For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जोधपुर के 10 सबसे शीर्ष पर्यटन स्थल, घूमने की पूरी जानकारी: Jodhpur Tourism

10:30 AM Sep 09, 2023 IST | Sanjaya Shepherd
जोधपुर के 10 सबसे शीर्ष पर्यटन स्थल  घूमने की पूरी जानकारी  jodhpur tourism
Advertisement

Jodhpur Tourism: राजस्थान को पूरी दुनिया में अपनी मेज़बानी और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है जिसकी वजह से यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। इसी राज्य का एक बहुत ही बड़ा और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है जोधपुर जिसे ब्लू सिटी कहा जाता है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। इस लेख के माध्यम से आपको जोधपुर घूमने के उन तमाम पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी मिलेगी जिसे हर को देखना चाहता है।

मेहरानगढ़ किला 

Mehrangarh Fort Jodhpur
Mehrangarh Fort Jodhpur

मेहरानगढ़ किले को देश का सबसे बड़ा किला होने का गौरव प्राप्त है जिसकी वजह से यह राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। मेहरानगढ़ किला काफ़ी भव्य और ख़ूबसूरत है जिसमें कुल सात द्वार और कई महल हैं। जिसमें से फूल महल, मोटी महल और शीश महल को सबसे ख़ास माना गया है। इन महलों की दीवारों पर की नक्कासियां इतनी आकर्षक हैं कि आपका मन मोह लेंगी। इस किले के अंदर एक म्यूजियम भी है जो आपको काफ़ी पसंद आएगा। इस म्यूज़ियम में पुराने हथियार और पोशाक संग्रहित हैं।

चामुंडी देवी मंदिर 

Chamundi Devi Temple Jodhpur
Chamundi Devi Temple Jodhpur

चामुंडी देवी मंदिर जोधपुर का एक बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थल है। इस जगह पर लोग अपनी धार्मिक आस्था के लिए जाते और माता का दर्शन करते हैं। सबसे अच्छी बात यह कि यह मंदिर मेहरानगढ़ किले के पास ही स्थित है। माता का यह मंदिर मेहरानगढ़ जाने वाले पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ़ खिंचता है। यदि आपकी धार्मिक चीज़ों में आस्था है तो क़िला घूमने के पश्चात इस जगह पर जा सकते हैं। इस जगह पर जाने पर आपको शांति और सकून की अनुभूति होगी।

Advertisement

जसवंत थड़ा 

Jaswant Thada Jodhpur
Jaswant Thada Jodhpur

जसवंत थड़ा को मेवाड़ के ताजमहल की संज्ञा दी जाती है। यह जोधपुर का बहुत ही सुंदर और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जिसकी वजह से जोधपुर आने वाले सैलानी इस जगह पर जाते ही जाते हैं। व्हाइट मार्बल से बना जसवंत थड़ा सैलानियों का ध्यान अपनी तरफ़ खिंचता है। इस जगह पर लोग फोटो और वीडियो शूट के लिए आते हैं। इस जगह पर आपको अच्छा लगेगा। यदि इस जगह पर जाते हैं तो फ़ोटोग्राफ़ी करना बिल्कुल भी नहीं भूलें। जसवंत थड़ा में एंट्री के लिए टिकट का प्रावधान है जोकि महज़ 50 रुपए का होता है।

राव जोधा डेजर्ट पार्क 

Rao Jodha Desert Park Jodhpur
Rao Jodha Desert Park Jodhpur

राव जोधा पार्क भी राजस्थान का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह जोधपुर सिटी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह जगह जोधपुर अथवा बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए एक ख़ूबसूरत पिकनिक स्पॉट की तरह है। इस जगह पर जाने के लिए आपको टिकट लेना होता है जोकि 100 रुपए का होता है। इस पार्क के अंदर आपको एक गार्डन मिलेगा जहां पर आप शांति और सकून के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। इस जगह से जोधपुरी सिटी का बहुत ही ख़ूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है।

Advertisement

स्टेप वेल स्क्वायर 

Step Well Square Jodhpur
Step Well Square Jodhpur

जोधपुर सिटी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक नाम स्टेप वेल स्क्वायर का भी आता है। यह शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है। इस जगह पर जाकर लोग स्नान करना और समय बिताना पसंद करते हैं। इस जगह पर खाने पीने की भी बहुत सारी दुकाने हैं जहां पर जाकर आप एंजोय कर सकते हैं। अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान इस जगह पर जाना एक अलग तरह का अनुभव देगा।

मंडोर गार्डन 

View of Mandore Garden Jodhpur
View of Mandore Garden Jodhpur

मंडोर गार्डन जोधपुर सिटी का बहुत ही आकर्षक और ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। मुख्य शहर से करीब 17 किमी. दूर स्थित इस गार्डेन में आपको तरह तरह के देवी देवताओं की मूर्ति दर्शन होगा। ऐसा बताया जाता है कि इस गार्डन में 30 करोड़ से भी कहीं प्राचीन देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। जिसकी वजह से इस जगह पर देश दुनिया से सैलानी आते हैं और इस जगह पर समय व्यतीत करना पसंद करते हैं।

Advertisement

बल समंद झील

Beauty of Bal Samand Lake Jodhpur
Beauty of Bal Samand Lake Jodhpur

बल समंद झील जोधपुर शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित एक बहुत ही लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। इस जगह पर लोग वीकेंड पर पिकनिक मानने के लिए फैमिली और दोस्तों के साथ आते हैं। इस जगह पर आकर आप झील की ख़ूबसूरती को देखने के साथ-साथ आसपास के ख़ूबसूरत नज़ारों को भी देख सकते हैं। इस जगह पर आकर आपको झील की सुंदरता के साथ-साथ कई सारे प्राकृतिक नज़ारे देखने को मिलेंगे और बहुत अच्छा लगेगा।

उमेद भवन पैलेस

Umaid Bhawan Palace Jodhpur
Umaid Bhawan Palace Jodhpur

उमेद भवन पैलेस जोधपुर के सबसे ख़ास जगहों में आता है। यह मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस जगह पर आकर आपको बहुत ही अच्छा लगेगा और कई तरह की ख़ूबसूरत चीज़ें देखने की मिलेंगी। यह पैलेस जोधपुर की पौराणिक और ऐतिहासिक कथाओं को अपने आपमें समेटे हुए है। इस जगह पर पहुँचकर आप इन्हें जानने समझने का प्रयास कर सकते हैं। इस पैलेस में एक बहुत सुंदर म्यूजियम भी है जिसे देखना आपको अच्छा लगेगा। इस जगह पर प्रवेश के लिए टिकट लेना होता है जोकि ₹ 50 का होता है। इस जगह पर रात्रि विश्राम के लिए भी पर्यटकों कई सारे रूम की सुविधा दी गई है।

विश्नोई गांव 

Vishnoi Village Desert safari
Vishnoi Village Desert safari

विश्नोई गांव जोधपुर से महज़ कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित है। यह कहने को तो एक गांव है पर एक बहुत ही लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। इस जगह पर लोग देश दुनिया से पर्यटक आते हैं और विश्नोई गांव में रहना पसंद करते हैं। इस गांव में आपको खाने पीने की सभी तरह की चीज़ें स्थानीय लोगों के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। इस गांव में एक भी पक्का घर नहीं है, सभी को मिट्टी के घर में ठहराया जाता है जोकि बहुत ही ख़ूबसूरत होते हैं। इस जगह पर ठहरकर आप गांव के खानपान और संस्कृति का मज़ा ले सकते हैं।

डिजर्ट कैंप 

Desert camp in Jodhpur
Desert camp in Jodhpur

जोधपुर के लिए आने वाले पर्यटक घूमने के साथ साथ कुछ साहसिक गतिविधियों का हिस्सा बनना भी पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनके लिए कुछ टूरिस्ट डिजर्ट कैंप भी बनाए गए हैं। इन कैम्पस में पर्यटकों को ठहराने के साथ साथ खाने पीने की भी बढ़ियाँ व्यवस्था करायी जाती है। इस जगह पर ठहरने वालों को साथ ही साथ कैमल और जीप  सफारी भी कराया जाता है। यह सब करने में यदि आपकी दिलचस्पी है तो इस जगह पर आपको जाना चाहिए। यह जगह आपको बेहद पसंद आएगी।

Advertisement
Tags :
Advertisement