For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

कपिल को याद आई फिर वही बात, पुराना सफर और हवाई झगड़ा: Kapil and Sunil Grover

11:02 AM Apr 09, 2024 IST | Yasmeen Yasmeen
कपिल को याद आई फिर वही बात  पुराना सफर और हवाई झगड़ा  kapil and sunil grover
Kapil and Sunil Grover
Advertisement

Kapil and Sunil Grover: कहते हैं जुबान से निकली बात और कमान से निकला तीर कभी वापस नहीं आते। कुछ ऐसी ही बात कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की है। दोनों ही लोगों को हंसाने में माहिर हैं। सुनील ने कपिल के शो में एक एक्टर और कॉमेडियन के तौर पर ग्रो किया है। इस बार कपिल का शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसमें सुनील की अदायगी देखते ही बनती है। लेकिन सभी को मालूम है कि कुछ साल पहले सुनील और कपिल दोनों में झगड़ा हुआ था और दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करना तो दूर बात तक करनी बंद कर दी थी।

दोनों अब पुरानी रंजिश को भुलाकर फिर से एक दूसरे के साथ आकर कॉमेडी के रंग में मिठास का जादू भी घोल रहे हैं। लेकिन इन सभी के बीच में कपिल को एक बार फिर से वो हवाई जहाज में हुआ वो पुराना झगड़ा फिर से याद आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और सुनील की फोटो शेअर करते हुए लिखा है-आप लोग परेशान तक होइएगा यह एक छोटी सी फ्लाइट है। इसके साथ ही उन्होंने गिलास और फ्लाइट का इमोजी बनाकर भेजा है।

Also read : नेटफ्लिक्‍स पर कॉमेडी शो के साथ फिर आएंगे कपिल शर्मा: Kapil Sharma New Show

Advertisement

सेलिब्रेटीज ने भी किया रिएक्ट

यह फोटो शेअर करने के बाद उनके फैंस और सेलिब्रेटीज भी इस पोस्ट को एक लाइट और फीलगुड अंदाज में ले रहे हैं। उनके फैंस के साथ ही बहुत से सेलिब्रेटीज ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। एक्टर अदा शर्मा लिखती हैं-सोनू ड्रिंक में दो बूंद सोडियम थाइओसल्फेट डाल लो टेस्ट के लिए। वहीं गजराज राव ने लिखा है लव यू बोथ ऑफ यू। तो क्रिकेटर सुरैश रैना ने भी इस पोस्ट पर एक फनी इमोजी शेअर की है।

यह भी एक खूबी होती है

कॉमेडियन के तौर पर कपिल शर्मा ने इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाई है। हालांकि सफलता मिलने से कहीं मुश्किल होता है सफल बने रहना। कपिल ने भी अपने जीवन में सफल होने के बाद कुछ गलतियां करीं। लेकिन वो गिरे तो उन्होंने संभलना भी सीखा। सुनील ग्रोवर के साथ भी उन्होंने अपनी सफलता के दंभ में कुछ ज्यादा ही गलती कर दी थी। हालांकि यह भी एक बडृी बात है कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी इस गलती को स्वीकारा। हां लेकिन अपने जीवन में कॉमेडी के रंग भरने में वो पीछे नहीं रहते। उन्होंने एक बार रात को पीएम को टैक्स से संबंधित ट्वीट किया था। वो शराब के नशे में थे जब उन्होंने ऐसा किया। लेकिन अपनी इस बात को वो बहुत बार खुद ही मजाक भी उड़ा चुके हैं। इसके अलावा वो अपनी अंग्रेजी की भी टांग खींचने में पीछे नहीं रहते। उनका लेटेस्ट पोस्ट ही देख लें वो लाइटर मोमेंट में ही सही अपनी गलती को फिर से हवा देते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement