For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आईओसी सेशन को लेकर नीता अंबानी का सपना हुआ पूरा: IOC Session Dream Of Nita Ambani

05:17 PM Oct 20, 2023 IST | Ankita A
आईओसी सेशन को लेकर नीता अंबानी का सपना हुआ पूरा  ioc session dream of nita ambani
IOC Session Dream Of Nita Ambani
Advertisement

Ioc Session Dream of Nita Ambani: श्रीमती नीता अंबानी को आज कौन नहीं जानता हैI नीता अंबानी एक अमीर शख्सियत की धनी हैंI नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के निर्देशक के रूप में और रिलायंस फाउंडेशन के सदस्य और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरपर्सन-संस्थापक के रूप में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैंI नीता अंबानी हमेशा से स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैंI उनके कार्यकाल में एक अनोखा क्षण 2016 में आया जब नीता अंबानी ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त होने वाली पहली भारतीय महिला के रूप में इतिहास रचीI अब नीता अंबानी का 2004 का सपना एक शानदार वास्तविकता बन गया, जब अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का 141 वां सत्र मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआI IOC सत्र की मेजबानी 40 वर्षों के बाद भारत ने की और 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2023 के बीच 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों का इस भव्य स्वागत किया गयाI

दरअसल नीता अंबानी ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण खेल आयोजन ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के लिए अपनी आकांक्षा पहले ही व्यक्त कर दी थी, जिसमें उन्होंने अपनी ख्वाइश का जिक्र किया थाI हाल ही उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है और चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें वो ये कहते हुए नज़र आ रही हैं "यह मेरी इच्छा है कि आने वाले वर्षों में, एक दिन आएगा जब हम अपने देश में ओलंपिक समारोह का आयोजन देखेंगे, और यह दिन निश्चित रूप से आएगाI" लोग इस वीडियो को शेयर करके चर्चा कर रहे हैं कि नीता अंबानी ने वर्षों पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी एक दिन IOC का आयोजन भारत में किया जाएगाI यह वीडियो एथेंस में साल 2004 में आयोजित ओलंपिक के दौरान दूरदर्शन स्पोर्ट्स द्वारा नीता अंबानी का साक्षात्कार लिया गया था,तब का हैI इस साक्षात्कार में, नीता अंबानी ने अपने दिल की बात शेयर की थी, जो आज सच में बदल गया हैI

IOC Session Dream Of Nita Ambani
Nita Ambani in Ioc Session

हर साल आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र की खेल की दुनिया में अलग ही पहचान हैI इस सत्र के दौरान आईओसी के सदस्‍य ओलंपिक से जुड़ी चर्चा के लिए इकट्ठे होते हैं और सत्र के दौरान कई मुद्दों पर गंभीरता से बात कर कई अहम् व जरुरी निर्णय लेते हैंI

Advertisement

पहली बार साल 1983 में भारत में आयोजित हुआ था आईओसी सेशन

दरअसल आईओसी सत्र साल 1894 से आयोजित किया जा रहा है, लेकिन बीते 40 सालों में भारत ने दूसरी बार इस सत्र की मेजबानी कीI इससे पहले साल 1983 में भी नई दिल्ली ने पहली बार आईओसी सत्र की मेजबानी की गई थीI हांगझोऊ में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद, भारत के खेल दिग्गजों का आईओसी सत्र को लेकर उत्साहित होना लाज़मी हैI देश को अब उम्मीद है कि क्या भारत 36 वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालिंपिक की मेजबानी का विशेषाधिकार सुरक्षित करेगाI आईओसी द्वारा यह निर्णय 2026 या 2027 के आसपास किए जाने की उम्मीद हैI

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement