स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

रहना चाहती हैं करीना कपूर की तरह फिट,फॉलो करें ये डाइट: Kareena Diet Plan

04:06 PM Mar 17, 2023 IST | Richa Mishra Tiwari
Advertisement

Kareena Diet Plan: करीना कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस है और हमेशा ही अपनी सुंदरता के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का फिगर देखकर हर किसी के मन में यही सवाल आता है कि आखिरकार वह खुद को इतना फिट कैसे रख लेती है। आपको बता दें कि करीना अपनी डाइट और एक्सरसाइज के जरिए हमेशा फिगर मेंटेन करती हैं। अगर आप भी खुद को ब्यूटीफुल और फिट रखना चाहते हैं तो उनकी ये डाइट फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

Kareena Diet Plan: सुबह की शुरुआत

करीना अपने दिन की शुरुआत भीगी हुई किशमिश और केसर से करती हैं। किशमिश विटामिन, मिनरल और पोषक तत्वों का भंडार होती है और शरीर के लिए लाभदायक है। इसमें शामिल पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट कई बीमारियों से लड़ने में मददगार है।

Advertisement

यह भी देखे-इस तरह के डाइट प्लान से आपको मिलेगा श्वेता तिवारी जैसा फिगर: Celebrity Diet Plan

Advertisement

ब्रेकफास्ट एंड मिडमील

करीना अपने ब्रेकफास्ट में चटनी के साथ पराठा खाना पसंद करती हैं इसी के साथ मिडिल की बात की जाए तो वह नारियल पानी के साथ एक चुटकी तुलसी के बीज का सेवन करती है। तुलसी के बीज वजन घटाने में काफी सहायक होते हैं। इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है जो शरीर में मौजूद फैट को बर्न करने में सहायक है।

Advertisement

लंच और मिड मील

Kareena Diet Plan

लंच में करीना दही चावल पापड़ खाती है इसके अलावा मिड मील के तौर पर अखरोट लेती हैं जिसमें मौजूद गुड फैट वजन घटाने में मदद करता है।

शाम का मील

शाम को एक्ट्रेस बनाना शेक लेती हैं। केले में ढेर सारा फाइबर होता है जो हाई ब्लड शुगर को रोकने में मदद करता है। फाइबर की वजह से डाइजेशन धीमा होता है और एनर्जी रिलीज होती है जो शरीर को फुर्ती देती है।

डिनर

रात के खाने में करीना दही खिचड़ी या फिर सूरन टिक्की पुलाव के साथ खाना पसंद करती हैं। लोगों को मोटापा डायबिटीज की समस्या है उन्हें सूरन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर मिनरल और विटामिन का सही मात्रा में मिश्रण होता है इसलिए यह काफी हेल्दी है।

सोने से पहले यदि एक्ट्रेस को भूख लगती है तो वह दूध या फिर बनाना मिल्क लेती हैं। अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं तो सही तरीके से इस डाइट को फॉलो करें। प्रोटीन कैल्शियम विटामिन और कार्ब्स से भरपूर डाइट है। वहीं रोज जिम करने की जगह करीना हफ्ते में 4 से 5 घंटे एक्सरसाइज करती है यही वजह है कि हमेशा उनके शरीर में फुर्ती बनी रहती है।

Tags :
celebrity dietcelebrity diet plangrehlakshmiKareena Kapoor Diet
Advertisement
Next Article