For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ इंदौर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

10:30 AM Jan 19, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
20  इंदौर में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous Places of Indore
Advertisement

Indore Me Ghumne ki Best Jagah: इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता है। यह शहर अपने व्यापार और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस जगह पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और यहां के पर्यटन स्थलों को देखकर मंत्रमुग्ध हुए बिना नहीं रह पाते हैं। यह शहर जितना आधुनिक है उतना ही प्राचीन भी। इस जगह पर मौजूद कई पर्यटन स्थल ऐसे हैं जो उन्नीसवीं शताब्दी की कहानी बयां करते हैं। जिसकी वजह से भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं। इसी क्रम में आज आपको इंदौर के 20 ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाकर आपका दिल ख़ुश हो जाएगा।

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
लाल बाग पैलेस (Lal Bagh Palace) 3.2
राजवाड़ा (Rajwada) 2
कांच मंदिर (Kanch Mandir)1.5
बड़ा गणपति (Bada Ganpati)2.5
अन्नपूर्णा मंदिर (Annapurna Temple)6
छप्पन दुकान (Chappan Dukan)3.5
खजराना मंदिर (Khajrana Temple)5.8
सर्राफा बाजार (Sarafa Market)1.2
रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य (Ralamandal Wildlife Sanctuary)12.9
पातालपानी झरना (Patalpani Waterfall)31.8
बिजासन टेकरी (Bijasan Tekri)8.9
मोहाडी जलप्रपात (Mohadi Falls)27.7
मेघदूत गार्डन (Meghdoot Garden)5.9
तिंचा जलप्रपात (Tincha Falls)28.4
हनुवंतिया (Hanuwantiya)138
जोगी भड़क जलप्रपात (Jogi Bhadak Waterfall )65.6
गिदिया खोह झरना (Gidiya Khoh Jharna)41.9
गोम्मट गिरि (Gommat Giri)11.5
नेहरू पार्क (Nehru Park)2.1
कान्हा संग्रहालय (Kanha Museum)3.4
20+ इंदौर में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
ndore Me Ghumne ki Best Jagah
Lal Bagh Palace 

लाल बाग पैलेस इंदौर के सबसे ख़ास पर्यटन स्थलों में से एक है। यही वजह है कि जो पर्यटक इंदौर घूमने के लिए आते हैं इस जगह पर आते ही हैं। यह वह महल है जिसका निर्माण तुकोजी राव होल्कर ने करवाया था। यह कभी होलकर राजवंश की भव्यता का प्रतीक हुआ करता था। इस जगह पर घूमने के साथ साथ आप दुर्लभ संग्रह और होलकर राजवंश की कई सुंदर कलाकृतियों को देख सकते हैं।

इस महल में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच कभी भी आ सकते हैं। प्रवेश शुल्क भारतीय पर्यटकों के लिए 20 रुपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 400 रुपए प्रति व्यक्ति है।

Advertisement

Rajwada Mahal
Rajwada Mahal

राजवाड़ा मध्य प्रदेश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह एक सात मंज़िला संरचना है जिसे तक़रीबन 200 साल पहले बनाया गया था। जिसकी वजह से इस ऐतिहासिक महल को देखने के लिए देश दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं। इस महल की वास्तुकला और बनावट इस जगह पर आने वाले सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। इस जगह के वास्तु कौशल और महल की भव्यता की सराहना करते हैं।

राजवाड़ा पैलेस का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक खुला रहता है। भारतीय के लिए प्रवेश शुल्क 10 रुपये, विदेशियों के लिए 250 रुपये है।

Advertisement

Kanch Mandir
Kanch Mandir

कांच मंदिर इंदौर का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो हर किसी को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। इस मंदिर का नाम काँच मंदिर इसलिए है क्योंकि यह पूरी तरह से काँच का बना हुआ है। इस मंदिर में आकर आप जैन धर्म के विभिन्न पहलुओं को जान और समझ सकते हैं। यह मंदिर हज़ारों लोगों के आस्था का केंद्र है जिसकी वजह से लोग यहाँ पर दर्शन के लिए आते हैं।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Advertisement

