For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आखिर क्यों शादी के बाद चिड़चिड़ी हो जाती है महिलाएं, आप भी जान लें इसके पीछे का फैक्ट: Irritability After Marriage

03:30 PM May 22, 2023 IST | Vandana Pandey
आखिर क्यों शादी के बाद चिड़चिड़ी हो जाती है महिलाएं  आप भी जान लें इसके पीछे का फैक्ट  irritability after marriage
Advertisement

Irritability After Marriage: रिश्तों को निभाना बहुत ही पेचिंदा होता है। अगर आप किसी रिश्ते में एक बार आ गए, तो उसे सही से निभाना आपकी जिम्मेदारी बन जाती है। आपसे ऐसी उम्मीदें की जाती हैं कि आप उस रिश्ते को पूरे दिल से निभाएंगे। दुनिया के सबसे जटिल रिश्ता पति-पत्नी का होता है।

यह भी देखें-कूल लुक के लिए ट्राई करें ये टी-शर्ट डिजाइन, गर्मियों में भी दिखेंगी फैशनेबल: Trending T-Shirts

ये एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें दो लोग हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं। दोनों को एक-दूसरे को हर हाल में समझना पड़ता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि शादी के बाद महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। ये सुनने में थोड़ा बुरा लग सकता है, लेकिन ये सच है। महिलाओं की मनोस्थिति शादी के बाद काफी बदल जाती है।

Advertisement

अगर आपके दिमाग में भी ये ये बात चल रही है कि आखिर ऐसा होता क्यों है। आज हम आपको इसके पीछे का साइंस बताएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों शादी के बाद महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं।

शादी के बाद आखिर क्यों कपल्स में होते हैं झगड़े?

Irritability After Marriage
Why do couples fight after marriage?

साइकोलॉजी टुडे की एक सर्वे रिपोर्ट की मानें तो डेटिंग के बाद शादी और शादी के बाद कपल्स में झगड़े होना काफी नॉर्मल है। शादी के पहले 6 महीने के अंदर अक्सर कपल्स के बीच काफी झगड़े होते हैं। माना जाता है इसका सबसे बड़ा कारण एडजस्टमेंट हो सकता है। दरअसल शादी के बाद लड़का-लड़की को एक-दूसरे के साथ कई तरह से एडजस्टमेंट करना पड़ता है, जो झगड़ों की भी वजह बन जाता है।

Advertisement

शादी के बाद क्यों चिड़चिड़ी हो जाती हैं महिलाएं

Why women become irritable after marriage
Why women become irritable after marriage

अब अगर आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है कि आखिर शादी के बाद महिलाएं क्यों चिड़चिड़ी हो जाती हैं? रिलेशनशिप हुई एक स्टडी बताती है कि महिला और पुरुष का अलग-अलग टेम्परामेंट होता है। दोनों के ही अंदर शादी को लेकर अलग-अलग इमोशनल रिएक्शन होते हैं। शादी के बाद जो सबसे बड़ा प्वॉइंट होता है, वो है एडजस्टमेंट का। लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी को एडजस्टमेंट करना पड़ता है, तो वो होती है महिला। इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं।

घरेलू माहौल में बदलाव से

लड़कियां शादी के बाद अपना घर छोड़कर दूसरे घर में आती हैं। नए घर में खुद को एडजस्ट करने में कई बार उन्हें दिक्कते आती हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर चिड़चिड़ी हो जाती हैं। नए लोगों को बीच अलग-अलग विचार होने के चलते भी दूसरों के साथ एडजस्ट करने में दिक्कत आ सकती है।

Advertisement

शादी के बाद अपनापन ना मिलना

lack of intimacy after marriage
lack of intimacy after marriage

शादी के बाद नए घर में आने पर जरूरी है कि लड़की को अपनापन मिले, जिससे वो खुद को सबके साथ एडजस्ट कर सकते। लेकिन अगर नए घर में अपनेपन की कमी हो, तो ऐसे में एक लड़की या महिला के अंदर चिड़चिड़ापन आने लगता है।

पर्सनल स्पेस की कमी

शादी के बाद हर किसी को एक पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है। ऐसे में अगर ये पर्सनल स्पेस ना मिले, तो चिड़चिड़ापन लाजमी है। कई बार पर्सनल स्पेस की कमी के चलते महिलाएं अपनी पसंद के कुछ काम कर भी नहीं पाती और गुस्सैल हो जाती हैं।

अधूरी इच्छाएं हैं वजह

unfulfilled desires are the reason
unfulfilled desires are the reason

कई बार लड़कियों की शादी दबाब में करवा दी जाती है, जिसकी वजह से उस लड़की को अपने सारे सपनों को भूलना पड़ता है। इस तरह से शादी के बाद उसमें अपनी अधूरी इच्छाओं के चलते भी चिड़चिड़ापन आ सकता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement