For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इस मंदिर में रहते हैं 25 हजार चूहे, भक्त खुशी-खुशी लेते हैं इनका झूठा प्रसाद: Karni Mata Rat Temple

12:00 PM Sep 09, 2023 IST | Sonal Sharma
इस मंदिर में रहते हैं 25 हजार चूहे  भक्त खुशी खुशी लेते हैं इनका झूठा प्रसाद  karni mata rat temple
Karni Mata Rat Temple
Advertisement

Karni Mata Rat Temple: आपके घर में चूहे हो जाएं, तो आप कितना परेशान महसूस करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि राजस्थान के एक मंदिर में चूहों का झूठा प्रसाद भक्तों को दिया जाता है। बीकानेर से 30 किमी दूर देशनोक में स्थित करणी माता मंदिर में करीब 25,000 चूहे हैं। इन चूहों से भक्त परेशान नहीं होते हैं बल्कि इन्हें माता की संतान के रूप में स्वीकारते हैं। चूहों को यहां काबा कहते हैं। मान्यता है कि करणी माता एक ऋषि महिला थी, जो हिंदुओं के चरन जाति में 1387 में पैदा हुई थी। यह मंदिर पूरी तरह से उनको समर्पित है।

करणी माता को जगदंबा माता का अवतार मानते हैं। मंदिर में काले और कुछ सफेद चूहे भी हैं। कहा जाता है कि ये चूहे सुबह 5 बजे मंदिर में होने वाली मंगल आरती और शाम सात बजे की संध्या आरती के समय अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि भक्तों को प्रसाद में चूहों की जूठन देना अच्छा माना जाता है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement