स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन से हाथों को सजाएं, नहीं हटेगी किसी भी नज़र: Jewelry Mehndi Design

10:00 PM May 26, 2023 IST | Nikki Mishra
Advertisement

Jewelry Mehndi Design : महिलाओं को अपने हाथों पर तरह-तरह के डिज़ाइन वाले मेहंदी लगाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। अक्सर महिलाएं फूल, पत्तियों और बेल वाली मेहंदी डिज़ाइन लगाती हैं। इस तरह का डिज़ाइन बहुत ही कॉमन है, लेकिन अगर आप कुछ अलग सा डिज़ाइन अपने हाथों पर चाहते हैं, तो एक बार ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन जरूर ट्राई करें। जी हां, ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। साथ ही इससे आपका लुक भी आकर्षक नजर आएगा। आइए जानते हैं ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन्स की कुछ खूबसूरत सी लिस्ट-

Advertisement

चेन मनका मेहंदी डिज़ाइन

Chain Jewelry Mehndi Design

ज्वेलरी में कभी भी बीट्स वाले चेन का ट्रेंड हमेशा रहता है। इस तरह के बीट्स को आप अपने हाथों पर मेहंदी के रूप में सजा सकती हैं। बैक साइड पर बना यह मेहंदी का डिज़ाइन बहुत ही खूबसूरत लगा रहता है। साथ में इस मेहंदी के साथ बड़ा सा बना फूल, मेहंदी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। अगर आप अपने हाथों पर ज्वेलरी डिज़ाइन बनाने का सोच रहे हैं, तो इस तरह के डिज़ाइन हाथों पर बना सकती हैं। 

Advertisement

मिरर मेहंदी डिज़ाइन

Mirror Mehndi

ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन में मिरर वाले डिज़ाइन्स भी काफी ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं। अगर आप अपने हाथों पर मिरर डिज़ाइन बना रही हैं, तो इस तरह के डिज़ाइन बना सकती हैं। इसके साथ फ्लोरल लुक इस डिज़ाइन को और अधिक आकर्षक बना रहा है।

Advertisement

कंगन मेहंदी डिज़ाइन

Kangan Mehndi

हाथों पर कंगन मेहंदी डिज़ाइन भी बहुत ही प्यारा लग रहा है। इस तरह की ज्वेलरी डिज़ाइन आप तीज-त्यौहार या फिर शादी के मौकों पर अपने हाथों पर बना सकती हैं। इससे आपके हाथ काफी ज्यादा भरे-भरे नजर आते हैं। साथ ही आपके मेहंदी के इस तरह के डिज़ाइन की हर कोई तारीफ करेगा।

Advertisement

हाथ फूल मेहंदी डिज़ाइन

गाउन या फिर सिंपल से लुक के साथ अगर आप अपने हाथों पर हथफूल मेहंदी डिज़ाइन बनाते हैं, तो इससे आपका लुक पूरा नजर आता है। हथफूल डिज़ाइन अक्सर सगाई के मौकों पर बनाई जाती है। इसके साथ ही आप अपने दोस्तों की शादी में भी इस तरह के डिज़ाइन को अपने हाथों पर बना सकती हैं। 

हाथों पर आप कई तरह से मेहंदी को सजा सकते हैं। ज्वेलरी डिज़ाइन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। अगर आप भी ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन बना रही हैं, तो इन डिज़ाइन को चुन सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारे ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन्स पसंद आए हों। अगर आपको यह डिज़ाइन अच्छे लगे, तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

Tags :
easy jewelry design mehndigrehlakshmijewelry mehndi designmehndi designmehndi jewelry design 2023
Advertisement
Next Article