For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानें कब है वट सावित्री व्रत, जानें पूजा विधि और नियम: Vat Savitri Vrat 2024

06:00 AM Jun 01, 2024 IST | Sunaina
जानें कब है वट सावित्री व्रत  जानें पूजा विधि और नियम  vat savitri vrat 2024
Advertisement

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्त्व है। इस व्रत को पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस व्रत को सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत अधिकतर सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं। इस बार यह व्रत 6 जून, रविवार के दिन मनाया जा रहा है। अगर आप भी यह व्रत कर रही हैं तो आप को इसकी पूजा विधि और नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इस व्रत को करने से सौभाग्य प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन खुशहाल बनता है। आइए जान लेते हैं इस व्रत के नियम और पूजा विधि के बारे में।

Also read: वट सावित्री स्पेशल: स्त्री के दृढ़ निश्चय और भक्ति की शक्ति को दर्शाती है

वट सावित्री व्रत पूजा मुहूर्त

Vat Savitri Vrat Pooja Muhurat
Vat Savitri Vrat Pooja Muhurat

ज्येष्ठ महीने की अमावस्या के दिन यह व्रत रखा जाता है। इस बार इस व्रत की तिथि 5 जून को शाम 5 बज कर 54 मिनट पर शुरू हो रही है और अगले दिन 6 जून को शाम 6 बज कर 7 मिनट पर इस तिथि का समापन हो रहा है। पूजा का शुभ मुहूर्त 6 जून को सुबह 11 बज कर 52 मिनट पर शुरू हो कर 12 बज कर 48 मिनट तक रहेगा।

Advertisement

वट सावित्री व्रत पूजा विधि

सुहागिन महिला को इस दिन सुबह जल्दी उठ कर नहा कर लाल या पीले कपडे पहन लेने चाहिए। इसके बाद शृंगार करके सारी पूजा की सामग्री को इकठ्ठा करके थाली को सजा लें। किसी वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की प्रतिमा की स्थापना करे। इसके बाद बरगद के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। इसके साथ ही फल, फूल, अक्षत, भीगा चना, गुड और मिठाई आदि चढ़ाए।
वट के पेड़ पर सूत लपेटते हुए 7 बार परिक्रमा करें। अंत में प्रणाम करें। अब हाथ में थोड़े से चने ले लें और सावित्री की कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद पूजा समापन के बाद ब्राम्हणों को वस्त्र और फलों का दान करें।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement