For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

खाने में तिल का तेल रोजाना करें शामिल, सेहत को होंगे ये जबरदस्त लाभ: Sesame Oil Benefits

07:30 AM Jan 28, 2024 IST | Nikki Mishra
खाने में तिल का तेल रोजाना करें शामिल  सेहत को होंगे ये जबरदस्त लाभ  sesame oil benefits
Sesame Oil Benefits
Advertisement

Sesame Oil Benefits : तिल का तेल, तिल के बीजों से प्राप्त होता है। इसका प्रयोग खाना पकाने से लेकर स्किन पर एप्लाई करने के लिए किया जाता है। इस तेल में आपको नट्स जैसी खुशबू आती है। भारत में कई लोग इस तेल का प्रयोग मसाज ऑयल के रूप में भी करते हैं। लेकिन खाने की बात करें, तो इसका प्रयोग आप नियमित रूप से करते हैं, तो इससे कई लाभ हो सकते हैं। मुख्य रूप से यह पीरियड्स में होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह कई अन्य तरह की परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं खाने में तिल का तेल इस्तेमाल करने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

Also read : सिर्फ 10 मिनट कोबरा पोज करने से जड़ से खत्‍म हो जाएंगी से 5 समस्‍याएं

Sesame Oil Benefits
Sesame Oil Benefits for Arthritis

तिल का बीज विटामिन्स और मिनरल्स का काफी अच्छा स्त्रोत है। इसमें मुख्य रूप से तांबा, जस्ता, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम होता है, जो गठिया में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकता है। इसकी मदद से लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन, रक्त परिसंचरण और चयापचय में मदद मिलती है। तिल के तेल में मौजूद जिंक में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो गठिया में होने वाली सूजन, दर्द और कमजोर हड्डियों की परेशानियों को दूर कर सकता है।

Advertisement

Blood Pressure
Blood Pressure

तिल के तेल का उपयोग करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह हमारे ब्लड में लिपिड पेरोक्सीडेशन को कम करता है और हाई रक्तचाप के रोगियों में एंटीऑक्सीडेंट्स की स्थिति को बढ़ाता है। इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की परेशानियां कम हो सकती हैं।

Depression
Depression

तिल के तेल में टायरोसिन नामक अमीनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन एक्टिविटी से जुड़ा होता है। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो हमारे मूड पर प्रभाव डालता है। इसके असंतुलन होने से डिप्रेशन और तनाव का खतरा रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, डाइट में तिल के तेल को शामिल करने से सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है, जो बदले में सकारात्मक महसूस करने और क्रोनिक स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है।

Advertisement

तिल के तेल को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करने से आप ओरल हेल्थ में सुधार कर सकते हैं। इसका प्रयोग आप रोजाना खाली पेट अपने आहार में कर सकते हैं। इससे शरीर की विषाक्तता कम होती है। साथ ही यह लिवर को स्वस्थ रख सकता है। इससे दांतों की चमक बढ़ती है और मुंह से आने वाली बदबू को कम किया जा सकता है।

तिल के तेल का प्रयोग खाने में करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है तो आप इस स्थिति में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement