For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आप अपने बच्चे को सोशलाइज करने में कैसे मदद कर सकते हैं: Kids Social Etiquette

हर बच्चा अलग होता है। कोई जल्दी घुल मिल जाता है तो किसी को देर लगती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो अन्य बच्चों के मुकाबले कमजोर हैं। अमूमन बच्चों में ये देखा गया है कि वो सोशलाइज होने में झिझकते हैं।
12:30 PM Sep 02, 2023 IST | Pragati Raj
आप अपने बच्चे को सोशलाइज करने में कैसे मदद कर सकते हैं  kids social etiquette
Kids Social Etiquette
Advertisement

Kids Social Etiquette: हम सभी जानते हैं कि नए दोस्त बनाना और दूसरों के साथ नए बंधन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बच्चों के लिए, यह कभी-कभी दुनिया की सबसे कठिन काम की तरह महसूस हो सकता है। क्या आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा सोशलाइज हो तो आज हम इसी पर चर्चा करते वाले हैं।

हर बच्चा अलग होता है। कोई जल्दी घुल मिल जाता है तो किसी को देर लगती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो अन्य बच्चों के मुकाबले कमजोर हैं। अमूमन बच्चों में ये देखा गया है कि वो सोशलाइज होने में झिझकते हैं।

कभी-कभी, हमें पता नहीं चलता है कि इसकी शुरुआत कहां से करें। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि इससे कैसे ठीक किया जा सकता है। आइए शुरू करते हैं।

Advertisement

आई कॉनेक्ट को बढ़ावा दें

Kids Social Etiquette
Kids Social Etiquette-Eye Contact

कई बार हमने देखा है कि बच्चे बात करते समय कुछ और काम भी कर रहे होते हैं। आंखें चुराकर बात करते हैं। अगर आपका बच्चा भी ऐसा ही करता है तो उसे आंखों में देखकर बात करने के लिए प्रेरित करें।

यह टिप्स आपके बच्चे के सामाजिक कौशल को बेहतर बनाने में मदद करेगी। आंखों का संपर्क सुनने में बहुत साधारण सी बात लगती है लेकिन यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कौशल है। इससे पता चलता है कि सामने वाला ध्यान से आपकी बात को सुन और समझ रहा है।

Advertisement

लोगों से बात करते समय, अपने बच्चों को आंखों से संपर्क बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करें और दूसरों की आंखों में देखकर बात करने का अभ्यास करें। यह उन्हें और अधिक आत्मविश्वास और सुनने का अनुभव कराएगा।

प्रश्न पूछना सिखाएं

प्रश्न सीखने का सबसे अच्छा तरीका है। अपने बच्चे को खुद से और दूसरों से सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करें। आप घर के अन्य मेंबर्स से उन्हें बात करने को कहें। जब भी रिश्तेदारों का फोन आए तो उनसे बात कराएं और हाल चाल पूछने को कहें।

Advertisement

किसी के साथ बातचीत करने और उनसे सवाल पूछने से बच्चे को नए प्रकार के अनुभव और कनेक्शन मिलते हैं। बातचीत को बढ़ावा देने के लिए उन्हें ऐसी चीजों के बारे में बताएं जिनमें बच्चों की रूचि होती है।

यह भी देखे-अपने बच्चों को सिखाएं वो 5 आउटडोर गेम्स जो हम भूलते जा रहे हैं: Outdoor Games Ideas

उन्हें भावनाएं सिखाएं

Parenting Tips
Parenting Tips

अक्सर बच्चों में ये नोटिस किया गया है कि वो अपने मन की बात नहीं बोलते हैं। दरअसल उन्हें समझ नहीं आता है कि वो मन में चल रही बातों को किस तरह बताएं। ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों से अपने मन की बात शेयर करनी चाहिए। इससे बच्चे बात कहना सीखते हैं। साथ ही उन्हें टीजर को भी इस बात की जानकारी दें ताकि वो भी बच्चों के अपनी बातों को कहना सीखा सके।

रोल प्लेइंग के साथ अभ्यास करें

Role Play
Role Play

बच्चे खेलना पसंद करते हैं, तो क्यों न खेलने के समय थोड़ा सा सामाजिक कौशल का अभ्यास किया जाए? जब बच्चे रोल प्ले करते हैं तो आस पास के लोगों की नकल करते हैं। उन्हें ऐसा करने दें। इससे उन्हें खुलने में मदद मिलेगी।

अपने बच्चे की लिमिट्स जानें

Kids Social Etiquette Tips
Kids Social Etiquette-Know Your Child Limits

हर बच्चा अलग तरीके से समाजीकरण करता है। कुछ बच्चे इंट्रोवर्ट होते हैं वहीं कुछ बच्चे एक्सट्रोवर्ड। अपने बच्चे को उन सामाजिक कामों के लिए बाध्य न करें जिनमें वे सहज नहीं हैं। वो जैसे हैं उन्हें वैसे ही सीखाएं। इंट्रोवर्ट होने का ये मतलब नहीं है कि बच्चा दब के रहता है। वो केवल उन लोगों से बात करता है जिनके साथ वो सहज महसूस करता है।

इन तरीकों को अपनाकर आप बच्चे को सोशलाइज करने में मदद कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement