झारखंड की इन स्वीट डिशेज को नहीं चखा तो फिर क्या चखा: Jharkhand Sweet Dish
Jharkhand Sweet Dish: भारत के अलग-अलग राज्यों की अपनी अलग खूबसूरती है। जहां तक बात झारखंड की है तो इसे वाटरफॉल्स, हिल्स सहित पवित्र स्थानों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, इस राज्य के खाने का भी अलग ही स्वाद है। यूं तो झारखंड में लोग आमतौर पर सब्जी, चावल, दाल और अचार खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसके अलावा यहां की स्वीट डिशेज का टेस्ट भी काफी अच्छा होता है। अगर आप अपने रेग्युलर फूड खाकर थक गई हैं और कुछ अलग व टेस्टी खना चाहती हैं तो ऐसे में आप झारखंड की कुछ बेहतरीन स्वीट डिशेज को ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको झारखंड की कुछ फेमस स्वीट डिशेज को बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं-
Jharkhand Sweet: तिल बर्फी

तिल बर्फी सबसे अधिक पोषक तत्वों से भरपूर झारखंड की बेहतरीन मिठाइयों में से एक है। अमूमन इसे मकर संक्रांति त्योहार के दौरान तैयार किया जाता है। यह झारखंड की सिग्नेचर मिठाई भी है। इसे गुड़ और तिल से तैयार किया जाता है और पानी के साथ सर्व किया जाता है।
आवश्यक सामग्री-
- तिल – 250 ग्राम
- गुड़ – 260 ग्राम
- मूंगफली – 1/2 कप
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- पानी – 4 बड़े चम्मच
- घी – 2 बड़े चम्मच
- गार्निशिंग के लिए सूखे मेवे कटे हुए
बर्फी बनाने का तरीका-
- सबसे पहले गैस पर एक पैन रखें और उसमें तिल डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें।
- करीबन 2 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिए और भुने हुए तिल को प्लेट में निकालकर ठंडा होने दीजिए।
- अब एक ग्राइंडिंग जार लें और उसमें भुना हुआ तिल डालकर दाल पर पीस लें। आप इसका दरदरा पाउडर बना लें।
- अब ग्राइंडिंग जार में 1/2 कप भुनी हुई मूंगफली डालकर दरदरा पाउडर बना लें।
- आप मूंगफली के दाने पाउडर और तिल पाउडर को एक साथ मिक्स करें।
- अब इसमें 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब एक पैन को धीमी आंच पर रखें और उसमें 4 टेबल स्पून पानी, पिसा हुआ गुड़, 2 टेबल स्पून घी डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पिघला लें।
- अब आप एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लीजिए।
- गुड़ पिघलने और उबलने के बाद गैस बंद कर दीजिए। तिल का पाउडर पैन में डाल कर मिक्स कीजिए।
- अब बर्फी के मिश्रण को चिकनी की हुई प्लेट में निकालकर अच्छी तरह फैला लें।
- अब इसे कटे हुए मेवे से गार्निश करें।
- बर्फी के हल्का गरम होने पर इसमें कट के निशान बना लें और जमने के लिए रख दें।
- अब आपकी तिल गुड़ की बर्फी पूरी तरह से तैयार है। आप इसका आनंद ले सकते हैं।
मालपुआ

मालपुआ वास्तव में एक देसी पैनकेक है और इसके बिना झारखंड के प्रसिद्ध फूड लिस्ट अधूरी हीरहेगी। यूं तो एक बेहद ही फेमस फूड है और इसे अलग-अलग राज्यों में बनाया जाता है, लेकिन यह मुख्य रूप से बिहार और अब झारखंड की परंपरा है। इसलिए अगर आप झारखंड की फेमस स्वीट डिश बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको मालपुए अवश्य बनाने चाहिए।
आवश्यक सामग्री-
- मैदा – 500 ग्राम
- दूध – 350 ग्राम
- चीनी – 500 ग्राम
- पानी – 2 कप
- सौंफ – 2 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- हरी इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- केसर – 2-3 रेशे (इच्छानुसार)
- तलने के लिए तेल – 500 ग्राम (लगभग)
- पका हुआ केला (मसला हुआ) – 1 (वैकल्पिक)
मालपुआ बनाने का तरीका-
- मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को एक बाउल में निकाल लीजिए और इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर मिक्स कीजिए। अगर आप चाहें तो इसमें मसला हुआ केला भी मिला लें। हालांकि, यह पूरी तरह से वैकल्पिक है।
- अब इसमें सौंफ पाउडर और 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर मिलाएं।
- आप बैटर को सैट होने के लिए अलग रख दें।
- अब बारी आती है चाशनी बनाने की। इसके लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी डालकर लगातार चलाते हुए उबाल लें।
- इसे आंच से उतार लें और अगर चाहें तो बाकी इलायची पाउडर और केसर डालें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और तलने के लिए बैटर का 1 छोटा चम्मच डालें।
- पुए को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- तले हुये पुआ को तेल से निकालिये और तुरंत चाशनी में डालिए।
- बाकी के पुए भी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिए।
- चाशनी में भीगे हुए मालपुए को चाशनी से बाहर निकालें और गरमागरम परोसें।
ठेकुआ

ठेकुआ बिहार और झारखंड की फेमस मिठाई है। यूं तो इसे किसी भी समय बनाया जा सकता है। लेकिन विशेष रूप से, छठ पूजा के दौरान इसे अवश्य बनाया जाता है।
आवश्यक सामग्री –
- 1 कप मैदा
- 2 बड़े चम्मच सूजी
- 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ नारियल
- 1 टेबल स्पून ब्लान्च्ड बादाम कटे हुए
- आधा कप दानेदार चीनी
- कुछ इलायची
- 1 से 2 बड़ा चम्मच मक्खन
- एक चौथाई कप दूध या पानी
ठेकुआ बनाने का तरीका-
- ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले मक्खन को कमरे के तापमान पर लाएं।
- अब चीनी और इलायची के दानों को पीसकर पाउडर बना लें।
- नारियल और बादाम को काट लें। अब आप मैदा, सूजी, चीनी, नारियल, बादाम और मक्खन को एक साथ मिलाएं।
- आटा बनाने के लिए धीरे-धीरे पानी या दूध डालें। अब आटे को कम से कम 10 मिनट के लिए रख दें।
- आटे को 2 बराबर भागों में बांट लें और दो गोले बना लें।
- प्रत्येक भाग को लें और उसे गोल आकार में बेल लें।
- लें ताकि आटा पिन से चिपके नहीं। कुकी कटर या बिस्किट कटर का उपयोग करके प्रत्येक सर्कल को मनचाहे आकार में काटें।
- फोर्क के पिछले हिस्से से, प्रत्येक ठेकुआ को एक पैटर्न बनाने के लिए दबाएं।
- ठेकुआ तलने के लिए एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो ठेकुओं को धीरे-धीरे पैन में डालें और मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- ठेकुआ को एक जैसा तलने के लिए उन्हें एक या दो बार पलट दें।
- बस आपके डिलिशियस ठेकुआ बनाकर तैयार हैं।