For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अगर करना चाहते हैं मां पीतांबरा के दर्शन लेकिन नहीं जा पा रहे हैं दतिया, तो यहां करें दर्शन: Pitambara Devi Temple

06:00 PM Apr 14, 2024 IST | Sunaina
अगर करना चाहते हैं मां पीतांबरा के दर्शन लेकिन नहीं जा पा रहे हैं दतिया  तो यहां करें दर्शन  pitambara devi temple
Pitambara Devi Temple
Advertisement

Pitambara Devi Temple: पीतांबरा पीठ मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित है और यह 51 शक्तिपीठों में से एक पीठ है। यहां की ऐसी मान्यता है की मां पीतांबरा के दर्शन करने से लोगों के बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और देश भर से लोग यहां मां के दर्शन करने आते हैं। कुछ लोगों की यह समस्या रहती है की वह मां के दर्शन करने दतिया नहीं जा पाते हैं लेकिन अब आप को जान कर खुशी होगी की दतिया जाने की आप को कोई आवश्यकता भी नहीं है क्योंकि आप मां पीतांबरा के दर्शन झांसी में भी कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं किस तरह से ऐसा करना संभव है।

Also read: चैत्र नवरात्रि पर बन रहा है भौमाश्विनी योग जानें शुभ मुहूर्त: Chaitra Navratri shubh Yog

ऐसे कर सकते हैं झांसी में मां पीतांबरा के दर्शन

Pitambara Devi Temple
Mahakali Mandir

झांसी के महाकाली मंदिर में भी अब मां पीतांबरा की एक प्रतिमूर्ति रखी गई है। कई सालों पहले यह मूर्ति यहां रखी गई थी और झांसी के लोग रोजाना यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। भक्तों के अनुसार यहां पर दर्शन करने से भी उतना ही सुकून मिलता है जितना दतिया जा कर दर्शन करने से मिलता है। लोग अटूट श्रद्धा भावना से यहां दर्शन करने आते हैं और उन्हें दतिया में दर्शन करने जितने लाभ ही यहां पर दर्शन करके भी मिलते हैं।

Advertisement

ऐसा माना जाता है की मां पीतांबरा के दर्शन करने से लंबे समय से चल रहे मुकदमे जल्दी ही निमट जाते हैं और आपका सारा कोर्ट कचहरी का मामला अच्छे से सुलझ जाता है। भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी यहां पर दर्शन करने आए थे। उस समय भारत और चीन का युद्ध चल रहा था तो उन्होंने मां के शक्तिपीठ मंदिर में एक अनुष्ठान भी करवाया था। आप भी यहां आ कर माता रानी के दर्शन जरूर करें और अपनी मन चाही मुराद को पूरा करें। केवल भक्ति भावना के साथ आना अनिवार्य है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement