For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन गर्मियों में बांधनी में दिखना है खूबसूरत तो इस तरह करें स्टाइल: Bandhani Style in Summer

10:00 AM Apr 09, 2024 IST | Pinki
इन गर्मियों में बांधनी में दिखना है खूबसूरत तो इस तरह करें स्टाइल  bandhani style in summer
Bandhani Style in Summer
Advertisement

Bandhani Style in Summer: बंधनी भारत की सबसे पुरानी और मशहूर टाई-डाई तकनीक है। बांधनी या फिर बंधेज नाम से जाने जाने वाली इस टाई-डाई की शुरूआत गुजरात से हुई थी, लेकिन अब ये न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी पहना जाता है। गर्मियों में इसका ट्रेंड काफी देखा जाता है। साल कोई भी हो बांधनी टाई-डाई कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाता। इसलिए इस बार भी आप बांधनी को पहनना जरूर चाहेंगे। बांधनी की खास बात है इसका आलंकारिक डिजाइन जो सभी को काफी पसंद आता है। ये न सिर्फ कैजुअल में बल्कि पार्टी वियर कपड़ों में भी आता है।

Also read:गर्मी में चाहिए स्टाइल के साथ कंफर्ट तो इन मैक्सी आउटफिट्स को करें ट्राई: Maxi Dress Designs

अलग है बांधनी और लहरिया

बांधनी और लहरिया टाई-डाई को लेकर अक्सर लोगों के बीच थोड़ा कन्फूजन देखा जाता है। लोग अक्सर बांधनी और लहरिया को एक जैसा ही समझ लेते है जबकि ऐसा नहीं है। कपड़ों को रंगने का बांधनी तरीका गुजरात और लहरिया राजस्थान का है। बांधनी में एक बॉर्डर वाले प्लेन कपड़े पर गांठे लगाई जाती हैं, या फिर धागे से बंधा जाता है। इसके बाद इस कपड़े को रंगाई वाले पानी में डालकर रंगा जाता है और सुखाया जाता है। कपड़े के सूखने के बाद गांठे खोल दी जाती हैं, ऐसे में गांठे लगे हिस्से में तरह-तरह के खूबसूरत डिजाइन बन जाते हैं। ये न सिर्फ सूती, बल्कि जार्जेट, शिफान और रेशमी कपड़ों पर भी किया जाता है। वहीं लहरिया टाई-डाई में कपड़े को स्ट्रिंग या रबर बैंड से बांधने से पहले मोड़ा या फिर उसकी प्लीटिंग की जताई है और बाद में उसको भी रंगाई वाले पानी में डालकर रंगा जाता है और सुखाया जाता है।

Advertisement

बांधनी साड़ी

Bandhani Saree
Bandhani Saree

हर महिला की वॉर्डरोब में बांधनी साड़ी होती है। वजह है इसमें आने वाले खूबसूरत रंग, जो देखने में ही नहीं बल्कि पहनने पर भी हर महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। न सिर्फ आम महिलाएं बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों, जैसे-आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और कंगना रनौत आदि को बांधनी साड़ी पहने हुए देखा गया है। इस साड़ी में लाल, संतरी, हरा और पीला रंग बहुत ही खूबसरत नजर आता है। बांधनी में आपको न सिर्फ कैजुअल बल्कि खास मौकों पर भी पहनने के लिए खूबसूरत साड़ियां आसानी से मिल जाएंगी। अगर आप बांधनी साड़ी को किसी खास मौके पर पहन रही हैं तो इसके साथ हैवी ज्वेलरी पहनकर इसको और खास बना सकती हैं।

बांधनी कुर्ती

कॉलेज जाने वाली लड़कियों को बांधनी कुर्ती बहुत पसंद आती हैं। इसमें अब आपको न सिर्फ स्ट्रेट बल्कि अंगरखा स्टाइल, फ्रॉक स्टाइल, नायरा कट स्टाइल और ए लाइन में भी कुर्तियां बाज़ारों में मिल जाएंगी। अगर आप रेडीमेड कपड़े पसंद नहीं करती तो बाजार से बांधनी कपड़ा खरीदकर अपने स्टाइल या डिजाइन के हिसाब से कुर्ती या सूट सलवार बनवा सकती हैं। अगर आप रेगुलर कॉलेज या ऑफिस इस तरह की कुर्ती को जीन्स के साथ स्टाइल करती हैं तो आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी। वहीं आप किसी त्यौहार या खास दिन पर इस तरह की कुर्ती को पहन रही हैं तो इसके साथ कानों में बड़े झुमके या ऑक्सीडाइज ज्वेलरी को पेअर कर बंजारा लुक ले सकती हैं। साथ ही इसके साथ जूतियां बहुत ही खूबसूरत नजर आएंगी।

Advertisement

बांधनी टॉप

Bandhani Top
Bandhani Top

बात जब गर्मियों में स्टाइलिश दिखने की आती है तो बांधनी टॉप को कैसे भूल सकते हैं। ये टॉप दिखने में जितने कूल नजर आते हैं उतने ही आरामदायक होने के साथ उन्हें सहेजना आसान होता है। आजकल इसमें कई पैटर्न ट्रेंड में है, जैसे, फ्रॉक स्टाइल, अंगरखा स्टाइल, कोलर स्टाइल, स्लीव लैस, पेपलम स्टाइल आदि। ये पहनने के बाद काफी कूल नजर आते हैं, जिन्हें आप कॉलेज पहनकर जा सकती हैं। इन टॉप को आप जीन्स, शार्ट, स्कर्ट या फिर प्लॉजो के साथ स्टाइल कर सकती है। इनकी खूबसूरती तब और बढ़ जाती है जब आप इसपर एसेसरीज को पेयर करती है। इन टॉप के साथ पहने हुए बॉटम्स के हिसाब से आप फुटवियर भी चुन सकती हैं।

बांधनी स्कार्फ

गर्मियों में धुप से बचने के लिए लगभग सभी घर से बाहर निकलने वाली लड़कियां और महिलाएं स्कार्फ का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में इस बार आप बांधनी स्कार्फ को जरूर खरीदे क्योंकि ये न सिर्फ आपको धूप से बचाएंगे बल्कि आपको दूसरों से अलग दिखाएंगे। बांधनी स्टाइल स्कार्फ में आपको बहुत से रंग मिल जायेंगे, जिन्हें न सिर्फ कुर्ती बल्कि टॉप और टीशर्ट पर भी स्टाइल किया जा सकता है। स्कार्फ को स्टाइल करने के कई तरीके हैं। सफेद रंग के टॉप या टीशर्ट पर आप किसी भी रंग के बांधनी स्कार्फ को स्टाइल कर एक अट्रेक्टिव लुक पा सकती हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement