For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जूलरी ऐसी जिसकी चमक समा जाए चेहरे पर: Trendy Jewellery

10:00 AM Apr 08, 2024 IST | Rani
जूलरी ऐसी जिसकी चमक समा जाए चेहरे पर  trendy jewellery
Trendy Jewellery
Advertisement

Trendy Jewellery: हम चाहे कोई भी ड्रेस पहन लें, यदि उसके साथ सही ज्वेलरी नहीं पहनी, तो लुक उभरकर आता ही नहीं है। यहां चमक वाली लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी के बारे में बताया जा रहा है।

Also read : ज्‍वेलरी का है शौक तो ट्राय करें ये पर्ल ज्‍वेलरी: Pearl Jewellery

1) चौकोर डायमंड हेयरबैंक 

चौकोर कट वाले डायमंड लुक वाला यह हेयरबैंड इन दिनों ट्रेंड में है, जिसे लहंगा और साड़ी के साथ कैरी किया जा सकता है।

Advertisement

2) मल्टी स्टोन हेयरबैंड

कई तरह के आकार और लुक वाले स्टोन से सजा यह हेयरबैंड खूबसूरत है। इसकी चमक अलग से नजर आएगी।

3) फ्लोरल ब्रेसलेट

फ्लोरल डिजाइन और पैटर्न वाला यह ब्रेसलेट खूबसूरत होने के साथ ही स्लीक भी है। इसे आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह की ड्रेस के साथ पहन सकते हैं।

Advertisement

4) रोज स्टोन इयररिंग्स

रोज स्टोन वाली यह इयररिंग डायमंड के टुकड़ों के साथ है और इसका डिजाइन इतना खूबसूरत है कि आपकी नजरें इस पर से हटेंगी नहीं।

5) सिल्वर अंगूठी

डायमंड स्टोन से सजी यह चांदी के लुक वाली अंगूठी आपके वेस्टर्न कपड़ों में अलग चमक जोड़ देगी। इसे आप ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ भी पहन सकते हैं।

Advertisement

6) लीफ इयररिंग्स

पत्तियों के डिजाइन वाला यह इयररिंग्स खूबसूरत है। इसे आप कुर्ती, साड़ी और लहंगे सबके साथ कैरी कर सकते हैं।

7) इयररिंग्स और अंगूठी सेट

चौकोर डायमंड वाला यह इयररिंग्स और अंगूठी का सेट खूबसूरत और बोल्ड है। इसे आप इंडियन और वेस्टर्न किसी के साथ भी पहन सकते हैं।

8) डिटैचेबल इयररिंग्स

इस इयररिंग्स के स्टड्स अलग हो जाते हैं यानी कि एक ही में दो इयररिंग्स का मजा लिया जा सकता है।

9) नीला ब्रेसलेट

नीले स्टोन के साथ डायमंड पैटर्न वाला यह ब्रेसलेट खूबसूरत है और स्टाइलिश भी, जिसे आप किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकते हैं।

10) फ्लोरल पर्ल इयररिंग्स

फ्लोरल पैटर्न वाली यह इयररिंग्स खूब सारे डायमंड से सजी हुई है। इसमें लहंगा एक बड़ा मोती इसे शानदार लुक दे रहा है।

11) जोड़ी वाली अंगूठी

जोड़ी वाली यह अंगूठी मैट गोल्ड लुक में बहुत आकर्षक दिख रही है। पुरुषों के लिए अंगूठी बैंड लुक में है तो महिलाओं वाली में हीरा लगा है।

pair ring
pair ring

12) गोल्ड मोती ब्रेसलेट

गोल्ड मोती वाला यह ब्रेसलेट सादगी से पूर्ण है लेकिन उतना ही खूबसूरत और स्लीक भी दिख रहा है।

13) दिल ब्रेसलेट

दिल के आकार वाला यह ब्रेसलेट आपको हर पल अपने प्यार की याद दिलाएगा। यह रोज गोल्ड मटीरियल में है।

14) टीयर ड्रॉप इयररिंग्स

टीयर ड्रॉप आकार वाला यह इयररिंग्स डायमंड स्टोन्स और मोतियों से सजा है। इसे आप किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकते हैं।

15) लहरों वाली अंगूठी 

समुद्र की लहरों जैसे आकार वाली यह अंगूठी आधुनिक लुक में बहुत स्मार्ट लुक दे रही है।

16) क्रॉस ब्रेलसेट

क्रॉस पैटर्न वाला यह ब्रेसलेट मोटे लुक में है और खूबसूरत दिख रहा है। यह वेस्टर्न कपड़ों के साथ अच्छा लगेगा।

17) चेन ब्रेसलेट

चेन लुक वाली इस ब्रेसलेट में खूब सारे डायमंड लगे हुए हैं, जिस कि वजह से यह बहुत सुन्दर दिख रही है।

18) रूबी इयररिंग्स

बाली पैटर्न में यह रूबी इयररिंग्स खूबसूरत है और रिच लुक दे रहा है। इस पर डायमंड स्टोन्स लगे हुए हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement