For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बदलते मौसम में घी और गुड़ का करें सेवन, कई समस्याएं रहेंगी कोसों दूर: Jaggery and Ghee Benefits

08:00 AM Sep 23, 2023 IST | Nikki Mishra
बदलते मौसम में घी और गुड़ का करें सेवन  कई समस्याएं रहेंगी कोसों दूर  jaggery and ghee benefits
Jaggery and Ghee Benefits
Advertisement

Jaggery and Ghee Benefits : गुड़ और घी का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य की कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। गुड़ और घी में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में प्रभावी हो सकते हैं। बदलते मौसम में गुड़ और घी का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं कम हो सकती हैं। बता दें कि गुड़ में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। वहीं, घी की बात करें, तो इसमें विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन ई, फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे कई तरह के लाभ हो सकते हैं। ऐसे में इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपके स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं गुड़ और देसी घी का सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या लाभ हो सकते हैं?

पेट की परेशानी को करे कम

Jaggery and Ghee Benefits-Stomach problems

पेट की परेशानी को दूर करने के लिए आप घी और गुड़ का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। दरअसल, इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके गट हेल्थ के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। नियमित रूप से घी और गुड़ का सेवन करने से आप पेट में दर्द, एसिडिटी, ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

आयरन की कमी होगी दूर

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए घी और गुड़ का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। दरअसल, गुड़ आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपकी एनीमिया की कमी को दूर कर सकता है। गुड़ और आयरन का सेवन करने से आप काफी हद तक एनीमिया की गंभीर स्थिति से बच सकते हैं।

Advertisement

Iron Deficiency
Jaggery and Ghee Benefits for Iron Deficiency

हड्डियों की बढ़ाए मजबूती

घी में विटामिन K2 मौजूद होता है। वहीं, गुड़ कैल्शियम का भी अच्छा स्त्रोत होता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपकी हड्डियों की मजबूती और डेंसिटी के लिए काफी अच्छा हो सकता है। इससे हड्डियों को भंगूर होने से बचा सकते हैं। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो अपने आहार में घी और गुड़ का कॉम्बिनेशन जरूर शामिल करें।

Healthy Bones
Healthy Bones

पीरियड्स के दर्द मिलता है आराम

गुड़ और घी का सेवन करने से पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से आराम मिल सकता है। दअसल, इसमें आयरन की अधिकता होती है। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व पीरिड्स के दौरान होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द और ऐंठन की समस्या महसूस होती है, तो इस स्थिति में गुड़ और घी का सेवन जरूर करें।

Advertisement

Periods Pain
Jaggery and Ghee Benefits for Periods Pain

कब्ज की परेशानी से आराम

कब्ज में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए घी और गुड़ का सेवन करें। घी और गुड़ का सेवन करने से मल त्याग के दौरान होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है। साथ ही यह मल त्याग के दौरान होने वाले दर्द और सूजन को भी कम कर सकता है। ऐसे में अगर आप कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो घी और गुड़ का सेवन जरूर करें।

Jaggery and Ghee Benefits for Constipation

घी और गुड़ का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य की कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement