इन गलतियों की वजह से हो सकता है आंखों का काजल खराब: Kajal Mistakes
Kajal Mistakes: मेकअप करना लगभग हर महिला को पसंद होता है। आजकल छोटे मोटा फंक्शन हो या रोजाना की दिनचर्या हो उसमें भी हम थोड़ा बहुत मेकअप जरूर यूज़ करते हैं और इसके लिए कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट भी खरीदते रहते हैं। इसमें अगर बात की जाए आंखों के मेकअप की तो एक अहम भूमिका होती है। अक्सर आंखों में काजल लगाना लगभग सभी को पसंद होता है। परंतु क्या आप जानते हैं कि आंखों में काजल लगाने का भी एक अलग तरीका होता है। कई बार ऐसा होता है कि हम इन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं।
अगर हम ऐसा करते हैं तो इसकी वजह से हम अपनी आंखों पर लगे हुए काजल को बिगाड़ देते हैं जिसकी वजह से हमारा लुक खराब हो जाता है। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप काजल लगाते हुए अनदेखा बिल्कुल भी ना करें।
जरूरी है आंखों की शेप को समझना

किसी भी तरह का अगर हम मेकअप करते हैं तो उसके लिए हमें अपनी आंखों के शेप और साइज को समझना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि हर व्यक्ति की आंखें अलग-अलग होती है उसी हिसाब से हम मेकअप करते हैं। बड़ी आंखों पर आप ब्रॉड ब्लैक काजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वही अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो आप अपनी आंखों पर वाटर लाइन में वाइट कलर के काजल का इस्तेमाल करें। इसी के साथ आप ब्लैक काजल का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इसके जरिए आपकी आंखें और भी ज्यादा छोटी नजर आने लग सकते हैं।
हमें कम से कम प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहिए

आंखों पर ब्रॉड और गहरा काजल बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है, परंतु ऐसा जरूरी नहीं है कि हर तरह की आंखों पर इस तरह का काजल अच्छा लगेगा। कई बार ऐसा होता है कि गहरे काजल को लगाने के चक्कर में हम एक के ऊपर एक काजल की लेयर लगाते रहते हैं, जिसकी वजह से हमारा लुक बिल्कुल खराब हो जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हमें ज्यादा मात्रा में प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके जरिए हमारी आंखों में इंफेक्शन भी हो सकता है। आंखें हमारी सबसे ज्यादा नाजुक पार्ट में से एक होती है इसीलिए इनका ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।
सही कलर का करे चुनाव

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आजकल काजल अलग-अलग वैरायटी और अलग-अलग कलर में देखने को मिलते हैं। आप भी अपनी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अलग-अलग कलर के शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपकी स्किन के टेक्सचर और टोन के हिसाब से किस तरह का काजल आपके ऊपर खूबसूरत लगेगा और कौन से काजल का शेड आपके ऊपर आकर्षक दिखाई देगा। उसी के हिसाब से आपको काजल सिलेक्ट करना चाहिए।
अगर आपको भी काजल लगाना पसंद है और आप भी अक्सर गलतियां करते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूले।