जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में बॉलीवुड फिल्म 'धड़क' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके साथ ही दर्शकों ने जाह्नवी और इशान खट्टर की जोड़ी को भी काफी पसंद किया था। अपने करियर में जाह्नवी ने कुछ ही समय में कई अच्छी फिल्में की है। फैंस उनके फैशन सेंस से भी प्रभावित होते रहते है। अभिनेत्री जल्द वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर रिलीज़ हो चुका है,जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
JANHVI KAPOOR BIOGRAPHY
जन्म | जाह्नवी कपूर 6 मार्च 1997 (आयु 26) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
---|---|
आवास | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 2018 वर्त्तमान |
ऊंचाई | 1.63 मी॰ (5 फीट 4 इंच)[3] |
माता-पिता | बोनी कपूर (पिता) श्रीदेवी (माता) |
संबंधी | अर्जुन कपूर |
@JanhviKapoor | |
@JanhviKapoor | |
@JanhviKapoor |
जाह्नवी कपूर जीवनी
जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई (भारत) में हुआ था। जाह्नवी कपूर के पिता का नाम बोनी कपूर है, जो बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक-निर्माता है। जबकि, मां बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार दिवंगत श्रीदेवी है। अभिनेत्री ने अपनी पढ़ाई धीरू-भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग का कोर्स ली स्ट्रासबर्ज थियेटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट से पूरा किया है। कैलिफोर्निया से वापस लौटने के बाद जाह्नवी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की थी। उन्हें फिल्म धड़क में काम करने का मौका मिला। इसके बाद जाह्नवी ने अपनी दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना में एक कारगिल गर्ल का रोल निभाया था।
इस फिल्म में जाह्नवी की एक्टिंग को क्रिटिक्स और फैंस ने सराहा था। इसके बाद जाह्नवी ने गुडलक जेरी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अब वह जल्द वरुण धवन की फिल्म बवाल में नजर आने वाली हैं, जिसके सोंग्स दर्शकों को लुभा रहे हैं। अगर जाह्नवी के निजी जीवन की बात करें तो वह इस समय अपने बचपन के दोस्त शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार एक साथ देखे गए है।


जाह्नवी कपूर फ़िल्म
वर्ष | शीर्षक | अन्य नोट |
2018 | धड़क | पार्थवी सिंह राठौड़ |
2020 | भूतों की कहानियां | समीरा |
2020 | गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल | गुंजन सक्सैना |
2021 | रूही | रूही अरोरा/अफ़ज़ाना बेदी |
2022 | शुभकामनाएँ जैरी | जया "जेरी" कुमारी |
2022 | मिली | मिली नौडियाल |
2023 | बवाल † | निशा |
2024 | मिस्टर एंड मिसेज माही † | महिमा माही |
2024 | देवारा † | टीबीए |
2024 | उलाझ † | टीबीए |
जाह्नवी कपूर तस्वीरें


















FAQ | जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर का बॉयफ्रेंड कौन है?
जाह्नवी कपूर अपने बचपन के दोस्त शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है। अभिनेत्री के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर बोनी कपूर के साथ भी शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
क्या जाह्नवी कपूर तेलुगू बोलती हैं?
जाह्नवी धाराप्रवाह तमिल बोलती हैं, क्योंकि उनकी मां श्रीदेवी धाराप्रवाह तेलुगु बोलती थी। वो जल्द जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने वाली है।
जाह्नवी कपूर की अगली फिल्म कौन सी है?
जाह्नवी कपूर जल्द वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नज़र आने वाली है। ये फिल्म 21 जुलाई को रिलीज़ होगी।
जाह्नवी कपूर का सोनम कपूर से क्या संबंध है?
जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर चचेरी बहनें हैं। सोनम अपने छोटे भाई बहनों को लेकर काफी ज्यादा प्रोटेक्टिव है और ऐसा कई बार देखा गया है।