Bada Ganpati
Bada Ganpati

बड़ा गणपति इंदौर का एक बहुत ही प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। गणेश भगवान को समर्पित इस मंदिर का नाम बड़ा गणपति भगवान गणेश की मूर्ति के आकर की वजह से बड़ा। इस मूर्ति का आकर कहीं 25 फ़ीट से भी ज़्यादा है जिसे सौ साल पहले चुना पत्थर, गुड़, और पवित्र मिट्टी के मिश्रण से बनाया गया है। अगर आप गणपति के भक्त हैं तो आपको इस जगह पर आना ही आना चाहिए।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Annapurna Temple
Annapurna Temple

इंदौर में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर की भी बहुत ज़्यादा मान्यता है। इस जगह पर तीर्थयात्राओं के साथ साथ देश भर से सैलानी आते हैं। जिसकी वजह से पूरे साल चल पहल रहती है। इस जगह पर जाकर आप अपनी श्रद्धा और भक्ति को ज़ाहिर करने के साथ घूमने फिरने का भी मज़ा ले सकते हैं। इस मंदिर का प्रवेश द्वार बहुत ही ख़ूबसूरत है जोकि सैलानियों को काफ़ी प्रभावित करता है।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Chappan Dukan
Chappan Dukan

खानेपीने के शौक़ीन लोगों के लिए इंदौर में छप्पन दुकान इंदौर से अच्छी शायद ही कोई जगह होगी। यह एक बहुत ही अच्छा स्ट्रीट फूड हब है जो अपने यहाँ आए यात्रियों को चाट, इडली और डोसा जैसी चीज़ें सर्व करता है। छप्पन दुकान में कभी अपने नाम के मुताबिक़ ही छप्पन दुकानें हुआ करती थी। इस जगह पर शाम के समय लोग अलग अलग तरह के डिश का मज़ा लेने के लिए जाते हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Khajrana Temple
Khajrana Temple

इंदौर में स्थित खजराना गणेश मंदिर की काफ़ी मान्यता है। इस मंदिर को भगवान गणेश के सबसे अच्छे मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर के निर्माण का श्रेय रानी अहिल्याबाई होल्कर को जाता है। यह मंदिर पहले एक बहुत ही छोटी सी जगह पर स्थित था पर अहिल्याबाई ने इसका निर्माण करके मूर्ति की रखा किया। यह देखने में काफ़ी ख़ूबसूरत और आकर्षक है। इस जगह पर लोगों का आना जाना लगा रहता है।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Sarafa Market
Sarafa Market

सर्राफा बाजार को अपने खाने पीने के तरह तरह के व्यंजन के लिए जाना जाता है। इस जगह पर लगे फ़ूड स्टाल हर दिन 3000 से ज़्यादा लोगों का मनोरंजन करते हैं। इस जगह पर आपको खाने पीने के तरह तरह के व्यंजन मिल जाएँगे। अच्छी बात यह कि यह दम में भी काफ़ी किफ़ायती होते हैं। यह स्थानीय लोगों के साथ साथ बाहर से आए पर्यटकों को भी अपनी तरफ़ खिंचता है।

सप्ताह के सभी दिनों में यह लोगों के लिए सुबह 08:00 बजे से देर रात 02:00 बजे तक खुला रहता है। इस जगह पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है।

Ralamandal Wildlife Sanctuary 
Ralamandal Wildlife Sanctuary 

रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य मध्य प्रदेश के सबसे पुराने अभयारण्य में से एक है। इस जगह पर आपको हिरण, बाघ और पक्षियों की किस्म देखने को मिल जाएगी। इस जगह पर तरह तरह के जानवरों की प्रजातियों को देखा जा सकता है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इस जगह पर जाना ही जाना चाहिए। पार्क काफ़ी दूर तक फैला हुआ है पर इसके अंदर भी गाड़ी से घूमने की सुविधा रहती है।

यह अभयारण्य हर दिन सुबह 09:00 से शाम 06:30 बजे के बीच खुला रहता है। प्रवेश शुल्क 60 रुपए है।

Patalpani Waterfall
Patalpani Waterfall

पातालपानी इंदौर में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत जलप्रपात है। यह स्थानीय लोगों के साथ- साथ देश के कोने कोने से आए सैलानियों को भी अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। जिसकी वजह से हर समय इस जगह पर पर्यटकों की भीड़ रहती है। मानसून के समय इस जगह पर जाने से लोग बचते हैं, क्योंकि पानी का बहाव बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है। हल्की बारिश के दिनों में भी इस जगह पर लोग जाते हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Bijasan Tekri
Bijasan Tekri

इस जगह पर एक टेकरी हिल है जो लोगों को बहुत ज़्यादा आकर्षित करती है। इस जगह पर बिजासेन टेकरी नाम से एक बहुत ही सुंदर मंदिर भी है। लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं और आसपास के दृश्यों को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस जगह से पूरे शहर और पहाड़ी का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। इस जगह पर माता की पूजा की जाती है जो अपनी असीमित शक्तियों के लिए जानी जाती हैं।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Mohadi Falls
Mohadi Falls

मोहाडी जलप्रपात भी इंदौर का एक बहुत ही अच्छा पर्यटक स्थल है। इस जगह पर सैलानियों की भीड़ रहती है। यह झरना ऊंचाई से गिरते हुए पानी का एक बहुत ही लुभावना दृश्य पेश करता है। जिसके नजारे को देखना बहुत ही रोमांचकारी होता है। मोहाड़ी जलप्रपात पर स्थानीय लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी जाते हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Meghdoot Garden
Meghdoot Garden

मेघदूत गार्डन का नाम इंदौर के सबसे लोकप्रिय और पुराने उद्यानों में आता है। इस जगह को पर्यटकों के अनुकूल बनाया गया है ताकि वह इस जगह पर आकर एंजोय कर सकें। इस जगह पर आपको विभिन्न तरह के रंगों का कोलाज देखने को मिल जाएगा। इस जगह पर बच्चों को खेलने के लिए भी काफ़ी कुछ है।

यह गार्डेन हर दिन सुबह 09:00 से शाम 06:30 बजे के बीच खुला रहता है। प्रवेश शुल्क 5-10 रुपए तक लगता है।

Tincha Falls
Tincha Falls

इंदौर से कुछ ही दूरी पर स्थित तिंचा जलप्रपात भी एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस जगह पर स्थित यह जलप्रपात आसपास के सबसे अच्छे झरनों में गिना जाता है। तिंचा गांव में स्थित होने के नाते इसका नाम तिंचा जलप्रपात पड़ा है। इस जगह पर 300 फ़ीट की ऊँचाई से पानी गिरता है, जिसका मजा मानसून के समय सबसे ज़्यादा लिया जा सकता है।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Hanuwantiya
Hanuwantiya

हनुवंतिया एक बहुत ही ख़ूबसूरत नदी द्वीप है जोकि इंदिरा सागर नदी में स्थित है। यह प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह द्वीप बाहर से आए सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। इस जगह पर तरह तरह की पर्यटन गतिविधियाँ की जाती हैं जिसमें वॉटर स्पोर्ट आदि भी शामिल है। इस जगह पर घूमना बौट ही अच्छा लगता है।

यह हर दिन सुबह 09:00 से शाम 06:30 बजे के बीच खुला रहता है। प्रवेश शुल्क 20 रुपए तक लगता है।

Jogi Bhadak Waterfall
Jogi Bhadak Waterfall

इंदौर में स्थित जोगी भड़क झरने को स्थानीय झरने के रूप में जाना जाता है। यह काफ़ी ख़ूबसूरत है जोकि देश भर सी आए पर्यटकों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। इस जगह पर जाने के लिए आपको ट्रैकिंग और पैदल यात्रा का भी एक ख़ूबसूरत अवसर मिल जाता है जो लोगों को काफ़ी पसंद आता है। इस जगह पर आकर प्रकृति सुंदरता को देखा और महसूस किया जा सकता है।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Gidiya Khoh Jharna 
Gidiya Khoh Jharna 

गिदिया खोह झरना इंदौर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस जगह पर बरसात के मौसम में सैलानियों की भीड़ रहती है। यह यहाँ का सबसे ख़ूबसूरत मौसम माना जाता है। इस जगह पर लोग घूमने के साथ साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मानने के लिए भी आते हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Gommat Giri
Gommat Giri

गोम्मट गिरि इंदौर में स्थित जैनियों का एक बहुत ही पवित्र तीर्थ स्थल है। इस जगह पर एक सुंदर पहाड़ी है। उसी पर गोमतेश्वर की 21 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है जो दूर से ही लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। इस पहाड़ी पर इसके अलावा यहां 24 अन्य मंदिर भी हैं। सभी मंदिर जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों से सम्बंधित हैं।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Nehru Park
Nehru Park

इंदौर का कमला नेहरू पार्क चिडिया घर के नाम से मशहूर है। यह इंदौर के बाहरी हिस्से में आने वाला एक बहुत ही ख़ूबसूरत उद्यान है। इस जगह पर तरह तरह के दुर्लभ जानवरों को देखने के साथ तरह तरह की होने वाली पर्यटक गतिविधियों का भी मज़ा लिया जा सकट है। इस जगह पर आप बग्गी सवारी कर सकते हैं। टट्टू, हाथी और ऊंट पर चढ़ने का भी मज़ा ले सकते हैं।

यह अभयारण्य हर दिन सुबह 09:00 से शाम 06:30 बजे के बीच खुला रहता है। प्रवेश शुल्क लिए भारतीय लोगों के लिए 25 रुपए, विदेशी लोगों के लिए 500 है।

Kanha Museum
Kanha Museum

कान्हा संग्रहालय इंदौर में स्थित एक छोटा सा संग्रहालय है। यह विशेष रूप से वन्य जीवन और सरीसृप आदि के अध्ययन आदि के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप तरह तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ घूमने का भी मज़ा उठा सकते हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

इंदौर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा होता है। कुछ लोग जुलाई से सितंबर भी यात्रा करते हैं, इस दौरान बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो जाता है।

हवाई जहाज से– देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा यहाँ का प्रमुख हवाई अड्डा है। यह देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग से– इंदौर जाने के लिए नियमित बस सेवाएं मिलती हैं। यह कई प्रमुख शहरों से इंदौर के लिए बसें चलती हैं।

ट्रेन से– इंदौर जंक्शन रेलवे स्टेशन यहाँ का एक प्रमुख स्टेशन है जो शहर को शेष भारत से जोड़ता है।

सयाजी होटल 

एच/1, स्कीम नम्बर 54, विजय नगर, इंदौर, मध्यप्रदेश 452010

होटल रेडिसन ब्लू 

12, रिंग रोड, स्कीम नम्बर 94, सेक्टर एफबी, इंदौर, मध्यप्रदेश 452010

इंदौर मैरियट होटल 

एच 2, स्कीम नम्बर 94, मेघदुत गार्डन, विजय नगर, इंदौर, मध्यप्रदेश 452010

इंदौर घूमने में कितना दिन लगता है?

इंदौर आप 2 से 3 दिन में आराम से घूम सकते हैंI

इंदौर घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 5000 रूपए में इंदौर आराम से घूम सकते हैंI

इंदौर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

इंदौर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच क होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI

मुझे इंदौर में कहाँ रहना चाहिए?

इंदौर में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय इंदौर में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

इंदौर में आप रात में छप्पन दुकान, सर्राफा बाजार आदि जगहों पर घूम सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में इंदौर में क्या कर सकते हैं?

इंदौर में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

Advertisement
Tags :
Advertisement