For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रमजान की इफ्तारी में कुछ मीठा खाना चाहते है, तो बनाएं चीकू का शुगर फ्री हलवा: Chikoo Halwa Recipe

04:00 PM Apr 09, 2024 IST | Nidhi Mishra
रमजान की इफ्तारी में कुछ मीठा खाना चाहते है  तो बनाएं चीकू का शुगर फ्री हलवा  chikoo halwa recipe
Chikoo Halwa Recipe
Advertisement

Chikoo Halwa Recipe: चीकू एक ऐसा सूपरफूड है, जो ना केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सहते के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अधिकतर लोगों को चीकू पसंद नही होता है। लेकिन अगर आपको खाली चीकू खाना नही पसंद है, तो आप इसकी कोई डिश बनाकर इसके पोषण का फायेदा उठा सकते है। चीकू में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीवायरल गुणों शरीर को संक्रमण से बचाते है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो सेहद के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आप स्मूदी, शेक या फिर हलवा के रूप में खा सकते है। अब रमजान का पाक महीना चल रहा है। ऐसे में शाम को इफ्तार के समय मीठा तो होना चाहिए। अब ऐसे में डायबिटीज वाले मरीजों के लिए आज हम शुगर फ्री चीकू का स्वादिष्ट हलवा लेकर आए है। इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते है, तो चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।

Also read: इफ्तार पार्टी के लिए इन दो स्वादिष्ट रेसिपीज को आप भी करें ट्राई: Recipes for Iftar Party

Chikoo Halwa Recipe
Sugar Free Chikoo Halwa Recipe

सामग्री

  • 5 चीकू
  • 4 कप दूध
  • आधा कप घी
  • आधा चम्मच दालचीनी पाउडर
  • आधा कप काजू
  • आधा कप बादाम
  • 10- 15 किशमिश

बनाने का तरीका

  • शुगर फ्री चीकू का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले चीकू के छिलके हटा दें।
  • फिर इसे चाकू की मदद से एक प्लेट में काटकर साइड में रख लें।
  • अब गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इसमें घी डाल दें।
  • घी जब गर्म हो जाएं, तो इसमें काजू और बादाम को डालकर रोस्ट कर लें।
  • जब ये रोस्ट हो जाएं, तो इसे प्लेट में निकालकर रख लें।
  • अब इसी पैन में कटे हुए चीकू को डालकर अच्छे से पका लें।
  • दूसरी तरफ एक पैन में दूध डालकर उबला लें। दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा कर लें।
  • जब दूध एक चौथाई रह तो इसमें फ्राई किए हुए चीकू को डालकर मिला लें।
  • अब दूध के साथ चीकू को गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
  • जब दूध चीकू के साथ पूर तरह से मिला जाएं, तो इसमें 2 चम्मच घी एड कर लें।
  • अब इसमें दालचीनी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • तैयार है आपका शुगर फ्री चीकू का हलवा। रोस्ट किए हुए ड्राईफ्रट्स के साथ हलवा को इफ्तार में सर्व करें।
sapota
Know the benefits of eating sapota
  • चीकू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल रेहता है। इसके अलावा ये कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।
  • चीकू में फ्रुकटोज़ भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। वर्कआउट के दौरान इस फल को खाने की सलाह दि जाती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर शरीर का स्टेमिना भी इंप्रूव होता है।
  • चीकू में ए, सी, ई और के मौजूद होता है, जो त्वाच को एजिंग साइंस की समस्या से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद पॉलिफेनोल्स, एंटीऑक्सीडेंटस और फलेवनॉइड्स त्वचा की एजिंग प्रोसेस को स्लो करके स्किन ब्राइटनिंग में मदद करता है। साथ ही अनईवन टोन स्किन की समस्या से भी राहत मिलती है।
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement