For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बॉडी के हिसाब से परफेक्ट जींस खरीदने के लिए अपनाएं ये डेनिम स्टाइल्स: Jeans Wear Tips

04:30 PM Sep 15, 2023 IST | Swati Kumari
बॉडी के हिसाब से परफेक्ट जींस खरीदने के लिए अपनाएं ये डेनिम स्टाइल्स  jeans wear tips
Advertisement

Jeans Wear Tips: आज के समय में जींस हर लड़की के वॉर्डरोब का हिस्सा बन चुका है, जिसे सर्दी-गर्मी दोनों सीजन में कैरी किया जा सकता है। लेकिन,मिसफिट जींस हमारे पूरे लुक को खराब कर देती है। इसलिए हमेशा आपको अपनी बॉडी शेप के अनुसार ही जींस खरीदनी चाहिए। महिलाओं को बाजार में जींस के कई ब्रांड मिलेंगे। हर जींस की फिटिंग, शेप और फ्रैबिक सभी अलग-अलग होते हैं। महिलाएं दिन भर मॉल के चक्‍कर काटने के बाद भी डेनिम का खराब पेयर चुन लेती हैं, जिसे वे बाद में पहनती भी नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानती हैैं कि आपके बॉडी टाइप के अनुसार जींस का सही पेयर कौन-सा है? अगर नहीं जानती है, तो आइए जानते है कि आपके बॉडी टाइप के अनुसार आपको किस तरह की जींस पहननी चाहिए। 

कर्वी बॉडी वाली लड़कियां

Jeans Wear Tips
Jeans Wear Tips-curvey figure

अगर आपका बॉडी टाइप कर्वी है, तो ऐसे में आपको स्किनी फिट जींस पहनने से परहेज करना चाहिए। इसके बजाय आप वाइड लेग जींस ट्राई कर सकती हैं। आप बाजार में जींस करते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि हमेशा अपने साइज का ही जींस खरीदे, क्योंकि इससे आपके शरीर का भारीपन उभर कर नहीं दिखेगा। कर्वी फिगर वाली महिलाओं को हमेशा डार्क कलर की जींस पहननी चाहिए।

लंबी टांगों वाली लड़कियां

long legs
long legs

अगर आपकी हाइट काफी लंबी है, तो क्रॉप्ड जींस के साथ क्यूट फ्लैट पंप्स हील ट्राई करें। आप ऐसी जींस का चुनाव करें, जिसमें इनसीम अधिक लंबी हो। पीछे की ओर जींस के हैम आपकी एड़ियों तक गिरने चाहिए। आप स्ट्रेट लैग या बूट कट जींस भी ट्राई कर सकती हैं। लंबी हाइट वाली महिलाओं को एंकल लेंथ जींस पहनने से बचना चाहिए। आप चाहे तो सुपर स्किनी स्टाइल या रिलैक्स्ड ब्वॉयफ्रैंड जींस ट्राई कर सकती हैं।

Advertisement

एप्पल बॉडी शेप के लिए बूट कट जींस

apple body shape
Jeans Wear Tips-apple body shape

एप्पल बॉडी शेप में शरीर का ऊपरी भाग, निचले भाग की तुलना में अधिक फैला हुआ होता है। इसमें महिलाओं के कंधे थोड़े अधिक चौड़े होते हैं। ऐसे में इस तरह के बॉडी शेप वाली महिलाओं के ऊपर बूट कट जींस काफी अच्छी लगती है।

छोटी हाइट की लड़कियां 

small height
small height

छोटी कद वाली महिलाएं काफी क्यूट दिखाई देती है। मगर ऐसी महिलाओं को फ्लेयर्ड और बड़े साइज की डेनिम जींस पहनने से परहेज करना चाहिए। आप अपनी टांगों को लंबा दिखाने के लिए ऐसी जींस चुनें, जिसमें एक क्रीज हो या पैंट्स की लंबाई के नीचे की ओर एक पिन टक हो। छोटी कद वाली महिलाओं पर क्रॉप्ड हैम वाली जींस काफी अच्छी लगती हैं।  

Advertisement

पीअर बॉडी शेप पर जचेगी फ्लेयर्ड जींस

pear body shape
Jeans Wear Tips-pear body shape

इस बॉडी टाइप में शरीर का निचला भाग, ऊपरी विभाग के मुकाबले अधिक भारी होता है। ऐसे में महिलाओं को काफी सोच-समझकर जींस का चुनाव करना चाहिए। अगर आपकी बॉडी शेप भी कुछ इसी तरह की है, तो डार्क-वॉश रंग में लो-राइज फ्लेयर्ड जींस को चुनें। इससे आपके शरीर का निचला हिस्सा फिट होने के साथ ही साथ काफी स्टाइलिश भी लगेगा।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement