For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

नवरात्रि की पूजा में दिखना चाहती हैं सबसे अलग,तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स को करें फॉलो: Chaitra Navratri 2024

11:58 AM Apr 09, 2024 IST | Ayushi Jain
नवरात्रि की पूजा में दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स को करें फॉलो  chaitra navratri 2024
Chaitra Navratri Looks
Advertisement

Chaitra Navratri 2024: हर साल, हिंदू चंद्र कैलेंडर के चैत्र महीने के दौरान, देश भर में लाखों लोग और दुनिया भर के हिंदू नवरात्रि के नौ दिनों का पालन करते हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, नवरात्रि नौ दिनों का त्योहार है जो देवी दुर्गा के रूप में दिव्य स्त्री ऊर्जा की पूजा के लिए समर्पित है। हिंदुओं के लिए, चैत्र नवरात्रि महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नए हिंदू चंद्र वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और इसे बड़ी भक्ति के साथ मनाया जाता है।

READ ALSO: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानें शुभ या अशुभ कैसा होगा इसका परिणाम: Chaitra Navratri 2024 Vastu

एक तौर पर नवरात्री महिलाओं के लिए ज्यादा ख़ास त्यौहार है। क्यूंकि यह शक्ति की देवी माँ दुर्गा को समर्पित है। इस त्यौहार के दौरान देश भर की महिलाएं सजती-संवरती है। हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक, हर स्त्री माँ दुर्गा का रूप है। इसीलिए महिलाएं भी सजकर ही माँ दुर्गा के पंडाल में जाती है। जिसके चलते आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ एक्ट्रेसेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप पूजा में जाने के लिए तैयार हो सकती हैं।

Advertisement

मोनालिसा

MONALISA
MONALISA

अगर आपका कुछ सिंपल कपड़े पहनने का मन है तो सफेद रंग का अनारकली सूट सबसे बेहतर विकल्प है। अगर इस अनारकली सूट के साथ आप कलरफुल दुपट्टा कैरी करेंगी तो यह आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगा।

अदिति राव हैदरी

ADITI RAO HAIDARI
ADITI RAO HAIDARI

अगर आप उनमे से है जिन्हे दुपट्टे वाले सूट पसंद नहीं है या अच्छे नहीं लगते तो आपके लिए शरारा और कुर्ता एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा अगर आप इस ड्रेस के साथ अपने बाल खुला रखेंगी तो आपकी सुंदरता में चार चाँद लग जाएंगे। इसके साथ कानों में झुमके भी अवश्य पहनें।

Advertisement

शिल्पा शेट्टी

SHILPA SHETTY
SHILPA SHETTY

अगर आपको शरारा सूट पहनना पसंद है तो आप नवरात्री के दौरान शिल्पा शेट्टी की तरह शरारा सूट पहन सकती है। इसके साथ आपको इसमें कई तरह के कलर भी मिल जाएंगे। इसके साथ आप अपने बालों में परांदा लगाकर चोटी भी बना सकती है।

हिना खान

अगर आपको शरारा सूट पसंद नहीं है और आप कुछ और पहनना चाहती है, तो आप पैंट सूट पहन सकती है। आप हिना खान के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। एक्ट्रेस का यह सूट आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा सकता है।

Advertisement

हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज भी नई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है। अगर आप इन सब ड्रेसेस के अलावा साड़ी पहनना चाहते है, तो आप हेमा मालिनी की तरह सिल्क की साड़ी पहन सकती है। हेमा मालिनी के पास साड़ियों का बेहद सुन्दर कलेक्शन है।

Advertisement
Tags :
Advertisement