For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रिश्ते में सम्मान क्यों है जरुरी: Respect in Relationship

03:30 PM Oct 14, 2023 IST | Yasmeen Yasmeen
रिश्ते में सम्मान क्यों है जरुरी  respect in relationship
Respect in Relationship
Advertisement

Respect in Relationship: एक रिश्ते में बने रहने के लिए और उसे मजबूत बनाने के लिए जितना प्रेम जरुरी होता है उतनी ही जरुरी एक दूसरे का सम्मान करना भी होता है। यह सच है कि एक रिश्ते की बुनियाद इस बात पर निर्भर करती है कि आप सामने वाले को कितनी अहमियत और कितनी इज्जत देते हो। यह सिर्फ आपके पार्टनर के साथ ही नहीं आपसे जुड़े हर रिश्ते के लिए जरुरी है। आप इस बात का ध्यान रखें कि जब कोई आपके बहुत करीब हो तो कभी दूसरे के सामने उसका तिरस्कार न करें। कभी-कभी इस तरह की बातें रिश्ते में वो खट्‌टापन ले आती हैं जो चाहकर आपको दोबारा उस इंसान के करीब नहीं ला पातीं। वहीं अगर आप दूसरों का सम्मान करने वाले इंसान हैं तो आप यकीं जाने किे आप उन खुशकिस्मत लोगों में से हैं जिनके शुभचिंतक बहुत हैं।

अगर हम उनको अपने जीवन में महत्वपूर्ण स्थान देते हैं तो वह उसका सम्मान करना है। इसके साथ ही हमें इस बात का ध्यान रखना है कि ऐसी कौन सी चीजें और बातें हैं वह उसे बुरी लगती हैं। हमें वह नहीं करनी हैं। हमें उसके साथ व्यवहार करना है जैसा वो अपने लिए चाहता है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके विचारों, जरूरतों, विचारों और भावनाओं को वैसा स्वीकारें जैसा उन्हें पसंद है। आप बिना किसी हिचकिचाहट के दूसरे व्यक्ति को महत्व देते हैं और उसकी सराहना करते हैं। यही सम्मान है।

 रिश्ते में सम्मान का क्या महत्व है?

Respect in Relationship
Importance of Respect in Relationship

आप खुद एक बार सोचकर देखें कि आपको एक ऐसे इंसान के साथ जिंदगी गुजारनी पड़े जिसको आपकी कोई कद्र ही न हो तो आपकी मानसिक स्थिति क्या होगी। सम्मान के बारे में अगर हम कहें कि यह हर रिश्ते की आत्मा है तो यह गलत नहीं होगा। वैसे भी उन रिश्तों की ज्यादा उम्र नहीं होती क्योंकि सम्मान के बिना प्रेम का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

Advertisement

आपको धैर्यवान बनाता है

अगर आप दूसरे को सम्मान देते हैं तो बदले में आपको भी यही मिलता है। समाज में आपकी गिनती अच्छे इंसान के तौर पर होती है। इतना ही नहीं सम्मान के परिणामस्वरूप आप लोगों की कमियों के साथ-साथ उनकी खूबियों को भी सहन करना सीखते हैं। आप इस बात को जान लें कि गलतियां सबसे होती हैं और कमियां भी सभी के अंदर होती हैं। ऐसे में जब आप व्यवाहारिक धरातल पर आकर समझने लगते हैं तो कहीं न कहीं आप अपनी मैच्योरिटी का लेवल बढ़ाते हैं।

आप दूसरों की जरूरतों पर सोचते हैं

जब आप दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं तो आप बहुत कुछ सीखते हैं। सबसे अच्छी बात है कि जब आप दूसरों को सम्मान देना सीख जाते हैं तो आपके अंदर अहंकार नहीं रहता। आप अपने मान-सम्मान के अलावा दूसरे के मान-सम्मान की भी परवाह करते हैं। बहुत बार आप अपने हितों की परवाह किए बिना व्यवहार करते हैं। आप दूसरों को अपने से पहले रखते हैं। यही एक बेहतर इंसान बनने की पहली सीढ़ी है।

Advertisement

आप बेहतीन साथी साबित होते हैं

आपको पता है अगर आप पुरुष हैं तो आपकी पत्नी आपकी इज्जत की सबसे ज्यादा हकदार है। जब आप सभी के सामने उसकी इज्जत के लिए दो लफ्ज बोलते हैं तो उनकी नजर में इन शब्दों की तुलना किसी भी चीज़ से नहीं की जा सकती। रिश्ते में किसी का आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बनाया या नष्ट किया जा सकता है। बस अपने आप को उनकी स्थिति में कल्पना करें और देखें कि जिस व्यक्ति को प्यार और साथ महसूस होता है वो बहुत आसानी से अपनी जीवन में परेशानियों का सामना कर लेता है। यह आपके पार्टनर के कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में मदद करता है। अपने साथी का सम्मान करें, और आप देखेंगे कि चाहे कुछ भी हो, वे हमेशा आपका साथ देंगे।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement