For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

भारतीय खिलाड़ियों को पसंद हैं ये स्ट्रीट फूड,कोच की डाँट सुनकर भी चखते हैं इनका स्वाद: Indian Cricketer Favorite Food

04:10 PM Apr 05, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
भारतीय खिलाड़ियों को पसंद हैं ये स्ट्रीट फूड कोच की डाँट सुनकर भी चखते हैं इनका स्वाद  indian cricketer favorite food
Indian Cricketer Favorite Food
Advertisement

Indian Cricketer Favorite Food: भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी फ़िलहाल आईपीएल 2024 को खेलने में बिजी हैं, और उसके साथ आगे जून महीने में शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारियाँ भी कर रहे हैं। इतना बिजी रहने के बाद खिलाड़ियों को हमेशा फ़िट रहने के लिए अच्छी डाइट लेना पड़ता है, ऐसे में भारतीय क्रिकेटर अपने फेवरेट फ़ूड को भी कभी कभार चख पाते हैं। आज कल के प्रोफेशनल क्रिकेट में फिटनेस में इतना ध्यान रखना पड़ता है कि कहीं एक कैलोरी भी ऊपर नीचे न हो जाये। भारतीय क्रिकेट टीम में अच्छे फिटनेस की शुरुआत विराट कोहली ने की थी, जब वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने थे। और उन्ही के कहने पर भारतीय क्रिकेट टीम के चयन में फिटनेस को भी पैमाना बनाना के लिए 'यो-यो टेस्ट' लाया गया था। जिसे पास किये बिना कोई भी खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं बन सकता है।

फिटनेस के क्रेज के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को जब भी मौका मिलता है वो अपने फेवरेट फ़ूड का स्वाद जरूर चखते हैं। आज हम आपको नीचे ऐसे स्ट्रीट फ़ूड के बारे में बतायेंगे जो भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहद पसंद है मौका मिलने पर भारतीय टीम के खिलाड़ी उन सभी फ़ूड का स्वाद जरूर चखते हैं।

Also Read : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस के पीछे हैं उनकी सीक्रेट डाइट: Indian Cricketers Fitness

Advertisement

विराट कोहली के फेवरेट छोले भटूरे

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के फेवरेट छोले भटूरे हैं। भले ही विराट कोहली के अंदर फिटनेस का कितना भी क्रेज हो, लेकिन उन्होंने भी एक दिन अपना चीट डे रखा है जब वो अपने पसंदीदा छोले भटूरों का स्वाद लेते हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली दिल्ली में स्थित 'राम छोले भटूरे' की दुकान पर जब मौका मिलता तब जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद बताया था कि ये उनकी सबसे पसंदीदा दुकान है। ये दुकान दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित है, अगर आप कभी दिल्ली जायें तो इनके यहाँ के छोले भटूरों का स्वाद जरूर चखें।

भारतीय क्रिकेट कप्तान को पसंद है वड़ा पाव

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई का फेमस वड़ा पाव और पाव भाजी काफ़ी ज्यादा पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने खुद ये बताई की थी वैसे तो टीम के साथ जब भी होता हूँ तब इतना ऑयली खाना मना होता है, पर जब घर आता हूँ छुट्टियाँ होती हैं तो उन्हें वड़ा पाव और पाव भाजी खाना बेहद पसंद है। जब वो मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान थे तो सीजन के बीच में हर साल एक दिन चीट डे रखते थे, उस दिन टीम में मौजूद सभी लोगों को मुंबई के स्ट्रीट फ़ूड खिलाये जाते थे। खास बात यह है कि रोहित शर्मा खुद वड़ा पाव और पाव भाजी बना लेते हैं।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज के एल राहुल और भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल को मसालेदार खाना बेहद पसंद हैं, इन दोनों को चाट, गोलगप्पे, साउथ के अलग अलग फ़ूड खाना बेहद अच्छा लगता है। वहीं केएल राहुल को जापानी खाना भी बेहद पसंद हैं।

आशीष नेहरा का फेवरेट है चाइनीज फ़ूड

Indian Cricketer Favorite Food
Ashish Nehra

आईपीएल में गुजरात को एक बार ख़िताब जिताने और दूसरी बार फाइनल में पहुँचाने वाले कोच आशीष नेहरा को खाने में चाइनीज फ़ूड बेहद पसंद है, उसके साथ साथ आशीष को थाई खाना और भारतीय खाना दाल चावल भी बेहद अच्छा लगता है।

Advertisement

पूर्व कप्तान धोनी को पसंद है बटर चिकन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने फिटनेस का काफ़ी अच्छे से ख्याल रखते थे। पर इसके बावजूद उनके मसालेदार बटर चिकन खाना बेहद पसंद है। यही नहीं क्रिकेटर धोनी बटर चिकन को अपने एक अलग अंदाज में खाते हैं, जिसे उनके फैंस भी कभी कभी कॉपी करने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा धोनी को खीर खाना भी बेहद पसंद है।

Advertisement
Tags :
Advertisement