For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गर्मियों में इन रंगों के कपड़ों को वॉर्डरोब में करें शामिल: Summer Clothing Colours

04:30 PM Apr 12, 2024 IST | Swati Kumari
गर्मियों में इन रंगों के कपड़ों को वॉर्डरोब में करें शामिल  summer clothing colours
Summer Clothing Colours
Advertisement

Summer Clothing Colours: अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है और उसके साथ ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा और लोगों का जीना बेहाल हो जाएगा। ऐसे समय में भी हमें हमारे सारे काम करने पड़ते हैं और धूप का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन, हम कुछ टिप्स की मदद से अपनी इस परेशानी को थोड़ी कम कर सकते हैं। जैसे कि आप उन रंगों के कपड़े गर्मी में पहन सकते हैं, जिन्हें पहनकर आपको ठंड का एहसास होगा। वैसे आमतौर पर गर्मी के मौसम में सफेद रंग हर किसी की पहली पसंद होती है। ये रंग बॉडी को कूल रखने और तापमान को मेंटेन करने में मदद करते हैं। लेकिन, ऐसे ही कुछ और भी रंग हैं, जो आपको चिलचिलाती धूप में कूलिंग इफेक्‍ट दे सकती हैं। आज हम आपको उन्हीं रंगों के बारे में बताने वाले है।

Also read: पार्टी में सीक्वेंस वर्क वाले आउटफिट लगते हैं खूबसूरत, लुक को करें रीक्रिएट

स्काई ब्लू कलर के फैब्रिक वाले कपड़े गर्मी की चिलचिलाती धूप में काफी सुकून देते है। आप अपने समर ड्रेस कलेक्शन में आसमानी रंग के किसी भी आउटफिट को शामिल कर सकते हैं और इन्हें कई तरीकों से स्टाइल भी किया जा सकता है।

Advertisement

गर्मी में पीले रंग के हर शेड के कपड़े आपको आराम पहुंचाने का काम करते हैं। यह रंग ऐसा है जो हमारी आंखों को बिल्कुल नहीं चुभता है। आप येलो कलर के शर्ट, ड्रेस, साड़ी या स्कार्फ को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

पिंक कलर लड़कियों का पसंदीदा रंग है और इस रंग के कपड़े गर्मी में त्वचा को राहत पहुंचाने का काम करते हैं। खास तौर पर फ्यूशिया पिंक शेड को आप अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें। यह रंग हमारी आंखों को सूदिंग इफेक्ट देता है।

Advertisement

गर्मियों के लिए सबसे आरामदायक रंग सफेद को माना जाता है। इसे पहनने के बाद हमें काफी कूल वाइब्स मिलती है और सूरज की तेज किरणे हमारी त्वचा को भी अधिक नुकसान नहीं पहुंचा पाती हैं। आप व्हाइट के किसी भी शेड को गर्मी में ट्राई कर सकती है। इससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा।

आरेंज रंग आपको स्टाइलिश दिखाने के साथ ही साथ स्मार्ट भी दिखाता है। अगर आपका स्किन टोन लाइट है तो ये कलर आप पर काफी खिलेगा। इस कलर में आपको गर्मी भी महसूस नहीं होगी। आपको गर्मियों में भी स्टाइलिश दिखना है तो एक बार आॅरेंज कलर अवश्य ट्राई करें।

Advertisement

पेस्टल ग्रीन कलर के कपड़े आपको बाजार में बेहद ही आसानी से मिल जाएंगे। आप अपने वॉर्डरोब में ये कलर जरूर शामल करें। पेस्टल ग्रीन कलर का ये आउटफिट आपको काफी ठंडक देगा।

गर्मी में पहनने के लिए ग्रे कलर भी बिल्कुल परफेक्ट है। आजकल लड़कियां भी इस तरह के रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। आपको बाजार में इस रंग के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे या फिर आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकती हैं। ग्रे कलर को आप किसी भी अन्य दूसरे कलर के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement