For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानें कैसे भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी कमाती हैं करोड़ों: Ritika Sajdeh Networth

02:11 PM Apr 03, 2024 IST | Sudhanshu Tiwari
जानें कैसे भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी कमाती हैं करोड़ों  ritika sajdeh networth
Ritika Sajdeh Networth
Advertisement

Ritika Sajdeh Networth: भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा आजकल काफ़ी ज्यादा चर्चा में हैं। एक तरफ जहाँ उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें कप्तान पद से हटा दिया था, दूसरी तरफ आने वाले विश्वकप में भारतीय टीम की कमान उनके पास ही होगी ऐसी पुष्टि मिली। वहीं प्रोफेशनल जिंदगी में चल रही इस उथल पुथल के बीच उनके ऐसे कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें वो अपने साथी खिलाड़ियों से हँसी मजाक करते नजर आ रहे हैं। लोग भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

वहीं उनके इस मजाकिया अंदाज के पीछे कई लोग उनकी पत्नी और स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह का हाथ बताते हैं। रोहित शर्मा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही थी कि उनकी पत्नी रितिका पत्नी होने के साथ साथ उनकी मैनेजर और अच्छी दोस्त भी हैं, जब भी कभी वो निराश होते हैं तो उन्हें बहुत ज्यादा सपोर्ट उनकी पत्नी रितिका से मिलता है।

Also read : रोहित शर्मा और उनके परिवार का बॉन्ड है खास: Rohit Sharma Family

Advertisement

रोहित और विराट कोहली को दिलाये बड़े ऐड

आपने विराट कोहली को प्यूमा का ऐड करते देखा ही होगा, साथ ही रोहित शर्मा को एडिडास का ऐड करते देखा ही होगा। इन दोनों को रितिका ने ही यह ऐड दिलवाई थी, जब वो रोहित और विराट कोहली की मैनेजर थी। हालाँकि शादी के बाद अब रितिका केवल अपने पति रोहित शर्मा से जुड़े इवेंट, बिजनेस और ऐड संभालती हैं।

रितिका हैं करोड़ो की मालकिन

रितिका सजदेह भारतीय केवल भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी नहीं बल्कि एक बिजनेसवूमेन भी हैं। रितिका ने अपने कैरियर की शुरुआत अपने भाई बंटी सजदेह की स्पोर्ट मैनेजमेंट कम्पनी कार्नरस्टोन स्पोर्ट एंड इंटरटेनमेंट के साथ की थी। फ़िलहाल रितिका सजदेह की कुल इनकम 41 करोड़ रूपये के आसपास है। रितिका सजदेह अभी भी घर संभालने के साथ साथ रोहित शर्मा से जुड़े सभी बिजनेस, उनकी कम्पनीज़ और ऐड खुद संभालती हैं, जिससे उनके पति रोहित शर्मा क्रिकेट पर अपना पूरा ध्यान लगा पाते हैं।

Advertisement

6 साल डेट के बाद हुई थी शादी

रितिका सजदेह और रोहित शर्मा की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी, उसके बाद इन दोनों में दोस्ती हुई फ़िर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रोहित और रितिका ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया और अंत में रोहित शर्मा ने रितिका को मुंबई के बोरिवली क्लब में शादी के लिए प्रपोज किया। रितिका और रोहित की शादी साल 2015 में हुई और शादी के तीन साल बाद रितिका और रोहित शर्मा एक क्यूट बच्ची के माता-पिता बने। इनकी बेटी का नाम समायरा है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement