन ड्रॉप माइल्ड लिक्विड डिश वॉश की भी मिलानी है। अब इस पानी से आप पोछा लगा सकते हैं।

इस तरीके से आप अपने घर के फर्श को अच्छे तरीके से साफ कर सकते हैं। आपका फर्श पूरी तरह से चमक जाता है और नया दिखाई देता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement