बदलते मौसम में रखना होगा बच्चों की इम्यूनिटी का खास ख्याल, जानिए कैसे?: Kid Strong Immunity
Kid Strong Immunity: बदलते मौसम के साथ-साथ बीमारियों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। बदलते मौसम में जहां बड़ो को भी बीमारियों का खतरा होता है, वहीं बच्चे भी ऐसे मौसम में पूरी तरह सेफ नहीं होते हैं। दरअसल वीक इम्यूनिटी के कारण बदलते मौसम के दौरान बीमारियों का खतरा दोगुना हो जाता है। ऐसे में आपको खुद की और अपने बच्चों की सेहत का ख्याल विशेष रूप से रखना चाहिए। ऐसे बदलते मौसम के दौरान अपने बच्चों की इम्यूनिटी पर भी आपको खास ध्यान देना चाहिए। यह आर्टिकल विशेष रूप से इसी और इंगित करता है। आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे आप घरेलू तरीकों से अपने बच्चों की इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग कर सकते हैं पर उससे पहले जानते हैं कि बदलते मौसम के दौरान कौन कौन सी बीमारियों का खतरा होता है?
बदलते मौसम में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

जब कभी मौसम करवट लेता है तो कई बीमारियां फैल जाती हैं। बदलते मौसम के साथ साथ टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू जैसे वायरल फैलने लगते हैं साथ ही मानसून के ऑनसेट पर हेपेटाइटिस ए और डायरिया जैसी खतरनाक बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं। साथ ही जानकारी के लिए बता दें कि सर्दियों के शुरू होने पर ब्रोंकाइटिस, फ्लू और ऐसी ही कई मौसमी बीमारियां फैलती हैं। ये बीमारियां आम तौर पर समय के साथ ठीक हो जाती हैं, लेकिन कई बार ये बीमारियां लंबे समय तक हॉस्पिटल के इलाज से भी ठीक नहीं हो पाती हैं। ऐसे में आपको पहले से ही अपना ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए।
मजबूत इम्यूनिटी के लिए रखें कुछ खास बातों का ख्याल
ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं

अगर आप चाहते हैं कि बदलते मौसम के साथ साथ आपके बच्चों का स्वास्थ्य न बिगड़े तो आपको उनकी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इसके लिए आप अपने बच्चो को जितना ज्यादा पानी पीने के लिए कहेंगे, यह उनके लिए उतना ही ज्यादा अच्छा रहेगा। बता दें पानी पीने से उनकी हड्डियां मजबूत होंगी और पाचन तंत्र भी सुधरेगा। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से बॉडी का एनर्जी लेवल भी आसानी से मेंटेन हो जाता है।
मौसमी सब्जियां

आपको अपने बच्चों की हेल्थ मेंटेन करने के लिए स्ट्रिक्टनेस से काम लेना होगा। कई बार आपके बच्चे कई सब्जियां खाने से मना करते होंगे, ऐसे में आप उनकी बात को मानने के बजाय उनको प्यार से समझाकर वो सब्जियां खिलाने की कोशिश करें। बता दें मौसमी सब्जियां, यानिकि सीजनल वेजिटेबल्स स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभदायक होती हैं। इन मौसमी सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से आपके बच्चों की इम्यूनिटी पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। दरअसल मौसमी फ्रेश सब्जियां जैसे पालक, तोरई, चुकंदर, घीया के सेवन से आप अपने बच्चो को मजबूत इम्यूनिटी का तोहफा दे सकते हैं।
दही करेगा मदद

अपने बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए हेल्थ बूस्टर के राम बाण दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें दहीं के सेवन से आपके बच्चे की हेल्थ को काफी ज्यादा फायदा होगा। दही के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे आयरन, जिंक, प्रोटीन, विटामिन सी आदि बच्चे की बॉडी को हेल्दी रहने के साथ साथ उसकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी बेहद काम आ सकते हैं। दही में पाया जाने वाला लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया भी बच्चों की सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है।
रोज पिलाएं दूध

मिल्क यानिकि दूध कैल्शियम और प्रोटीन का एक बृहद सोर्स है। अगर आप अपने बच्चे की हेल्थ को मजबूत रखने की इच्छुक हैं तो आपको अपने बच्चे को रोज दूध पीने की आदत डालनी होगी। कई बार आपने देखा होगा, बच्चे दूध के सामने आते ही नाक मुंह सिकोड़ लेते हैं, ऐसे में उनकी बात मानते हुए कई माताएं उनको दूध पीने के लिए तैयार नहीं करती। यह बिल्कुल गलत है। अगर आपका बच्चा दूध नहीं पीना चाह रहा है, तो आप उसकी इस बात को मानने के बजाय अपोज करें। इसके लिए आप अपने बच्चे को दूध पिलाते वक्त उसमें एडिशनल फ्लेवर्स जोड़ सकती हैं। दूध के सेवन से आपके बच्चे की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी।
यह भी पढ़ें। संक्रामक रोगों से बचने के लिए अपनाएं ये 10 तरीके
फलों को डाइट में जोड़ें

बच्चों को फास्ट फूड्स बहुत ज्यादा पसंद आते हैं, ऐसे में आपको उनकी पसंद को बदलना होगा। आपको उन्हें प्यार से फ्रूट्स के बारे में समझाते हुए उनकी डाइट में फ्रूट्स को जोड़ना होगा। फ्रेश फ्रूट्स को खाकर उनकी बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से बेहतरीन मेटाबॉलिज्म होगा जो एनर्जी बूस्टिंग में मदद करेगा। ऐसे में आपको अपने बच्चों की डाइट में जरूरी तौर पर फ्रूट्स को जोड़ना चाहिए।
प्रोटीन है कारगर

अगर आप अपने बच्चों को मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचाना चाहते हैं तो आपको अपने बच्चों की डाइट में प्रोटीन इंटेक पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके बच्चे किस मात्रा में प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं, ये उनकी सेहत पर एक गहरा प्रभाव डालता है। इसके लिए आप अपने बच्चों की डाइट में उन चीजों को जरूरी रूप से जोड़ें जिनके अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन को पाया जाता है। इसके लिए आप अपने बच्चों की डाइट में पनीर, सोया, मटन, ड्राइफ्रूट्स, अंडा, चिकन आदि एड करते हुए उन्हें बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों के चंगुल से बचा सकते हैं।
बच्चों को बनाएं रफ टफ

साथ ही आप अपने बच्चों को एक्स्ट्रा रफ टफ बनाने पर भी विशेष ध्यान दें। इसके लिए आप अपने बच्चों को कभी भी ज्यादा सहेजकर न रखें। उनको घर के बाहर खेलने जाने दें। प्रकृति के संरक्षण में उनको थोड़ा समय बिताने दें। बदलते मौसम के दौरान कई माता पिता अपने बच्चों को मच्छरों के कारण भेजने से डरते हैं, ऐसे में आप एंटी मोस्किटो क्रीम जैसे ऑडोमस का प्रयोग कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने बच्चों को बेझिझक घर के बाहर भेज पाएंगे। सहेजने से जहां बच्चे नाजुक बने रह जाते हैं, वहीं खेल व्यायाम में मशगूल होने से उनकी इम्यूनिटी बरकरार रहती है।