For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

सिर्फ दो महीने में बंद हो जायेगा कपिल शर्मा का शो, जानें क्या रही बड़ी वजह: The Great Indian Kapil Show Off Air

05:23 PM May 04, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
सिर्फ दो महीने में बंद हो जायेगा कपिल शर्मा का शो  जानें क्या रही बड़ी वजह  the great indian kapil show off air
The Great Indian Kapil Show Off Air
Advertisement

The Great Indian Kapil Show Off Air: भारत के जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही अपना कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर लांच किया था। द ग्रेट इंडियन शो की शुरुआत एक दम भव्य तरीक़े से की गई थी, शो के सेट को देखकर ही लगता था कि इस पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च किया गया है। पर अब मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' जल्द ही बंद हो जायेगा, इसके लास्ट एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली गई है। आपको बता दें कि इस बात कि जानकारी शो में काम कर रहे कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये दी है। बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' भारत सहित 192 देशों में ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के जरिये टेलीकास्ट किया जा रहा था।

Also read : क्यों कहते हैं कपिल शर्मा को कॉमेडी का किंग

नये शो में सुनील ग्रोवर भी आये थे नजर

भारत के स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' की शुरुआत 30 मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर हुई थी। कपिल शर्मा के नये शो में सेट को काफ़ी ज्यादा भव्य बनाया गया था, जिसे बनाने में करोड़ो खर्च किया गया था। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में कपिल शर्मा के साथ कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर नजर आये थे। सुनील ग्रोवर ने इस शो के लिए कपिल शर्मा से चली आ रही सालों पुरानी लड़ाई को समाप्त कर लिया था। करीब 6 साल बाद स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ नजर आये थे। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो के पहले एपिसोड में कपूर फैमिली के नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर नजर आये थे। वहीं दूसरे एपिसोड में भारतीय क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नजर आये थे। साथ ही इस शो के लिए कपिल शर्मा ने अभिनेता आमिर खान को बुलाया था और वो आये भी, बता दें कि आमिर खान जल्द किसी शो का हिस्सा नहीं बनते हैं। आमिर खान ने कपिल शर्मा शो के दौरान यह भी बताया कि जब उनका ख़राब समय चल रहा था, तो वो कपिल शर्मा शो देखकर ही मन को शांत रखते थे, इसलिए शो में बतौर गेस्ट आने के लिए राजी हुए।

Advertisement

ये हुई बड़ी गलतियाँ

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' नेटफ्लिक्स पर आने के दूसरे सप्ताह से ही ट्रेंड करने लगा था। और इसी के लिए नेटफ्लिक्स की तरफ से सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी। इसके इतनी जल्दी बंद होने के पीछे की वजह बताया जा रहा है कि नेटफ्लिस पर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है, जो कि बहुत कम लोगों के पास है। ऐसे में वो लोग नहीं जुड़ पाये जो वास्तव में कपिल शर्मा के शो को समझते हैं। साथ ही इस बार कोई नया सेगमेंट नहीं शुरू किया गया जो दर्शकों को अपनी तरफ खींच सके। वहीं इस बार कपिल शर्मा से उम्मीद थी कि वो नये पंच लायेंगे पर ऐसा करने में कपिल नाकामयाब रहे। इसलिए शो को इतनी जल्दी बंद करना पड़ा।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement