For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पार्टी में दिखना है सबसे अलग तो ट्राई करें इन हीरोइनों वाला आई मेकअप: Trendy Eye Makeup

05:00 PM Feb 03, 2024 IST | Pratima Singh
पार्टी में दिखना है सबसे अलग तो ट्राई करें इन हीरोइनों वाला आई मेकअप  trendy eye makeup
Trendy Eye Makeup
Advertisement

Trendy Eye Makeup: सीजन बदलने के साथ ही हमारा मेकअप करने का स्टाइल भी पूरी तरीके से बदल जाता है। फेस्टिव सीजन में लड़कियां परफेक्ट लुक के लिए फेस मेकअप के साथ-साथ आई मेकअप के भी नए-नए तरीके का ट्राई करना चाहती हैं। खूबसूरत लुक पाने के लिए आप कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बोल्ड आई मेकअप लुक्स को फॉलो कर सकती हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगाने का काम कर सकते हैं।

अपनी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के आई लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के इन आई मेकअप लुक्स को आप किसी भी वेडिंग फंक्शन से लेकर पार्टी तक में जाने के लिए ट्राई कर सकते हैं।

Also read : मेकअप ब्रश की साफ-सफाई है बेहद जरूरी, जानिए कैसे बढ़ाएं अपने मेकअप ब्रश की उम्र: Makeup Brush Cleaning

Advertisement

Trendy Eye Makeup
hello eye makeup look

यह रंगों से भरा आई मेकअप देखने में बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसके लिए आप पर्पल, ऑरेंज, येलो और पिंक जैसे ब्राइट कलर को चुन सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग रंगों का एक्सपेरिमेंट भी कर सकते हैं। इसके बाद आंखों पर ब्लैक आईलाइनर अप्लाई करें।

ब्लैक स्मोकी आईज कभी भी आउट ऑफ फैशन या आउट ऑफ़ स्टाइल नहीं होती है। ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स एस इस आई मेकअप लुक को रीक्रिएट करते हैं यह आपकी आंखों की खूबसूरती को बढ़ा देता है और सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है इसे लगाना भी उतना ही आसान होता है। ग्रे आईशैडो लगाने के बाद ब्लैक आईशैडो लगाकर ब्रश से ब्लेंड करें। फिरआईलाइनर और काजल लगाकर आई मेकअप कंप्लीट करें।

Advertisement

इस तरह का गोल्डन आई मेकअप आपको महफिल में सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन बना सकता है। अगर आप ज्यादा एक्सपेरिमेंट करना पसंद नहीं करती है तो ये लुक आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन होता सकता है। इसके लिए ब्राउन आईशैडो अप्लाई करके इसे ब्रश की मदद से ब्लेंड करें इसके बाद सेंटर में गोल्डन कलर लगाएं। फिर लुक कंप्लीट करने के लिए ब्राउन आईलाइनर और मस्कारा अप्लाई करें।

स्पार्कल रेड कलर के साथ आप अपनी आंखों को ग्लैमरस बना सकती हैं। इसके लिए आईशैडो पैलेट से रेड कलर को चुनें और इसको अपनी आंखों के किनारे से सेंटर तक अप्लाई करें। इसके बाद बाहरी कोनों को सॉफ्ट ब्राउन कलर से ब्लेंड करते हुए आई मेकअप को कंप्लीट करें। आंखों को और खूबसूरत बनाने के लिए काजल अप्लाई कर सकती हैं।

Advertisement

sonakshi sinha
sonakshi sinha blue eye makeup

पार्टी में सबसे बोल्ड और स्टाइलिश नजर आने के लिए आप सोनाक्षी सिन्हा के इस ब्लू स्मोकी आई लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। यह लुक आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद करेगा। आप इस तरीके के आई मेकअप को ब्लू ड्रेस के साथ ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ही आप चाहे तो ब्लू कलर का आईलाइनर भी लगा सकती हैं। ‌

तारा सुतारिया का ब्राउन स्मोकी आई मेकअप लुक बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा है। फेस्टिव सीजन में ट्राई करने के लिए यह आई मेकअप एकदम बेस्ट है। आप इसे ब्राउन कलर की ड्रेस के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। ‌ इसके लिए ब्राउन -गोल्डन आईशैडो चुनें और अपनी पलकों की लाइंस पर ब्राउन रंग की कोहल पेंसिल से काजल अप्लाई करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement