For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए क्यों प्रभावित करते हैं श्री कृष्ण: Janmashtami 2023

11:50 AM Sep 07, 2023 IST | Srishti Mishra
जानिए क्यों प्रभावित करते हैं श्री कृष्ण  janmashtami 2023
Janmashtami 2023
Advertisement

Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर जगह धूम मची रहती है। भजन कीर्तन के साथ श्री कृष्ण के जन्मदिन की तैयारी जारी रहती है। श्री कृष्ण के भक्तों के लिए ये दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्हें मानने वालों में जो उनके प्रति यक़ीन है वो यक़ीन ही उनकी भक्ति को और प्रगाढ़ करता है। न सिर्फ़ देश बल्कि विदेश में भी श्री कृष्ण के वचनों को अपने जीवन में ढालने की कोशिश जारी रहती है। गले में तुलसी की माला डाले हाथ में जाप माला लिए, हरे कृष्ण हरे कृष्ण बोलते हुए आप किसी न किसी व्यक्ति को देखेंगे ही। श्री कृष्ण की भक्ति के प्रति जो विश्वास देखने को मिलता है वो अद्भुत है। तो आइए जानते हैं कि श्री कृष्ण हमारी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में कैसे मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर श्री कृष्ण

Janmashtami 2023
SHREE KRISHNA

सोशल मीडिया पर हम अक्सर श्री कृष्ण की लीलाओं और उनकी सीख से जुड़ी रील्स देखते ही हैं। ये कुछ सेकंड की रील्स जीवन जीने की बड़ी राह दिखा जाती है। भक्त इन रील्स को देखते हैं और शेयर करते हैं। बहुत से भक्त सोशल मीडिया पर अपने लड्डू गोपाल की दिनचर्या को भी साझा करते हैं। उन्हें घर में लाने से, उनकी सेवा करने से, जीवन में आ रहे बदलावों को भी बताते हैं। श्री कृष्ण के प्रति भक्तों के झुकाव का मूल कारण उनके द्वारा दिखाया गया धर्म मार्ग है। भक्त उनके द्वारा दी गयी सीख को अपने जीवन में भी अपनाते हैं इससे वो पाते हैं कि जीवन आसान होने लगता है। रील्स के ज़रिये हम कभी विष्णु के अवतारों के बारे में जानते हैं तो कभी श्री कृष्ण के नामों के बारे में जानते हैं। श्री कृष्ण के प्रति ये भक्ति अद्भुत है। उनकी लीलाओं के बारे में कुछ सेकंड के रील्स या वीडियो मन को सुकून देते हैं।

श्री कृष्ण की सीख

हम जिसे भी अपना आराध्य मानते हैं। उनके द्वारा दी गयी सीख से प्रभावित होते हैं। इन विचारों से अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का हल ढूंढते हैं। श्री कृष्ण द्वारा दी गयी सीख से लोग बेहद प्रभावित होते हैं यही कारण है कि वो उन्हें फॉलो करते हैं। अपने वर्तमान में व्यक्ति सबसे ज़्यादा अपने रिश्तों को लेकर दुःखी रहता है, ऐसे में श्री कृष्ण द्वारा दी गयी सीख हमेशा ही लोग पसंद करते हैं। उनकी लीलाएं कभी हमें भावुक कर देती हैं, कभी हमें हँसा देती हैं तो कभी हमारा हौसला बढ़ाती है कि सब ठीक होगा। इस तरह से श्री कृष्ण हमारी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में मौजूद हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement