For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानें क्या है धोनी के लम्बे बालों का राज़, क्या धोनी फिल्म इंडस्ट्री में करने वाले हैं डेब्यू: MS Dhoni Long Hair Style

12:43 PM Apr 01, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
जानें क्या है धोनी के लम्बे बालों का राज़  क्या धोनी फिल्म इंडस्ट्री में करने वाले हैं डेब्यू  ms dhoni long hair style
MS Dhoni Long Hair Style
Advertisement

MS Dhoni Long Hair Style: भारत के दिग्गज पूर्व विश्वविजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही आईपीएल में अपनी कप्तानी छोड़ चुके हैं, पर उनके लम्बे बाल आजकल काफ़ी चर्चा में हैं। बता दें कि धोनी आईपीएल में लम्बे बालों में नजर आ रहे हैं, जो फैंस को उनके पुराने दिन की याद दिला रहा है, साथ ही धोनी का यह नया लुक बाजार में काफ़ी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बाल बढ़ाने वर्ल्ड कप 2023 से ही शुरू कर दिया था, हालाँकि तब फैंस को उतना समझ नहीं आ रहा था। पर पिछले साल आईपीएल के दौरान उनके बाल लम्बे नजर आने लगे थे, वहीं बीच बीच में अलग अलग मीडिया द्वारा जारी किये गए फोटोज में उनके बाल बढ़ते नजर आये। हाल ही में जब वो आईपीएल 2024 सीएसके के लिए खेलने आये तो उनके लम्बे बाल आसानी से लोगों को दिखने लगे। जिसके बाद से कई सारे फैंस अलग अलग तरह के कयास लगा रहे हैं कई इसकी तुलना पुराने युवा धोनी से कर रहे हैं। वहीं कई लोगों का यह मानना है कि धोनी जल्द ही बॉलीवुड में इंट्री करने वाले हैं, जिसके लिए वो अपने बालों को बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

एमएस धोनी अक्सर कई ऐसे फैसले लेते हैं जिससे उनके चाहने वाले अक्सर आश्चर्यचकित हो जाते हैं। और कई बार तो धोनी कुछ ऐसे फैसले लेते हैं जिसकी भनक उनके करीबी लोगों को भी नहीं लगती। चाहे वो जब शादी के बंधन में साक्षी धोनी के साथ सात फेरे लेना हो या फ़िर इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेना हो। हर बार धोनी के खास दोस्तों को भी एलान से कुछ पहले उनके डिसीजन पता होते हैं। ऐसे में अब जब धोनी बड़े बाल कर रहे हैं तो लोग इस बात की कयास लगा रहे हैं कि धोनी जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी को बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर ने अपनी फिल्म में धोनी को एक गेस्ट कलाकार का रोल ऑफर किया है। हालाँकि धोनी अभी आईपीएल में व्यस्त हैं इसलिए उन्हें फिल्म का स्क्रिप्ट पढ़ने का समय नहीं मिल पा रहा। जिससे आगे क्या वो फिल्म करेंगे या नहीं इस पर अभी कोई चर्चा नहीं हो पा रही है, जबकि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ ली है और उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत ज्यादा पसंद आई है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के सभी फैंस आशा लगा रहे हैं कि धोनी जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करेंगे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement